विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड, राज्योत्सव कार्यक्रम में बोले-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित उत्तराखंड राज्योत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए राज्य के विकास से जुड़ी 1475 करोड़ रुपये की 62 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया. उन्होंने उत्तराखंड फिल्म नीति के अंतर्गत घोषित लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार के साथ ही विभिन्न हस्तियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान और मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार भी प्रदान किए.
आंदोलनकारियों के सपनों को साकार किया
भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारों के साथ अपना संबोधन शुरू करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि वे गुजरात से आते हैं, जहां यह मान्यता है कि चारधामों के दर्शन किए बिना व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति नहीं होती. आज उन्हें भगवान बदरीविशाल, बाबा केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, सिखों के पवित्र तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब और कुंभ नगरी हरिद्वार की पावन धरती उत्तराखंड में आने का अवसर मिला है. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अटल जी ने उत्तराखंड राज्य का निर्माण कर राज्य आंदोलनकारियों के सपनों को साकार किया, जबकि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड को संवारने का कार्य कर रहे हैं.
विकसित भारत की यात्रा का पहला पड़ाव
केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत की यात्रा का पहला पड़ाव उत्तराखंड ही होने जा रहा है. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्योत्सव को गौरव, सिद्धि और संकल्प के रूप में मनाया जा रहा है. गौरव इस बात का है कि अटल जी ने उत्तराखंड राज्य का निर्माण किया. सिद्धि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकसित उत्तराखंड के निर्माण की दिशा में हो रहे कार्यों की है, जबकि संकल्प उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर और पर्यावरण के संरक्षण का है.
उन्होंने कहा कि शौर्य उत्तराखंडवासियों की थाती रही है. नई पीढ़ी को वीरांगना तीलू रौतेली, वीर माधो सिंह भंडारी, विक्टोरिया क्रॉस विजेता दरबान सिंह नेगी और गबर सिंह नेगी, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली तथा जनरल बिपिन रावत के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना होगा.
वर्ष 2022 की तुलना में जीएसडीपी में 50 प्रतिशत की वृद्धि
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पिछले दस वर्षों में उत्तराखंड की विकास यात्रा में तेजी आई है. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों को सम्मानित किया जा रहा है. यह दर्शाता है कि प्रदेश सरकार राज्य की विकास यात्रा में योगदान देने वाले प्रत्येक व्यक्ति के योगदान को सम्मान देती है.
उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 की तुलना में आज राज्य की जीएसडीपी में 50 प्रतिशत और प्रति व्यक्ति आय में 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. वर्ष 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान राज्य में 3.56 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौतों पर हस्ताक्षर हुए थे, जिनमें से एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग हो चुकी है. औद्योगिक विकास की तमाम चुनौतियों के बावजूद उत्तराखंड ने कम समय में यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है.
उत्तराखंड की तर्ज पर 15 राज्य यूसीसी लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रहे
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड ने देश में सबसे पहले समान नागरिक संहिता को धरातल पर लागू किया है. इससे न कोई चार शादियां कर पाएगा और न ही तीन तलाक दे पाएगा. उन्होंने कहा कि अब देश के 15 राज्य अपने यहां समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.
उन्होंने उत्तराखंड में लागू सख्त नकल विरोधी कानून की सराहना करते हुए कहा कि इस कानून के लागू होने से दोषियों को सजा दिलाने में आसानी हुई है. इसके बाद प्रदेश में बिना किसी सिफारिश और अतिरिक्त खर्च के 35 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं. इसी तरह उत्तराखंड ने धर्मांतरण विरोधी कानून लागू कर धर्मांतरण पर रोक लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है.
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, चारधाम ऑलवेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन, टनकपुर-बागेश्वर रेललाइन, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब रोपवे तथा सौंग, जमरानी और किसाऊ बांध जैसी परियोजनाएं उत्तराखंड में विकास की नई गाथा लिख रही हैं.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यों की सराहना की
राज्य सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत और सहकारी समितियों में 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया गया है. इसके साथ ही राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी सेवाओं में 10 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है. राज्य में लखपति दीदियों की संख्या तीन लाख से अधिक हो चुकी है और ग्रामीण क्षेत्रों में हजारों होम स्टे संचालित हो रहे हैं.
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने शहीद सैनिकों के परिजनों को मिलने वाली अनुग्रह राशि 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दी है. किच्छा में एम्स के सैटेलाइट सेंटर का निर्माण किया जा रहा है, जबकि सीमांत क्षेत्रों के 51 गांवों को वाइब्रेंट विलेज के रूप में विकसित किया जा रहा है.
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बी.सी. खंडूड़ी और श्री भगत सिंह कोश्यारी ने राज्य में विकास की नींव रखी. पूर्व मुख्यमंत्री श्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने अपने कार्यकाल में राज्य के विकास का रोडमैप तैयार किया, जिसे पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और वर्तमान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आगे बढ़ाने का कार्य किया है.
उत्तराखंड का विकास बाधित किया
उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने चीन के डर से उत्तराखंड का विकास बाधित किया, जबकि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्रों तक सड़कों का जाल बिछाया है. उन्होंने कहा कि अब किसी की इतनी हिम्मत नहीं है कि वह भारत की सीमा में घुसने का प्रयास करे. ऐसा करने वालों को सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से सबक सिखाया गया है. केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने उत्तराखंड में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई देते हुए अपना संबोधन समाप्त किया.
वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में करेंगे अगुवाई
Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय टीम के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को घरेलू टूर्नामेंट में एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 के शुरुआती दो मैचों के लिए बिहार क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने टूर्नामेंट के लिए 17 सदस्यीय टीम की आधिकारिक घोषणा कर दी है. इस टीम में सबसे बड़ा और ऐतिहासिक फैसला कप्तानी को लेकर लिया गया है, जहां बीसीए ने बिहार टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी वैभव सूर्यवंशी को सौंपी है.
वैभव सूर्यवंशी संभालेंगे सीनियर टीम की कमान
यह पहला मौका होगा जब वैभव सूर्यवंशी बिहार की सीनियर क्रिकेट टीम का नेतृत्व करते हुए नजर आएंगे. उन्हें पहली बार इस बड़े घरेलू टी20 टूर्नामेंट के लिए कप्तान चुना गया है. वहीं, बिहार क्रिकेट संघ ने सूरज कश्यप को उप-कप्तान की जिम्मेदारी दी गई है. चयनकर्ताओं को भरोसा है कि इन दोनों युवाओं की जोड़ी टूर्नामेंट में बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी.
Vaibhav Sooryavnshi has been appointed to his first senior captaincy role at the age of just 15 ????
— Cricinfo (@cricinfo) November 6, 2026
Details: https://t.co/snN0NycV4y pic.twitter.com/0NvNQEDm8a
नए और सीनियर खिलाड़ियों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन
चयनकर्ताओं ने इस 17 सदस्यीय टीम में युवाओं के जोश और सीनियर खिलाड़ियों के अनुभव का शानदार तालमेल बिठाया है. कप्तान वैभव और उप-कप्तान सूरज के अलावा टीम में कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं जो अकेले दम पर मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का लक्ष्य इस बार टूर्नामेंट के नॉकआउट स्टेज तक का सफर तय करना है.
???? VAIBHAV SOORYAVANSHI TO LEAD BIHAR AT JUST 15! ????
— Yogesh Goswami (@yogeshgoswami_) November 6, 2026
◾ Named captain of the senior Bihar men's team for the first two matches of the Syed Mushtaq Ali Trophy!
◾ A massive responsibility and opportunity for the 15-year-old sensation as he pushes for an India T20I spot! #Cricket pic.twitter.com/BOsJRIB9t1
अनमोल कुमार को पहली बार मिली बिहार सीनियर टीम में जगह
विकेटकीपर-बल्लेबाज अनमोल कुमार को पहली बार बिहार की सीनियर टीम में शामिल किया गया है, जिन्होंने वीनू मांकड़ ट्रॉफी में सिर्फ 86 गेंदों पर 184 रनों की तूफानी पारी खेली थी. अनमोल के अलावा दूसरे विकेटकीपर के रूप में आयुष लोहारुका को टीम में चुना गया है.
बिहार क्रिकेट संघ की चयन समिति ने 6 नवंबर को एक मीटिंग के बाद इस टीम को चुना है. इस चयन से पहले 4 से 6 नवंबर तक खिलाड़ियों के ट्रायल लिए गए थे, जहां सेलेक्टर्स ने खिलाड़ियों के ट्रायल और उनके पिछले रिकॉर्ड्स को ध्यान में रखकर शुरुआती दो मैचों के लिए टीम चुना है. अब देखना दिलचस्प होगा कि वैभव अपनी कप्तानी में कैसा प्रदर्शन करते हैं.
शुरुआती 2 मुकाबले के लिए बिहार का शेड्यूल
बिहार के फैंस के लिए एक जरूरी जानकारी यह भी है कि बिहार की टीम को अपने सभी मैच इंदौर में खेलने हैं. टीम इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 14 नवंबर को मजबूत सौराष्ट्र क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले मुकाबले से करेगी. जबकि इसके ठीक बाद 16 नवंबर को टीम अपना दूसरा मैच रेलवे के खिलाफ खेलने मैदान पर उतरेगी.
The teen prodigy will lead in the first two matches against Saurashtra (November 14) and Railways (November 16) in Indore. #VaibhavSooryavanshi
— Diganta Guha (@diganta_guha) November 6, 2026
पहले दो मैचों के लिए बिहार की टीम
वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), आलोक कुमार, आयुष लोहारुका (विकेटकीपर), अलतमिश अशरफ़, तरुण कुमार सिंह, अनमोल कुमार (विकेटकीपर), पृथ्वी राज, सूरज कश्यप (उपकप्तान), मयंक कुमार, राघवेंद्र प्रताप, आशीष कुमार, वासुदेव प्रसाद सिंह, मोहम्मद इजहार, अमोल यादव, प्रशांत सिंह, नवाज खान, हिमांशु सिंह.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











