Responsive Scrollable Menu

36 साल के मोहम्‍मद शमी को टी20 टीम में म‍िली जगह, सैयद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी में करेंगे गेंदबाजी

Mohammad Shami Bengal Squad for SMAT: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बंगाल की 19 सदस्यीय टीम में वापसी हुई है. अभिमन्यु ईश्वरन की कप्तानी वाली इस टीम में मुकेश कुमार और शाहबाज अहमद को भी शामिल किया गया है. बंगाल अपना पहला मुकाबला 14 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कर्नाटक के खिलाफ खेलेगा. ग्रुप ए के सभी लीग मैच मुंबई में ही आयोजित होंगे, जिसमें उत्तर प्रदेश और बड़ौदा जैसी मजबूत टीमें भी शामिल हैं.

Continue reading on the app

दिवाली से पहले राजधानी दिल्ली में थमा ट्रैफिक, धनतेरस पर घंटो तक जाम में करना पड़ रहा इंतजार; देखें VIDEO

दिवाली आने को है. आज धनतेरस है. धनतेरस की शाम दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है. गुरुग्राम और राजधानी दिल्ली से लेकर नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की कई सड़कों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं. हालात ऐसे हैं कि लोगों को अपने घर जाने में भी घंटो ट्रैफिक में फंसे रहने पड़ रहा है. सबसे अधिक परेशानी तो ऑफिस से घर लौटने वाले कर्मचारियों और रोजाना सफर करने वाले लोगों को हुई. सड़कों पर जाम के साथ-साथ कैब और बाइक टैक्सी की भी भारी किल्लत देखने को मिली, जिसने लोगों की समस्या बढ़ा दी. 

त्योहारी खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़ और सड़कों पर बढ़ते वाहनों के दबाव का असर दिल्ली-NCR की ट्रैफिक व्यवस्था पर साफ दिखाई दिया. कई इलाकों में वाहन रेंगते नजर आए, जबकि कुछ जगहों पर लोगों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा.

नोएडा में कैब और बाइक टैक्सी की भारी किल्लत

दिल्ली-NCR में सबसे ज्यादा परेशानी नोएडा और ग्रेटर नोएडा के यात्रियों को हुई. नोएडा सेक्टर-129 से बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन जाने वाले एक शख्स ने बताया कि वह करीब आधे घंटे से बाइक टैक्सी बुक करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन ओला, उबर और रैपिडो किसी भी प्लेटफॉर्म पर उन्हें बाइक टैक्सी नहीं मिली.

उन्होंने बताया कि आम दिनों में इस सफर के लिए रैपिडो का किराया करीब 100 रुपये होता था, लेकिन धनतेरस के दिन लगभग 10 किलोमीटर की यात्रा के लिए 239 रुपये मांगे जा रहे थे. ऑटो और कैब की उपलब्धता भी प्रभावित रही. कई स्थानीय ऑटो चालकों द्वारा मनमाना किराया मांगे जाने की शिकायतें भी सामने आईं. लोगों की शिकायत है कि कैब बुक करने की कोशिश के दौरान करीब 20 मिनट तक इंतजार करने के बावजूद ओला, उबर और रैपिडो पर कोई ड्राइवर राइड स्वीकार करने के लिए आगे नहीं आया.

दिल्ली-NCR के इन इलाकों में लगा भीषण जाम

दिल्ली और नोएडा को जोड़ने वाले प्रमुख रास्तों पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया. नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, फिल्म सिटी, बॉटेनिकल गार्डन और महामाया फ्लाईओवर के आसपास लंबा जाम देखने को मिला. राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल से लेकर DND फ्लाईवे और चिल्ला बॉर्डर तक वाहनों की रफ्तार धीमी रही.

दिल्ली में भी DND फ्लाईवे पर भारी ट्रैफिक के कारण वाहन चालकों को परेशानी हुई. गुरुग्राम से दिल्ली आने-जाने वाले लोग धौला कुआं और आसपास के इलाकों में जाम में फंसे रहे. इसके अलावा ITO से आनंद विहार तक यातायात प्रभावित हुआ. लक्ष्मी नगर, निर्माण विहार और प्रीत विहार में भी वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं.

गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में भी यातायात प्रभावित

दिल्ली से सटे गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में भी स्थिति सामान्य नहीं रही. गाजीपुर बॉर्डर से मयूर विहार और आनंद विहार तक ट्रैफिक का दबाव बना रहा. वहीं ग्रेटर नोएडा के परी चौक, सेक्टर-146 और यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही. नोएडा सेक्टर-62 से गाजियाबाद बॉर्डर तक NH-24 पर भी जाम की स्थिति देखने को मिली.

त्योहार की खरीदारी ने बढ़ाई मुश्किलें

दिवाली से पहले बाजारों में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं. इसके चलते सड़कों पर निजी वाहनों, ऑटो और कैब की संख्या बढ़ गई है. दूसरी तरफ कैब और बाइक टैक्सी की बढ़ती मांग के कारण किराये में उछाल और राइड की अनुपलब्धता ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है.

कुल मिलाकर धनतेरस की शाम दिल्ली-NCR के लोगों के लिए त्योहार की खुशियों के बीच सफर एक बड़ी चुनौती बन गया. सड़क पर लंबे जाम और सार्वजनिक परिवहन के विकल्पों की कमी ने एक बार फिर राजधानी क्षेत्र की यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

 

Continue reading on the app

  Sports

36 साल के मोहम्‍मद शमी को टी20 टीम में म‍िली जगह, सैयद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी में करेंगे गेंदबाजी

Mohammad Shami Bengal Squad for SMAT: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बंगाल की 19 सदस्यीय टीम में वापसी हुई है. अभिमन्यु ईश्वरन की कप्तानी वाली इस टीम में मुकेश कुमार और शाहबाज अहमद को भी शामिल किया गया है. बंगाल अपना पहला मुकाबला 14 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कर्नाटक के खिलाफ खेलेगा. ग्रुप ए के सभी लीग मैच मुंबई में ही आयोजित होंगे, जिसमें उत्तर प्रदेश और बड़ौदा जैसी मजबूत टीमें भी शामिल हैं. Fri, 6 Nov 2026 21:46:08 +0530

  Videos
See all

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर जश्न का माहौल, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T16:44:36+00:00

Viral Video: कैमरे में कैद हुई 70 लाख की चोरी की वारदात #shorts #aajtak #ytshorts #trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T16:45:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers