Responsive Scrollable Menu

Breaking News Today Live Updates: तमिलनाडु में पटाखों की दुकान में भीषण हादसा, 7 लोग झुलसे; 2 की हालत गंभीर

देशभर में आज यानी रविवार को दिवाली का त्योहार पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस खास मौके पर देश की सीमाओं की सुरक्षा में तैनात जवानों के बीच पहुंचकर उनके साथ दीपावली मनाएंगे. वहीं, शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए भी आज का दिन खास रहने वाला है. बीएसई और एनएसई में दिवाली के अवसर पर विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग का आयोजन किया जाएगा. इसके अलावा बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर पार्टी मुख्यालय में विशेष कार्यक्रम होगा. देशभर में आज होने वाली प्रमुख गतिविधियों पर एक नजर डालते हैं.

 जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

दीपावली के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल की तरह इस बार भी देश के सैनिकों के बीच त्योहार मनाएंगे. उन्होंने शनिवार को देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए जवानों के साथ दीपावली मनाने की अपनी परंपरा जारी रखने की बात कही. हालांकि, प्रधानमंत्री किस सैन्य ठिकाने पर पहुंचेंगे, इसकी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है.

शेयर बाजार में आज होगी मुहूर्त ट्रेडिंग

दिवाली के मौके पर शेयर बाजार में निवेशकों को विशेष ट्रेडिंग सत्र का इंतजार रहता है. इसी परंपरा को जारी रखते हुए रविवार को बीएसई और एनएसई में मुहूर्त ट्रेडिंग आयोजित की जाएगी. यह विशेष सत्र दोपहर 2:20 बजे से 3:30 बजे तक चलेगा. निवेशक इस दौरान शेयरों की खरीद-बिक्री कर सकेंगे. मुहूर्त ट्रेडिंग को नए संवत की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है और इसे निवेश के लिहाज से शुभ अवसर समझा जाता है.

लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर BJP का विशेष कार्यक्रम

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिन के अवसर पर पार्टी की ओर से दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, आडवाणी की बेटी प्रतिभा आडवाणी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. कार्यक्रम के दौरान आडवाणी के राजनीतिक सफर, पार्टी के निर्माण में उनके योगदान और सार्वजनिक जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को याद किया जाएगा.

परविंदर सिंह झोटा का आज होगा अंतिम संस्कार

पंजाब के नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा का अंतिम संस्कार आज मानसा में किया जाएगा. उनके निधन के बाद से ही परिवार और समर्थकों में शोक का माहौल है. अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है. झोटा के पिता ने भी इस मौके पर पंजाब के युवाओं से नशे से दूर रहने और राज्य को नशामुक्त बनाने का संकल्प लेने की अपील की है.

 त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में तीन दिवसीय दिवाली उत्सव का आगाज

त्रिपुरा में दिवाली के अवसर पर ऐतिहासिक मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में तीन दिवसीय उत्सव आयोजित किया जाएगा. गोमती जिले के उदयपुर स्थित करीब 525 साल पुराने इस मंदिर में मुख्यमंत्री माणिक साहा रविवार को उत्सव का उद्घाटन करेंगे. 8 से 10 नवंबर तक चलने वाले इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है. धार्मिक कार्यक्रमों के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और अन्य आकर्षण भी उत्सव का हिस्सा होंगे.

Continue reading on the app

JNU में खौफनाक वारदात… छात्रा से दोस्ती पर मचा ऐसा बवाल, युवक ने क्लासमेट की आंख फोड़ी, चली गई रोशनी

JNU Student Attack Eye Sight Loss: JNU के बराक हॉस्टल में छात्रा से दोस्ती पर छात्र अजय ने साथी सौरभ पर चाकू से हमला किया. पीड़ित की आंख की रोशनी गई. FIR दर्ज.

Continue reading on the app

  Sports

IND U19 vs PAK U19: दिवाली पर होगा धमाका, पाकिस्तान के खिलाफ भारत की पहले बैटिंग, ऐसी है प्लेइंग XI

India U19 vs Pakistan U19: भारत ने U19 एशिया कप में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. Sun, 08 Nov 2026 10:21:41 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | US Election Result: चुनाव में Trump के इस हाल से Elon Musk को लगा तगड़ा झटका! #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T00:22:34+00:00

8 November Diwali Rashifal : कन्या राशि (Virgo) के लिए 8 नवंबर 2026 का राशिफल |Hindi Astrology #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T00:20:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers