Responsive Scrollable Menu

Bigg Boss 20: मजाक में काश्वी का नाम सुन भड़के Scout और Love Gill, स्टैंडअप कॉमेडियन गौरव गुप्ता से हुई जमकर बहस

Bigg Boss 20 Highlights: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में इन दिनों खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो में कंटेस्टेंट्स के बीच कभी दोस्ती तो कभी लड़ाई देखने को मिल रही है. वहीं, दिवाली स्पेशल वीकेंड का वार भी काफी धमाकेदार रहा. इस एपिसोड में सलमान खान (Salman Khan) ने घरवालों के साथ मस्ती करने के अलावा उनकी जमकर क्लास लगाई. वहीं, स्टैंडअप कॉमेडियन गौरव गुप्ता (Gaurav Gupta) भी शो में पहुंचे और अपने मजाकिया अंदाज में कंटेस्टेंट्स की खिंचाई की. हालांकि, स्काउट ओपी और लव गिल को गौरव का एक मजाक बिल्कुल पसंद नहीं आया. बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ने कॉमेडियन को जवाब देना शुरू कर दिया. आइए जानते हैं कि आखिर पूरे एपिसोड में क्या-क्या हुआ.

सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स की लगाई क्लास

दिवाली स्पेशल वीकेंड का वार की शुरुआत सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' के गाने 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' पर डांस करके की. इसके बाद उन्होंने जियोहॉटस्टार पर 'बिग बॉस 20' के 100 करोड़ वॉच आवर्स पूरे होने का जश्न मनाया और केक काटा. इस दौरान सलमान ने बताया कि शो को टीवी के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स को दिवाली की शुभकामनाएं भी दीं.

इसके बाद सलमान घरवालों के साथ मस्ती करते नजर आए. उन्होंने कुछ कंटेस्टेंट्स को मजेदार नाम दिए और उनके गेम को लेकर चुटकी ली. इस दौरान उन्होंने माही विज को लेकर भी बात की और साफ किया कि मेकर्स उनके साथ किसी तरह का पक्षपात नहीं कर रहे हैं, बल्कि उनके प्रति पूरी तरह निष्पक्ष हैं.

गौरव गुप्ता के जोक पर भड़के स्काउट और लव 

इसके बाद सलमान खान ने स्टैंडअप कॉमेडियन गौरव गुप्ता को स्टेज पर बुलाया. गौरव ने अपने कॉमेडी अंदाज में घरवालों की खूब खिंचाई की. इस दौरान उन्होंने स्काउट ओपी और लव गिल को भी अपने निशाने पर लिया. गौरव ने स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी का जिक्र करते हुए उनसे पूछा कि क्या उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड की याद आती है? गौरव ने स्काउट को 'प्लेयर' कहते हुए मजाक में ये भी कहा कि उन्हें दो रिमोट से नहीं खेलना चाहिए. हालांकि, स्काउट को उनका ये मजाक पसंद नहीं आया. उन्होंने तुरंत गौरव को टोका और अपनी गर्लफ्रेंड काश्वी का नाम लेने पर नाराजगी जाहिर की.

इसके बाद गौरव ने लव गिल और स्काउट की दोस्ती को लेकर भी मजाक किया. उन्होंने कहा कि लव ने स्काउट को मुफ्त में 'मसाज थेरेपी' दी है. इस पर स्काउट ने पलटकर जवाब दिया कि गौरव को खुद थेरेपी लेने की जरूरत है. इस तरह देखते ही देखते हंसी-मजाक का माहौल बहस में बदल गया.

गौरव ने मांगी माफी

गौरव गुप्ता ने दोनों की नाराजगी को ज्यादा तवज्जो नहीं दी और अपना कॉमेडी एक्ट जारी रखा. हालांकि, एक्ट खत्म करने से पहले उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स से माफी मांगते हुए कहा कि अगर उनकी किसी बात से किसी को बुरा लगा हो तो वो इसके लिए माफी चाहते हैं. गौरव के जाने के बाद भी स्काउट ओपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ. उन्होंने युंग डीएसए के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की. स्काउट ने साफ कहा कि वह अपनी गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी के बारे में कुछ भी गलत नहीं सुन सकते. इस दौरान लव गिल भी उनके साथ खड़े नजर आए. वहीं, युंग डीएसए ने स्काउट को समझाने की कोशिश की और कहा कि उन्हें सलमान खान के सामने इस तरह अपना गुस्सा जाहिर नहीं करना चाहिए.

करण जौहर ने भी की घरवालों से मुलाकात

एपिसोड में इसके बाद करण जौहर, डेन्यूब प्रॉपर्टीज के एडेल साजन और डॉ. सना साजन के साथ स्टेज पर पहुंचे. तीनों दुबई में अपने प्रोजेक्ट को प्रमोट करने आए थे. उन्होंने घरवालों से बातचीत की और अपने प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी दी. इसके बाद कंटेस्टेंट्स के साथ एक मजेदार टास्क भी खेला गया. इस दौरान लव और युंग के बीच आपसी मतभेदों को लेकर बहस देखने को मिली.

शनाया कपूर ने किया अपनी वेब सीरीज का प्रमोशन

इसके बाद एक्ट्रेस शनाया कपूर अपनी आने वाली वेब सीरीज 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' का प्रमोशन करने पहुंचीं. इस दौरान करण जौहर ने घरवालों के साथ एक मजेदार रैपिड-फायर राउंड खेला. इसमें तीन राउंड रखे गए. पहले राउंड में स्काउट ने गुल्लू का बचाव किया, दूसरे राउंड में युंग डीएसए ने लव गिल का पक्ष लिया, जबकि तीसरे राउंड में कनिका माही विज के सपोर्ट में नजर आईं.

आखिर में तीनों राउंड के विजेताओं के बीच एक मजेदार रेस गेम हुआ, जिसमें युंग डीएसए ने बाजी मार ली. इस जीत के साथ वो 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' बने. वहीं, एपिसोड के अंत में सलमान खान ने घरवालों को बताया कि अगले एपिसोड में एविक्शन का ऐलान किया जाएगा. ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि इस हफ्ते किस कंटेस्टेंट का बिग बॉस के घर में सफर खत्म होता है.

ये भी पढ़ें: Ramayana BO Collection Day 3: तीसरे दिन रणबीर कपूर की 'रामायण' ने लगाई लंबी छलांग, वर्ल्डवाइड कमाई 375 करोड़ के पार

 

Continue reading on the app

दिवाली पर लक्ष्मी मां की असीम कृपा और धनवर्षा के लिए पढ़ें श्री सूक्तम्, जानें पाठ के लाभ

Diwali 2026: आज यानी 8 नवंबर 2026 को दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है. दीपावली के दिन लक्ष्मी-गणेश की पूजा करनी होती है. मान्यता है कि इस दिन लक्ष्मी माता धरती पर भ्रमण करती है और भक्तों के घर जाती है. इसलिए, इस दिन शाम के समय दीये जलाए जाते हैं. दिवाली पर दीपों से प्रकाश किया जाता है और अंधेरा मिटाया जाता है. दिनाली पर प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजन किया जाता है. उन्हें आज के दिन कमल के फूल, कमलगट्टे के बीच, मखाने, खीर आदि जैसी चीजों का भोग लगाया जाता है. इसके अलावा, उनके मंत्रों का जाप भी किया जाता है. दिवाली की रात लक्ष्मी मां की असीम कृपा पाने के लिए आपको श्री सूक्तम् का पाठ भी करना चाहिए. चलिए पढ़ते हैं श्री सूक्तम् के लिरिक्स.

श्री सूक्तम् (Shree Suktam Lyrics in Hindi)

भव प्रदाता श्री सूक्त

हरिःॐहिरण्यवर्णांहरिणींसुवर्णरजतस्र​जाम्।
चन्द्रांहिरण्मयींलक्ष्मींजातवेदोमआवह॥1॥

तांमआवहजातवेदोलक्ष्मीमनपगामिनीम्।
यस्यांहिरण्यंविन्देयंगामश्वंपुरुषानहम्॥2॥

अश्वपूर्वांरथमध्यांहस्तिनादप्रबोधिनीम्।
श्रियंदेवीमुपह्वयेश्रीर्मादेवीजुषताम्॥3॥

कांसोस्मितांहिरण्यप्राकारामार्द्रांज्वलन्तींतृप्तांतर्पयन्तीम्।
पद्मेस्थितांपद्मवर्णांतामिहोपह्वयेश्रियम्॥4॥

चन्द्रांप्रभासांयशसाज्वलन्तींश्रियंलोकेदेवजुष्टामुदाराम्।
तांपद्मिनीमींशरणमहंप्रपद्येऽलक्ष्मीर्मेनश्यतांत्वांवृणे॥5॥

आदित्यवर्णेतपसोऽधिजातोवनस्पतिस्तववृक्षोऽथबिल्वः।
तस्यफलानितपसानुदन्तुमायान्तरायाश्चबाह्याअलक्ष्मीः॥6॥

उपैतुमांदेवसखःकीर्तिश्चमणिनासह।
प्रादुर्भूतोऽस्मिराष्ट्रेऽस्मिन्कीर्तिमृद्धिंददातुमे॥7॥

क्षुत्पिपासामलांज्येष्ठामलक्ष्मींनाशयाम्यहम्।
अभूतिमसमृद्धिंचसर्वांनिर्णुदमेगृहात्॥8॥

गन्धद्वारांदुराधर्षांनित्यपुष्टांकरीषिणीम्।
ईश्वरींसर्वभूतानांतामिहोपह्वयेश्रियम्॥9॥

मनसःकाममाकूतिंवाचःसत्यमशीमहि।
पशूनांरूपमन्नस्यमयिश्रीःश्रयतांयशः॥10॥

कर्दमेनप्रजाभूतामयिसम्भवकर्दम।
श्रियंवासयमेकुलेमातरंपद्ममालिनीम्॥11॥

आपःसृजन्तुस्निग्धानिचिक्लीतवसमेगृहे।
निचदेवींमातरंश्रियंवासयमेकुले॥12॥

आर्द्रांपुष्करिणींपुष्टिंपिङ्गलांपद्ममालिनीम्।
चन्द्रांहिरण्मयींलक्ष्मींजातवेदोमआवह॥13॥

आर्द्रांयःकरिणींयष्टिंसुवर्णांहेममालिनीम्।
सूर्यांहिरण्मयींलक्ष्मींजातवेदोमआवह॥14॥

तांमआवहजातवेदोलक्ष्मीमनपगामिनीम्।
यस्यांहिरण्यंप्रभूतंगावोदास्योऽश्वान्विन्देयंपुरुषानहम्॥15॥

यःशुचिःप्रयतोभूत्वाजुहुयादाज्यमन्वहम्।
सूक्तंपञ्चदशर्चंचश्रीकामःसततंजपेत्॥16॥

पद्माननेपद्मऊरूपद्माक्षीपद्मसम्भवे।
त्वंमांभजस्वपद्माक्षीयेनसौख्यंलभाम्यहम्॥17॥

अश्वदायिगोदायिधनदायिमहाधने।
धनंमेजुषतांदेविसर्वकामांश्चदेहिमे॥18॥

पुत्रपौत्रधनंधान्यंहस्त्यश्वादिगवेरथम्।
प्रजानांभवसिमाताआयुष्मन्तंकरोतुमाम्॥19॥

धनमग्निर्धनंवायुर्धनंसूर्योधनंवसुः।
धनमिन्द्रोबृहस्पतिर्वरुणंधनमश्नुते॥20॥

वैनतेयसोमंपिबसोमंपिबतुवृत्रहा।
सोमंधनस्यसोमिनोमह्यंददातुसोमिनः॥21॥

नक्रोधोनचमात्सर्यनलोभोनाशुभामतिः।
भवन्तिकृतपुण्यानांभक्तानांश्रीसूक्तंजपेत्सदा॥22॥

वर्षन्तुतेविभावरिदिवोअभ्रस्यविद्युतः।
रोहन्तुसर्वबीजान्यवब्रह्मद्विषोजहि॥23॥

पद्मप्रियेपद्मिनिपद्महस्तेपद्मालयेपद्मदलायताक्षि।
विश्वप्रियेविष्णुमनोऽनुकूलेत्वत्पादपद्मंमयिसन्निधत्स्व॥24॥

यासापद्मासनस्थाविपुलकटितटीपद्मपत्रायताक्षी।
गम्भीरावर्तनाभिःस्तनभरनमिताशुभ्रवस्त्रोत्तरीया॥25॥

लक्ष्मीर्दिव्यैर्गजेन्द्रैर्मणिगणखचितैस्स्नापिताहेमकुम्भैः।
नित्यंसापद्महस्ताममवसतुगृहेसर्वमाङ्गल्ययुक्ता॥26॥

लक्ष्मींक्षीरसमुद्रराजतनयांश्रीरङ्गधामेश्वरीम्।
दासीभूतसमस्तदेववनितांलोकैकदीपांकुराम्॥27॥

श्रीमन्मन्दकटाक्षलब्धविभवब्रह्मेन्द्रगङ्गाधराम्।
त्वांत्रैलोक्यकुटुम्बिनींसरसिजांवन्देमुकुन्दप्रियाम्॥28॥

सिद्धलक्ष्मीर्मोक्षलक्ष्मीर्जयलक्ष्मीस्सरस्वती।
श्रीलक्ष्मीर्वरलक्ष्मीश्चप्रसन्नाममसर्वदा॥29॥

वरांकुशौपाशमभीतिमुद्रांकरैर्वहन्तींकमलासनस्थाम्।
बालार्ककोटिप्रतिभांत्रिणेत्रांभजेहमाद्यांजगदीश्वरींत्वाम्॥30॥

सर्वमङ्गलमाङ्गल्येशिवेसर्वार्थसाधिके।
शरण्येत्र्यम्बकेदेविनारायणिनमोऽस्तुते॥31॥

सरसिजनिलयेसरोजहस्तेधवलतरांशुकगन्धमाल्यशोभे।
भगवतिहरिवल्लभेमनोज्ञेत्रिभुवनभूतिकरिप्रसीदमह्यम्॥32॥

विष्णुपत्नींक्षमांदेवींमाधवींमाधवप्रियाम्।
विष्णोःप्रियसखींदेवींनमाम्यच्युतवल्लभाम्॥33॥

महालक्ष्मीचविद्महेविष्णुपत्नींचधीमहि।
तन्नोलक्ष्मीःप्रचोदयात्॥34॥

श्रीवर्चस्यमायुष्यमारोग्यमाविधात्पवमानंमहियते।
धनंधान्यंपशुंबहुपुत्रलाभंशतसंवत्सरंदीर्घमायुः॥35॥

ऋणरोगादिदारिद्र्यपापक्षुदपमृत्यवः।
भयशोकमनस्तापानश्यन्तुममसर्वदा॥36॥

यएवंवेदॐमहादेव्यैचविद्महेविष्णुपत्नींचधीमहि।
तन्नोलक्ष्मीःप्रचोदयात्ॐशान्तिःशान्तिःशान्तिः॥37॥

ये भी पढ़ें-Diwali 2026: दिवाली पर ऐसे सजाएं घर का मेन गेट, पहली नजर में ही मेहमान हो जाएंगे इंप्रेस!

श्री सूक्तम् पाठ करने के 5 लाभ

1.मां लक्ष्मी की कृपा: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्री सूक्तम् का पाठ करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखती हैं.

2.धन-समृद्धि में वृद्धि: मान्यता है कि नियमित रूप से श्री सूक्तम् का पाठ करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं.

3.दरिद्रता से मुक्ति: श्री सूक्तम् के पाठ से घर की दरिद्रता और नकारात्मकता दूर होने की धार्मिक मान्यता है.

4.सुख-शांति का वास: इसका पाठ करने से घर में सकारात्मक वातावरण बनता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है.

5.मनोकामनाओं की पूर्ति: श्रद्धापूर्वक श्री सूक्तम् का पाठ करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होने की मान्यता है.

ये भी पढ़ें-Diwali 2026: आज दिवाली पर मां लक्ष्मी और गणेश जी को चढ़ाएं ये खास भोग, नोट कर लें पूरी लिस्ट

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

  Sports

IND U19 vs PAK U19: दिवाली पर होगा धमाका, पाकिस्तान के खिलाफ भारत की पहले बैटिंग, ऐसी है प्लेइंग XI

India U19 vs Pakistan U19: भारत ने U19 एशिया कप में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. Sun, 08 Nov 2026 10:21:41 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | US Election Result: चुनाव में Trump के इस हाल से Elon Musk को लगा तगड़ा झटका! #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T00:22:34+00:00

8 November Diwali Rashifal : कन्या राशि (Virgo) के लिए 8 नवंबर 2026 का राशिफल |Hindi Astrology #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T00:20:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers