Responsive Scrollable Menu

Tulsi Care Tips: काले कीड़ों से बचाएं तुलसी के पौधे, अपनाएं ये दो उपाय

Tulsi Care Tips: अक्सर लोग घर पर तुलसी का पौधा लगाते हैं, लेकिन वह जल्दी सूख जाता है या घना नहीं बन पाता। मुख्य समस्या काले कीड़े होते हैं जो पत्तों को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे पौधा मुरझा सकता है या मर सकता है। ऐसे में तुलसी को स्वस्थ रखने के लिए आप दो आसान उपाय अपना सकते हैं

Continue reading on the app

 Poco M8 हुआ सस्ता: अब ₹17,500 से कम में खरीदें; Flipkart पर मिल रहा शानदार ऑफर  

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Poco M8 पर अच्छा ऑफर मिल रहा है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर इस फोन की कीमत में बड़ी कटौती की गई है। सीधे डिस्काउंट के अलावा यूजर्स को बैंक और कार्ड ऑफर्स, EMI और एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा मिल सकता है। यह ऑफर ज्यादा समय तक रहने की संभावना नहीं है, इसलिए अगर आप यह फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो जल्द फैसला करना बेहतर हो सकता है। आइए अब  Poco M8 का ऑफर प्राइस और फीचर्स-स्पेसिफिकेशन के बारें में विस्तार से जानें। 

Poco M8 का ऑफर प्राइस 
Flipkart पर Poco M8 फिलहाल ₹17,999 की डिस्काउंटेड कीमत पर उपलब्ध है। इसकी लॉन्च कीमत ₹18,999 थी। इसके अलावा Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड और Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹900 तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं, कंपनी फोन पर EMI ऑप्शन भी दे रही है। यदि आप एकमुश्त राशि में फोन को नहीं खरीद पा रहे हैं, तो लगभग ₹3,000 प्रति माह की EMI पर भी हैडंसेट को अपना बना सकते हैं।

इतना ही नहीं, एक्सचेंज ऑफर में पुराने स्मार्टफोन के बदले ₹13,900 तक की वैल्यू मिल सकती है। हालांकि यह डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल पर भी निर्भर करता है। 

Poco M8 के स्पेसिफिकेशन्स
Poco M8 में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर आधारित है। इसमें 5,520mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 18W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

डिवाइस के फ्रंट में 6.77-इंच का FHD+ डिस्प्ले है, जिसका अडैप्टिव रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। तेज धूप में, स्क्रीन 3,200 nits तक की पीक ब्राइटनेस तक पहुंच सकती है। स्मार्टफोन HyperOS 2 के साथ आता है, जो Android 15 पर बेस्ड है। कंपनी ने यह भी कन्फर्म किया है कि डिवाइस को चार साल तक Android OS अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।

ऑप्टिक्स की बात करें तो, हैंडसेट में 50MP का रियर कैमरा है जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। फ्रंट में, स्मार्टफोन में 20MP का सेल्फी कैमरा है।

Continue reading on the app

  Sports

Babar Azam: बाबर आजम फिट या अनफिट या टीम से बाहर? पूर्व कप्तान क्या षड्यंत्र का शिकार?

Babar Azam Dropped: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर बवाल खड़ा हो गया। इस बार मामला पूर्व कप्तान बाबर आज़म को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर रखने को लेकर है। अलग-अलग बयान सामने आने के बाद यह साफ नहीं हो पा रहा कि बाबर आज़म फिट हैं, अनफिट हैं या फिर उन्हें टीम से ड्रॉप किया गया था।

बांग्लादेश दौरे पर पाकिस्तान को 2-1 से सीरीज हार का सामना करना पड़ा। रविवार को ढाका में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे में हार के बाद यह सवाल और तेज हो गया कि आखिर बाबर आज़म टीम में क्यों नहीं थे। जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश दौरे के लिए टीम का ऐलान किया था, तब यह साफ नहीं किया गया था कि बाबर आज़म और कुछ अन्य सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है या उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है। इसी वजह से अब अलग-अलग बयान सामने आने के बाद भ्रम और बढ़ गया।

बाबर चोटिल या फिट?
पिछले हफ्ते चयनकर्ता आकिब जावेद ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि बाबर आज़म और फखर जमान टी20 वर्ल्ड कप के बाद चोट से जूझ रहे थे। उनके मुताबिक टीम के डॉक्टर ने भी बाबर की जांच की थी और चोट की वजह से वह इस सीरीज के साथ-साथ नेशनल टी20 कप भी नहीं खेल सकते थे।

आकिब जावेद ने कहा था कि बाबर खुद घरेलू टूर्नामेंट खेलना चाहते थे, लेकिन चोट की वजह से यह संभव नहीं था। हालांकि इस बयान के अगले ही दिन बाबर आज़म ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिन्हें कई फैंस ने उनके फिट होने का संकेत माना। इन पोस्ट को जावेद के बयान पर तंज के तौर पर भी देखा गया।

बाबर आजम को रेस्ट दिया गया: हेसन
मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। बांग्लादेश के खिलाफ तीसरा वनडे हारने के बाद पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने अलग ही वजह बता दी। हेसन के मुताबिक बाबर आज़म सहित कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया था ताकि युवा खिलाड़ियों को मौका मिल सके।

इस सीरीज में पाकिस्तान टीम में कई नए चेहरे देखने को मिले। माज़ सादाकत, शमील हुसैन, गाजी घोरी और साद मसूद को पहली बार टीम में शामिल किया गया था। वहीं साहिबजादा फरहान और अब्दुल समद ने इस सीरीज में अपना वनडे डेब्यू किया। इन अलग-अलग बयानों ने पाकिस्तान क्रिकेट में नई बहस छेड़ दी है। सोशल मीडिया पर फैंस और कई पूर्व क्रिकेटरों ने PCB से साफ जवाब देने की मांग की है कि बाबर आज़म की गैरमौजूदगी की असली वजह क्या थी।

कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने तो यह तक इशारा किया है कि चयनकर्ता आकिब जावेद और बाबर आज़म के बीच निजी मतभेद भी हो सकते हैं। हालांकि इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ भी सामने नहीं आया है।

फिलहाल स्थिति यही है कि पाकिस्तान टीम सीरीज हार चुकी है और बाबर आज़म की गैरमौजूदगी पर सवाल अभी भी बरकरार हैं। जब तक PCB इस मामले पर स्पष्ट बयान नहीं देता, तब तक यह विवाद खत्म होता नजर नहीं आ रहा।

Mon, 16 Mar 2026 17:03:04 +0530

  Videos
See all

Iran Israel US War Update: रिहायशी इलाके में गिरा 'क्लस्टर बम' | Iran Attacks | Netanyahu | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T11:35:00+00:00

Iran America War Live: UAE में 5 प्लेन तबाह, ईरान ने उड़ाई अमेरिकी एंबेसी | Trump | Israel | War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T11:42:52+00:00

NKP | Sushant Sinha: ईरान का USS अब्राहम लिंकन पर हमले का बड़ा दावा! #iran #trump #iranuswar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T11:45:04+00:00

US-इजरायल का एयरस्ट्राइक, नष्ट हुआ ईरान का अंतरिक्ष केंद्र | #middleeastconflict #warupdate #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T11:42:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers