Responsive Scrollable Menu

US Israel Iran War LIVE Updates: हिजबुल्ला-ईरान के हमले से इस्राइल में हो रहा नुकसान, खाड़ी देशों ने नागरिकों के लिए जारी की चेतावनी

इस्राइल-अमेरिका और ईरान युद्ध का आज 15वां दिन है. युद्ध की लपटें पूरे मिडिल ईस्ट में फैल गई है. इस बीच, अमेरिका ने मोजतबा खामेनेई और आईआरजीसी के टॉप ऑफिशियल की जानकारी देने वाले व्यक्ति को 10 मिलियन डॉलर तक देने का वादा किया है. अमेरिका ने ऑफर दिया है कि जो भी इनकी जानकारी देगा, उसे अमेरिका में भी बसने का मौका मिलेगा. 

युद्ध के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि अमेरिकी सेना ईरान के दक्षिण-पश्चिम तट पर स्थित खार्ग द्वीप पर ईरानी सैन्य ठिकानों को पूर्ण रूप से तबाह कर दिया है. अमेरिका की चेतावनी है कि फिर से वहां के तेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला किया जा सकता है. 28 फरवरी से शुरू हुए युद्ध में अब तक ईरान में 1,450 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं लेबनान में अब तक 773 लोगों की जान जा चुकी है, जिसमें 103 बच्चे भी शामिल हैं. लेबनान के एक स्वास्थ्य केंद्र इस्राइल ने हाल ही में हमला किया था, जिसमें 12 मेडिकल कर्मचारी मारे गए थे.

जानकारी के अनुसार, कतर और बहरीन सहित खाड़ी के कई देशों ने लोगों को वहां से निकलने की चेतावनी दी है. क्योंकि ईरान वहां मिसाइल और ड्रोन हमले जारी रखे हैं.

 

Continue reading on the app

'मेड इन अमेरिका’ के फर्जी दावों पर ट्रंप की सख्ती, नया कार्यकारी आदेश जारी

वॉशिंगटन, 14 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक कार्यकारी आदेश (एग्जीक्यूटिव ऑर्डर) पर हस्ताक्षर किए, जिसका उद्देश्य उन कंपनियों और विक्रेताओं पर कार्रवाई करना है जो अपने उत्पादों को गलत तरीके से “मेड इन अमेरिका” बताकर बेचते हैं।

इस आदेश के तहत संघीय एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि वे उन निर्माताओं और ऑनलाइन विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें जो झूठे तरीके से अपने उत्पादों को अमेरिकी निर्मित बताकर प्रचारित करते हैं।

व्हाइट हाउस के अनुसार यह कदम उपभोक्ताओं और उन व्यवसायों की सुरक्षा के लिए उठाया गया है जो वास्तव में अमेरिका में ही अपने उत्पादों का निर्माण करते हैं।

आदेश में कहा गया है कि “अमेरिकी नागरिकों को यह जानने का अधिकार है कि जिन उत्पादों का प्रचार ‘मेड इन अमेरिका’ के रूप में किया जा रहा है, वे वास्तव में संयुक्त राज्य अमेरिका में ही बने हैं या नहीं।”

नए आदेश के तहत फेडरल ट्रेड कमिशन (एफटीसी) के अध्यक्ष को ऐसे मामलों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया है जिनमें उत्पादों पर “मेड इन अमेरिका”, “मेड इन द यूएसए” या इसी तरह के दावे किए जाते हैं।

इसके अलावा एफटीसी ऑनलाइन मार्केटप्लेस के लिए नए नियम भी प्रस्तावित कर सकता है। आदेश के मुताबिक, यदि कोई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म किसी उत्पाद के देश-उत्पत्ति (कंट्री ऑफ ओरिजन) के दावों की पुष्टि नहीं करता, तो इसे अमेरिकी कानून के तहत “भ्रामक या अनुचित व्यापारिक व्यवहार” माना जा सकता है।

प्रशासन का कहना है कि यह कदम डिजिटल मार्केटप्लेस के तेजी से बढ़ते दौर में सामने आई समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। कई विदेशी निर्माता और विक्रेता देशभक्ति की भावना को लक्ष्य बनाते हुए अपने उत्पादों को अमेरिकी निर्मित बताकर बेचते हैं, जबकि वास्तव में वे अन्य देशों में बने होते हैं।

व्हाइट हाउस के अनुसार ऐसे झूठे दावे उपभोक्ताओं को गुमराह करते हैं और उन अमेरिकी कंपनियों को नुकसान पहुंचाते हैं जो अपने उत्पादों का निर्माण देश के भीतर करती हैं।

नए आदेश में संघीय सरकारी खरीद (फेडरल प्रोक्योरमेंट) पर भी सख्ती की बात कही गई है। सरकारी अनुबंधों का प्रबंधन करने वाली एजेंसियों को समय-समय पर उन उत्पादों के देश-उत्पत्ति के दावों की समीक्षा करनी होगी जो संघीय सरकार को बेचे जाते हैं।

यदि कोई विक्रेता अमेरिकी मूल का झूठा दावा करता पाया गया, तो उसके उत्पादों को सरकारी खरीद सूची से हटा दिया जाएगा और कंपनी को संभावित कार्रवाई के लिए डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस को भी भेजा जा सकता है।

व्हाइट हाउस ने कहा कि इस आदेश का उद्देश्य उपभोक्ताओं का भरोसा मजबूत करना और अमेरिका में निर्माण करने वाली कंपनियों की सुरक्षा करना है।

प्रशासन का कहना है कि यह कदम घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की व्यापक आर्थिक नीति का हिस्सा है। अपने पहले कार्यकाल के दौरान भी ट्रंप ने “बाय अमेरिकन एंड हायर अमेरिकन” जैसी नीतियों को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यकारी आदेश जारी किए थे और स्टील, एल्युमिनियम, कॉपर तथा ऑटो सेक्टर जैसे क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए टैरिफ का इस्तेमाल किया था।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

केकेआर के खिलाड़ी पर लीगल एक्शन लेगा पीसीबी, मोहसिन नकवी ने दी धमकी

PCB legal action against Blessing Muzarabani: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाद ब्लेसिंग मुजरबानी पर लीग एक्शन लेने की धमकी दी है. जिम्बाब्वे के मुजरबानी ने हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग के कॉन्ट्रैक्ट को छोड़कर इंडियन प्रीमियर लीग में केकेआर के लिए खेलने का फैसला किया है. Sat, 14 Mar 2026 13:05:42 +0530

  Videos
See all

Hormuz Strait संकट के बीच America की बड़ी तैयारी | #viralnews #viralvideo #shorts #iranisraelwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T08:11:25+00:00

Nitish Kumar | Helipad पर सांड़… पुलिस वाले मुस्कुराए | #viralvideo | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T08:12:38+00:00

Mathura में शादी बनी रणभूमि | #viralnews #viralvideo #shorts #mathura #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T08:10:07+00:00

Viral Video | संविदा कर्मचारी ने पार की हद,इंस्पेक्टर पर बरसाए जूते | #viralshorts | #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T08:10:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers