Responsive Scrollable Menu

Delhi Police ने पहाड़गंज में पकड़ा नकली नोटों का सिंडिकेट, 2.65 लाख की फेक करेंसी जब्त

नयी दिल्ली, छह नवंबर दिल्ली पुलिस ने मध्य दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में नकली भारतीय मुद्रा की आपूर्ति करने वाले एक कथित गिरोह का भंडाफोड़ कर बिहार के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 2.65 लाख रुपये से अधिक मूल्य के जाली नोट बरामद किए गए हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

आरोपियों की पहचान मुजफ्फरपुर निवासी दिनेश कुमार झा (36) और सतीश कुमार (20) के रूप में हुई है। दोनों को बृहस्पतिवार को मिली एक सूचना के आधार पर नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एक गेस्ट हाउस में छापेमारी के दौरान पकड़ा गया। अधिकारी ने बताया, छापेमारी करने वाली टीम ने आरोपियों के कब्जे से 2,65,100 रुपये मूल्य के नकली नोट बरामद किए।

जब्त की गई मुद्रा की जांच के लिए अपराध शाखा की टीम और फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम को मौके पर बुलाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वे नकली नोट बेचने के लिए दिल्ली आए थे और इसके लिए संभावित ग्राहकों की तलाश कर रहे थे। अधिकारी के अनुसार, आरोपियों की योजना एक लाख रुपये के नकली नोटों को 25 से 30 हजार रुपये की असली मुद्रा के बदले बेचने की थी।

हालांकि, गिरफ्तारी से पहले वे न तो किसी ग्राहक को तलाश पाए थे और न ही कोई सौदा तय कर सके थे। आरोपियों ने पुलिस को यह भी बताया कि एक व्यक्ति ने उन्हें ये नकली नोट मुहैया कराए थे। पुलिस अब उस आपूर्तिकर्ता की भूमिका की जांच कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि बरामद कुल नकली मुद्रा में से 2,45,100 रुपये के नोट झा के पास से, जबकि 20 हजार रुपये के नोट सतीश के कब्जे से मिले। अधिकारी ने बताया कि झा इससे पहले भी 2023 में दर्ज नकली मुद्रा के एक मामले में शामिल रहा है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Continue reading on the app

पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस की 4 बोगियों में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका, डरकर उतरे यात्री

पंजाब के राजपुरा में सराय बंजारा के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग ट्रेन की पैंट्री से शुरू हुई और आस-पास के कुछ डिब्बों तक फैल गई, जिसके बाद उस पर काबू पा लिया गया। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। पटियाला के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि प्रशासन को उनके बयान देने से लगभग 45 मिनट पहले आग लगने की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग पैंट्री में लगी थी और बाद में कुछ डिब्बों तक फैल गई। अग्रवाल के अनुसार, फायर अलार्म बजने से यात्रियों को सतर्क कर दिया गया, जिससे वे ट्रेन से बाहर निकल सके। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुँच गई हैं।

इसे भी पढ़ें: Pakistan के Punjab में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 12 लोगों की गई जान

यह घटना राजपुरा के पास सराय बंजारा के निकट हुई, जब ट्रेन बिहार की ओर जा रही थी। अब आग पर काबू पा लिया गया है। हालात का जायजा लेने के लिए रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुँच रहे हैं। रेलवे ने आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए इस घटना की उच्च-स्तरीय जाँच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों ने कहा कि जांच के दौरान सभी संभावित पहलुओं की पड़ताल की जाएगी। आग लगने के कारणों और डिब्बों को हुए नुकसान के बारे में अभी और जानकारी का इंतजार है। आग लगने का अलार्म बजने के बाद यात्रियों को तुरंत बाहर निकाल लिया गया, जिससे वे सुरक्षित ट्रेन से बाहर आ सके। अभी तक किसी के घायल होने या जान जाने की कोई खबर नहीं है।

Continue reading on the app

  Sports

'राम-सरयू का आगमन हुआ है...' सूर्यकुमार यादव की ब‍िट‍िया का भजन सुनकर भाव व‍िभोर हुए पीएम मोदी

Suryakumar Yadav shares Diwali wishes after meeting PM Modi: सूर्यकुमार यादव ने अपने परिवार संग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. दीपावली के पावन अवसर पर हुई इस खास भेंट के दौरान पीएम मोदी ने सूर्या के बच्चों के साथ स्नेहपूर्ण पल बिताए और टी20 वर्ल्‍ड कप के गोल्‍ड मेडल को ध्यान से देखा. कप्तानी से हटने और टीम से बाहर होने के बाद सूर्या का यह भावुक और प्रेरणादायक पल भारतीय संस्कृति व खेल उपलब्धियों के अद्भुत संगम को दर्शाता है. Fri, 6 Nov 2026 19:22:03 +0530

  Videos
See all

Dhurandhar | Amish Devgan | 'हमारे यहां भगवान राम को गाली..'ये क्या बोल बैठे RJD प्रवक्ता ? #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T14:13:25+00:00

Maharashtra Politics: क्या NCP का एक बार फिर विलय होने वाला है? | Sharad Pawar | Praful Patel #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T14:11:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers