आर्याना सबालेंका इंडियन वेल्स के फाइनल में:सेमीफाइनल में लिंडा नोस्कोवा को 6-3, 6-4 से हराया; खिताब के लिए रायबकिना से होगी भिड़ंत
इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट में वर्ल्ड नंबर-1 आर्यना सबालेंका फाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में लिंडा नोस्कोवा को 6-3, 6-4 से हराया। यह मुकाबला 1 घंटा 28 मिनट तक चला। सबालेंका पिछले चार साल में तीसरी बार इंडियन वेल्स के फाइनल में पहुंची हैं। इससे पहले वह यहां दो बार उपविजेता रह चुकी हैं। अब फाइनल में उनका सामना कजाकिस्तान की एलिना रायबकिना से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में रायबकिना ने यूक्रेन की एलीना स्वितोलिना को 7-5, 6-4 से हराया। ऑस्ट्रेलियाई ओपन की हार का बदला लेने का मौका सबालेंका के लिए यह फाइनल बेहद अहम है। साल 2026 में सबालेंका ने अब तक 13 मैच खेले हैं, जिनमें से 12 में उन्हें जीत मिली है। उनकी एकमात्र हार इसी साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में एलिना रायबकिना के खिलाफ आई थी। ऐसे में रविवार को सबालेंका के पास न सिर्फ उस हार का बदला लेने का मौका होगा,बल्कि इंडियन वेल्स में अपने 0-2 के फाइनल रिकॉर्ड (दो बार रनर-अप रहना) को सुधारने की भी चुनौती होगी। सबालेंका ने ज्यादा मुकाबले जीते हैं आर्याना सबालेंका और एलिना रायबकिना के बीच अब तक कुल 15 मुकाबले हुए हैं। इनमें सबालेंका का पलड़ा भारी है और उन्होंने 8 मैचों में जीत दर्ज की है। हालांकि, पिछले दो मुकाबलों में बाजी रायबकिना के हाथ लगी है। सबालेंका बोलीं-संडे के लिए पूरी तरह तैयार हूं फाइनल को लेकर सबालेंका ने कहा,'मैं यह सुनिश्चित करूंगी कि रविवार के मैच के लिए मैं पूरी तरह तैयार रहूं। मैं अपना बेस्ट टेनिस खेलूंगी और पूरी कोशिश करूंगी कि यह साल मेरा हो।' --------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… दूसरा वनडे- पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 128 रन से हराया:सदाकत की फिफ्टी, 3 विकेट भी झटके; सलमान के रनआउट पर विवाद पाकिस्तान ने वनडे सीरीज के दूसरे मैच में बांग्लादेश को 128 रन से हराया दिया है। इस जीत से टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है। तीसरा और निर्णायक मुकाबला 15 मार्च को मीरपुर में खेला जाएगा। पूरी खबर
तनुश्री दत्ता ने बताया इंडस्ट्री का ‘कला सच’, बोलीं- 'ये लड़कियों को वेश्यावृत्ति में धकेलती है'
Tanushree Dutta on Film Industry: बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री के अंदर छिपे शोषण और छल-कपट को लेकर खुलकर बात की है. जी हां, उन्होंने उभरते कलाकारों को आगाह करते हुए कहा कि ग्लैमर और सफलता के सपने दिखाकर कई लोगों को गलत रास्तों पर धकेल दिया जाता है. चलिए हम आपको डिटेल में बताते हैं कि उन्होंने इस बारे में क्या कुछ कहा?
तनुश्री दत्ता ने खोली इंडस्ट्री की पोल
हाल ही में ‘मेरी सहेली’ के साथ एक पॉडकास्ट बातचीत में तनुश्री दत्ता ने इंडस्ट्री में नए कलाकारों के सामने आने वाली चुनौतियों और खतरों का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि अक्सर नए लोगों को पहले तारीफों और बड़े वादों के जरिए फंसाया जाता है और बाद में उन्हें मुश्किल और समझौते वाली परिस्थितियों में डाल दिया जाता है.
तारीफों और वादों के जाल में फंसते हैं नए कलाकार
तनुश्री ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में आने वाले कई नए कलाकारों को शुरुआत में बहुत अधिक सराहा जाता है. उन्हें बताया जाता है कि वो बहुत खूबसूरत या हैंडसम हैं और निश्चित रूप से बड़े स्टार बनेंगे. उन्होंने कहा, “किसी को कहा जाता है कि आप बहुत हैंडसम हैं, किसी को कहा जाता है कि आप बहुत सुंदर हैं, इसलिए किसी ने उन्हें चढ़ा दिया है. लेकिन यह जरूरी नहीं कि लोगों को उनकी असली प्रतिभा के बारे में पता हो. हर किसी को कोई न कोई ऐसा मिल ही जाता है जो उनकी तारीफ करता है और कहता है ‘आप तो हीरो बनोगे’, ‘आप तो हीरोइन बनोगी.’”
उनके अनुसार शुरुआत में चार लोग तारीफ करते हैं, लेकिन बाद में वही लोग उन्हें अलग-अलग लोगों से मिलने और समझौते करने के लिए बहकाने लगते हैं. इस प्रक्रिया में कई नए कलाकार मानसिक और पेशेवर दबाव में आ जाते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे माहौल में बहुत संयम और समझदारी से काम लेना जरूरी होता है.
‘फिल्म इंडस्ट्री की चॉकलेट अलग होती है’
तनुश्री दत्ता ने एक दिलचस्प उदाहरण देते हुए बताया कि बचपन में माता-पिता बच्चों को अजनबियों से सावधान रहने की सीख देते हैं, लेकिन बड़े होने पर कई लोग उस सीख को भूल जाते हैं. उन्होंने कहा, “बचपन में माता-पिता सिखाते हैं कि अगर कोई अजनबी चॉकलेट दे तो उसके साथ मत जाना. लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में जो ‘चॉकलेट’ होती है, वो असली चॉकलेट नहीं होती. यहां लोग आपकी महत्वाकांक्षाओं, सपनों और इच्छाओं को इस्तेमाल करते हैं और उन्हीं के जरिए आपको फंसाते हैं.” उनका कहना था कि कई लोग नए कलाकारों की महत्वाकांक्षा का फायदा उठाकर उन्हें नियंत्रित करने की कोशिश करते हैं.
युवा कलाकारों को चेतावनी देना ही मकसद
तनुश्री ने कहा कि वह इन मुद्दों पर खुलकर इसलिए बोलती हैं ताकि इंडस्ट्री में आने वाले युवा कलाकार सतर्क रह सकें. उन्होंने कहा कि अगर उनकी बातों से कुछ लोगों की भी जिंदगी बच जाती है तो यह उनके लिए बहुत बड़ी बात होगी. एक्ट्रेस ने कहा, “बहुत सारे लड़के और लड़कियां सपने लेकर यहां आते हैं. कई बार उनका इस्तेमाल किया जाता है, उनके साथ दुर्व्यवहार होता है और फिर उन्हें छोड़ दिया जाता है.”
शोषण के गंभीर परिणाम भी आते हैं सामने
तनुश्री दत्ता ने यह भी दावा किया कि कुछ मामलों में शोषण का असर इतना गहरा होता है कि पीड़ितों को बेहद कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग मानसिक रूप से इतने टूट जाते हैं कि उन्हें गलत धंधों में धकेल दिया जाता है, जबकि कई लोग पूरी तरह निराश होकर अपने शहर वापस लौट जाते हैं. तनुश्री के अनुसार इन लोगों की कहानियां शायद ही कभी सामने आती हैं, क्योंकि फिल्म इंडस्ट्री आमतौर पर केवल सफलता की कहानियों को ही दिखाता है. उन्होंने कहा, “बाहर सिर्फ सफलता की कहानियां दिखाई जाती हैं, लेकिन जिन लोगों के साथ बुरा होता है उनकी कहानियां शायद ही कभी सामने आती हैं.”
ऐसी सोच रखने वाली एक्ट्रेस से तोड़ी दोस्ती
बातचीत के दौरान तनुश्री ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने एक बार एक अभिनेत्री से अपनी दोस्ती खत्म कर दी थी, क्योंकि वह इंडस्ट्री में समझौते वाली परिस्थितियों को सही ठहराती थी. तनुश्री ने कहा कि उन्होंने उस अभिनेत्री से साफ कहा था कि अगर किसी से प्यार हो जाए और वह उसकी गर्लफ्रेंड बने, तो वह उसकी अपनी पसंद है. लेकिन वह अपनी जिंदगी या करियर के लिए किसी तरह का सौदा नहीं करेंगी. उन्होंने कहा, “मैं मुख्य कलाकार हूं, मैं किसी तरह के समझौते वाले धंधे में नहीं हूं.”
ये भी पढ़ें: 'पीट लो, हाथ-पैर बांध दो, नहीं जाऊंगा', बॉलीवुड के इस खान ने ठुकराया था अंडरवर्ल्ड का ऑफर, हो गई थी ऐसी हालत
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation



















