छोटे बच्चों पर आ गई मुसीबत, दिल्ली-NCR के पेरेंट्स तत्काल हो जाएं सतर्क, नहीं तो पड़ेगा पछताना
दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण और स्मॉग के कारण बच्चों के फेफड़ों पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है. AIIMS के विशेषज्ञों ने पेरेंट्स को बच्चों की सेहत को लेकर तत्काल सतर्क रहने और लक्षणों को नजरअंदाज न करने की सलाह दी है.
'ऑपरेशन आघात' के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कर्पियो से 50 लीटर अवैध शराब और बीयर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन आघात' के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर छिंदगढ़ पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर स्थित बस स्टैंड चौक पर वाहनों की सघन चेकिंग अभियान शुरू किया.
चेकिंग के दौरान सुकमा से छिंदगढ़ की ओर आ रही एक संदिग्ध स्कर्पियो वाहन को रोका गया. जब वाहन की तलाशी ली गई, तो उसमें से गोवा और मैकडॉवेल ब्रांड की अंग्रेजी शराब तथा भारी मात्रा में बीयर सहित कुल लगभग 50 लीटर अवैध शराब बरामद की गई. पुलिस ने मौके से आरोपी लच्छूराम बातिंग (निवासी छिंदगढ़) को गिरफ्तार कर लिया है.
इस कार्रवाई में जब्त की गई अवैध शराब और स्कर्पियो वाहन की कुल कीमत करीब 5.26 लाख रुपये आंकी गई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध तस्करी के खिलाफ इस तरह का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation








