Responsive Scrollable Menu

World Kidney Day 2026: आज है विश्व किडनी दिवस, Kidney को लंबे समय तक स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 6 आदतें

World Kidney Day 2026: किडनी हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, लेकिन अक्सर लोग इसकी सेहत को लेकर तब तक गंभीर नहीं होते है, जब तक कोई समस्या सामने न आ जाए. हर साल मनाया जाने वाला वर्ल्ड किडनी डे लोगों को किडनी की सेहत के प्रति जागरूक करने का एक महत्वपूर्ण अवसर होता है. आज यानी 12 मार्च को पूरी दुनिया में World Kidney Day मनाया जा रहा है. आइए इस अवसर पर विशेषज्ञों से जानते हैं कि कैसे सही जीवनशैली और कुछ प्राकृतिक आदतों को अपनाकर हम अपनी किडनी को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकते हैं.

क्या कहते हैं डॉक्टर?

विश्व किडनी दिवस पर जानकारी देते हुए एशियन हॉस्पिटल के किडनी डिजीजे और ट्रांसप्लांट मेडिसिन विभाग के डायरेक्टर डॉक्टर सागर गुप्ता बताते हैं कि किडनी का काम सिर्फ शरीर से गंदगी बाहर निकालना ही नहीं होता है बल्कि यह कई महत्वपूर्ण शारीरिक प्रक्रियाओं को नियंत्रित करने में भी अहम भूमिका निभाती है.

ये भी पढ़ें- Summer Tips: पुराना कूलर नहीं दे रहा ठंडी हवा? अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स, नहीं पड़ेगी नए कूलर की जरूरत

शरीर को डिटॉक्स करती है किडनी

डॉ. सागर गुप्ता के अनुसार, किडनी आकार में भले ही छोटी और बीन्स यानी राजमा की तरह होती है, लेकिन इसका काम बेहद महत्वपूर्ण होता है. हमारे शरीर में मौजूद दो किडनियां होती है, हर दिन लगभग 150 से 200 लीटर तक खून को फिल्टर करती हैं. इस प्रक्रिया में शरीर के टॉक्सिन, अतिरिक्त नमक और मेटाबॉलिक वेस्ट को पेशाब के जरिए बाहर निकालने का काम भी किया जाता है. किडनी ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में, इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखने, रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में मदद करने के साथ-साथ शरीर में विटामिन-D को सक्रिय करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. चलिए अब जानते हैं किडनी को स्वस्थ रखने के लिए कौन सी आदतें अपनानी चाहिए.

स्वस्थ किडनी के लिए अपनाएं ये 6 आदतें

पर्याप्त पानी पिएं

किडनी को स्वस्थ रखने का सबसे आसान और प्राकृतिक तरीका है पर्याप्त पानी पीना. पानी किडनी को शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकालने में मदद करता है और किडनी स्टोन बनने के जोखिम को भी कम करता है. हालांकि डॉक्टर यह भी कहते हैं कि पानी संतुलित मात्रा में ही पीना चाहिए. दिनभर में नियमित अंतराल पर पानी पीना किडनी की फिल्ट्रेशन प्रक्रिया को बेहतर बनाता है. गर्मियों में या ज्यादा शारीरिक गतिविधि करने पर शरीर से पसीने के जरिए ज्यादा पानी निकलता है, इसलिए उस समय तरल पदार्थ की मात्रा थोड़ी बढ़ाई जा सकती है.

संतुलित डाइट का सेवन करें

किडनी की सेहत के लिए संतुलित आहार बेहद जरूरी है. विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि रोज़ाना के भोजन में ताजे फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज और सीमित मात्रा में प्रोटीन शामिल करना चाहिए. इससे किडनी पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता. इसके विपरीत, ज्यादा नमक, प्रोसेस्ड फूड, मीठी चीजें और अनहेल्दी फैट का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा और डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है. ये तीनों ही क्रॉनिक किडनी डिजीज के प्रमुख कारण माने जाते हैं. इसलिए खाने में नमक कम रखना और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाना किडनी की सेहत के लिए फायदेमंद है.

नियमित रूप से एक्सरसाइज करें

किडनी को स्वस्थ रखने में नियमित शारीरिक गतिविधि भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. रोज़ाना कम से कम 30 मिनट की हल्की से मध्यम एक्सरसाइज जैसे तेज चलना, साइकिल चलाना या योग करना शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाता है. डॉक्टरों के अनुसार, नियमित व्यायाम वजन को नियंत्रित रखने में मदद करता है और डायबिटीज व हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों से बचाव करता है, जो किडनी को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

दवाओं का अधिक इस्तेमाल खतरनाक

कई लोग छोटी-छोटी तकलीफों में भी दर्द निवारक दवाएं ले लेते हैं. लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ दर्द निवारक दवाओं का लंबे समय तक और बिना डॉक्टर की सलाह के इस्तेमाल किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है. इसके अलावा धूम्रपान और अत्यधिक शराब का सेवन भी किडनी की रक्त वाहिकाओं को प्रभावित कर सकता है और धीरे-धीरे किडनी की कार्यक्षमता कम कर सकता है.

नियमित जांच से मिलती है समय पर चेतावनी

किडनी की बीमारियों का खतरा उन लोगों में ज्यादा होता है जिन्हें डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा या परिवार में किडनी रोग का इतिहास है. ऐसे लोगों को समय-समय पर जांच करवाना जरूरी है. डॉक्टरों के अनुसार, ब्लड क्रिएटिनिन टेस्ट, यूरिन टेस्ट और ब्लड प्रेशर की जांच से किडनी की स्थिति के बारे में शुरुआती जानकारी मिल सकती है और समय रहते इलाज शुरू किया जा सकता है.

स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं

डॉक्टर के अनुसार, किडनी की सेहत सीधे हमारी जीवनशैली से जुड़ी होती है. अगर लोग पर्याप्त पानी पीने, संतुलित आहार लेने, नियमित व्यायाम करने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने जैसी आदतें अपनाएंगे, तो किडनी की कई बीमारियों से बचाव किया जा सकता है. 

वर्ल्ड किडनी डे का मैसेज

वर्ल्ड किडनी डे का संदेश भी यही है कि किडनी की सुरक्षा केवल बीमारी का इलाज नहीं बल्कि रोजमर्रा की सही आदतों से भी संभव है. अगर लोग समय रहते अपनी जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव करें, तो किडनी को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है.

ये भी पढ़ें- Ramadan 2026: रमजान में खजूर खाकर ही क्यों खोला जाता है रोजा?

Continue reading on the app

जो कोई नहीं कर पाया वो ईशान किशन ने कर दिखाया, तूफानी बल्लेबाजी के दम पर 2026 में हासिल किया खास मुकाम

Ishan Kishan : भारतीय क्रिकेट टीम के लिए विकेटकीपर और बाएं हाथे के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन ने साल 2026 में धमाल मचा दिया है. उन्होंने टीम इंडिया में साल 2023 के बाद 2026 में वापसी की और अपने बल्ले से तूफान मचाते हुए वो कर दिखाया, जो अब तक इस साल में कोई नहीं कर पाया है. ईशान की शानदार पारी की बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी फायदा मिला, जिसकी बदौलत टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठा पाई.

ईशान ने साल 2026 में हासिल किया खास मुकाम

दरअसल, ईशान किशन इस साल टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 500 प्लस रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. वो साल 2026 में टी20 क्रिकेट में 500 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं. इसके साथ ही वो ऐसा करने वाले भारत के भी पहले क्रिकेटर हैं. इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और तीसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायर मौजूद हैं. 

2026 में जमकर बोला ईशान का बल्ला

ईशान किशन ने साल 2026 में अब तक कुल 13 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 13 पारियों में कुल 532 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 40.92 और स्ट्राइक रेट 207.00 का रहा है. इस साल अब तक ईशान किशन 1 शतक और 4 अर्धशतक लगा चुके हैं. उनके बल्ले से साल 2026 में 55 चौके और 34 छक्के निकले हैं.

खिलाड़ी मैच इनिंग रन उच्चतम स्कोर शतक अर्धशतक 4s 6s
ईशान किशन (भारत) 13 13 532 103 1 4 55 34
एसए यादव (भारत) 14 14 484 84* 0 4 46 24
शिमरोन हेटमायर (वेस्टइंडीज) 13 13 481 85 0 3 30 39
साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान) 11 10 448 100* 2 3 44 20
टिम सीफर्ट (न्यूजीलैंड) 13 12 429 89* 0 5 48 19

ईशान किशन ने भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अहम योगदान दिया. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ तब शानदार पारी खेली, जब टीम के अन्य बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गए थे. इसके बाद उन्होंने फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ आककर तूफानी पारी खेली और टीम को जीत की ओर बढ़ाया.

ये भी पढ़ें : IPL 2026 के 5 सबसे युवा खिलाड़ी, जानिए कौन किस टीम के लिए खेलेगा आईपीएल

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup में जीत के बाद दादी के घर पहुंचे ईशान किशन तो झूम उठे प्रशंसक, नवादा में भव्य स्वागत, खुशी और गर्व का माहौल

Ishan Kishan Nawada Visit: बिहार के नवादा में उस समय उत्सव जैसा माहौल बन गया जब टी20 विश्व कप विजेता टीम के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन गुरुवार को अपने पैतृक शहर पहुंचे. नवादा जेल रोड स्थित अपनी दादी डॉ. सावित्री शर्मा के घर पहुंचते ही परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. खबर फैलते ही बड़ी संख्या में प्रशंसक घर के बाहर जमा हो गए तो ईशान ने भी उन्हें निराश नहीं किया. Fri, 13 Mar 2026 08:09:27 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War Live: Israel Iran Conflict | US Iran War | Iran Israel US Tensions | World News Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T02:53:59+00:00

Iran Israel War Live Updates: इजरायल में छिड़ी बगावत! | Oil | Trump | Putin | Middle East | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T02:56:28+00:00

Iran America War Update: जंग के बीच North Korea ने क्यों निकाले हथियार? |Kim Jong Un | Trump |Israel #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T03:15:01+00:00

UP News: Shravasti में अवैध निर्माण पर बुलडोजर, सरकारी जमीन कब्जामुक्त | Hindi News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T03:06:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers