पीएम मोदी ने सूर्यकुमार यादव को दिवाली से पहले दिया सरप्राइज, जानें क्या रहा खास
जेम्स एंडरसन को इस टीम से मिला कॉन्ट्रैक्ट, 44 साल की उम्र में जताया भरोसा
Rajasthan Wrestlers: राजस्थान के पहलवानों को अब कुश्ती के अखाड़े में उतरने के लिए ताकत के साथ बेहतर सुविधाएं भी मिलने वाली हैं. राजस्थान राज्य कुश्ती संघ ने प्रदेशभर के 600 से ज्यादा पहलवानों को करीब 1100 किलो गाय का शुद्ध देसी घी देने की पहल की है. इस योजना का खर्च संघ सरस डेयरी के साथ मिलकर उठाएगा. कोटा के 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में चल रहे चंबल राजस्थान केसरी कुश्ती दंगल में पहलवानों को एक और पांच किलो के पैक में घी बांटा जा रहा है. इसके अलावा जूते, ड्रेस, खेल सामग्री और प्रतियोगिताओं में जाने के लिए हवाई सफर की सुविधा भी दी जा रही है. Fri, 6 Nov 2026 19:38:30 +0530