Petrol-Diesel Price Today: दिवाली के दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में हुआ बदलाव? जानें अपने शहर का ताजा रेट
Petrol-Diesel Price: तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी करती हैं। दिवाली के मौके पर आज यानी 8 अक्टूबर को पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। आइए जानते हैं आज आपके शहर में पेट्रोल और डीजल किस भाव पर बिक रहा है
Breaking News Today Live Updates: तमिलनाडु में पटाखों की दुकान में भीषण हादसा, 7 लोग झुलसे; 2 की हालत गंभीर
देशभर में आज यानी रविवार को दिवाली का त्योहार पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस खास मौके पर देश की सीमाओं की सुरक्षा में तैनात जवानों के बीच पहुंचकर उनके साथ दीपावली मनाएंगे. वहीं, शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए भी आज का दिन खास रहने वाला है. बीएसई और एनएसई में दिवाली के अवसर पर विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग का आयोजन किया जाएगा. इसके अलावा बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर पार्टी मुख्यालय में विशेष कार्यक्रम होगा. देशभर में आज होने वाली प्रमुख गतिविधियों पर एक नजर डालते हैं.
जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
दीपावली के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल की तरह इस बार भी देश के सैनिकों के बीच त्योहार मनाएंगे. उन्होंने शनिवार को देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए जवानों के साथ दीपावली मनाने की अपनी परंपरा जारी रखने की बात कही. हालांकि, प्रधानमंत्री किस सैन्य ठिकाने पर पहुंचेंगे, इसकी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है.
शेयर बाजार में आज होगी मुहूर्त ट्रेडिंग
दिवाली के मौके पर शेयर बाजार में निवेशकों को विशेष ट्रेडिंग सत्र का इंतजार रहता है. इसी परंपरा को जारी रखते हुए रविवार को बीएसई और एनएसई में मुहूर्त ट्रेडिंग आयोजित की जाएगी. यह विशेष सत्र दोपहर 2:20 बजे से 3:30 बजे तक चलेगा. निवेशक इस दौरान शेयरों की खरीद-बिक्री कर सकेंगे. मुहूर्त ट्रेडिंग को नए संवत की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है और इसे निवेश के लिहाज से शुभ अवसर समझा जाता है.
लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर BJP का विशेष कार्यक्रम
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिन के अवसर पर पार्टी की ओर से दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, आडवाणी की बेटी प्रतिभा आडवाणी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. कार्यक्रम के दौरान आडवाणी के राजनीतिक सफर, पार्टी के निर्माण में उनके योगदान और सार्वजनिक जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को याद किया जाएगा.
परविंदर सिंह झोटा का आज होगा अंतिम संस्कार
पंजाब के नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा का अंतिम संस्कार आज मानसा में किया जाएगा. उनके निधन के बाद से ही परिवार और समर्थकों में शोक का माहौल है. अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है. झोटा के पिता ने भी इस मौके पर पंजाब के युवाओं से नशे से दूर रहने और राज्य को नशामुक्त बनाने का संकल्प लेने की अपील की है.
त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में तीन दिवसीय दिवाली उत्सव का आगाज
त्रिपुरा में दिवाली के अवसर पर ऐतिहासिक मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में तीन दिवसीय उत्सव आयोजित किया जाएगा. गोमती जिले के उदयपुर स्थित करीब 525 साल पुराने इस मंदिर में मुख्यमंत्री माणिक साहा रविवार को उत्सव का उद्घाटन करेंगे. 8 से 10 नवंबर तक चलने वाले इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है. धार्मिक कार्यक्रमों के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और अन्य आकर्षण भी उत्सव का हिस्सा होंगे.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation








