Responsive Scrollable Menu

जो कोई नहीं कर पाया वो ईशान किशन ने कर दिखाया, तूफानी बल्लेबाजी के दम पर 2026 में हासिल किया खास मुकाम

Ishan Kishan : भारतीय क्रिकेट टीम के लिए विकेटकीपर और बाएं हाथे के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन ने साल 2026 में धमाल मचा दिया है. उन्होंने टीम इंडिया में साल 2023 के बाद 2026 में वापसी की और अपने बल्ले से तूफान मचाते हुए वो कर दिखाया, जो अब तक इस साल में कोई नहीं कर पाया है. ईशान की शानदार पारी की बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी फायदा मिला, जिसकी बदौलत टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठा पाई.

ईशान ने साल 2026 में हासिल किया खास मुकाम

दरअसल, ईशान किशन इस साल टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 500 प्लस रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. वो साल 2026 में टी20 क्रिकेट में 500 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं. इसके साथ ही वो ऐसा करने वाले भारत के भी पहले क्रिकेटर हैं. इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और तीसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायर मौजूद हैं. 

2026 में जमकर बोला ईशान का बल्ला

ईशान किशन ने साल 2026 में अब तक कुल 13 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 13 पारियों में कुल 532 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 40.92 और स्ट्राइक रेट 207.00 का रहा है. इस साल अब तक ईशान किशन 1 शतक और 4 अर्धशतक लगा चुके हैं. उनके बल्ले से साल 2026 में 55 चौके और 34 छक्के निकले हैं.

खिलाड़ी मैच इनिंग रन उच्चतम स्कोर शतक अर्धशतक 4s 6s
ईशान किशन (भारत) 13 13 532 103 1 4 55 34
एसए यादव (भारत) 14 14 484 84* 0 4 46 24
शिमरोन हेटमायर (वेस्टइंडीज) 13 13 481 85 0 3 30 39
साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान) 11 10 448 100* 2 3 44 20
टिम सीफर्ट (न्यूजीलैंड) 13 12 429 89* 0 5 48 19

ईशान किशन ने भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अहम योगदान दिया. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ तब शानदार पारी खेली, जब टीम के अन्य बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गए थे. इसके बाद उन्होंने फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ आककर तूफानी पारी खेली और टीम को जीत की ओर बढ़ाया.

ये भी पढ़ें : IPL 2026 के 5 सबसे युवा खिलाड़ी, जानिए कौन किस टीम के लिए खेलेगा आईपीएल

Continue reading on the app

मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी करने के बाद पहली बार सामने आईं मोनालिसा, कहा 'ये लव जिहाद नहीं है'

 

 

Continue reading on the app

  Sports

पापमोचनी एकादशी 2026: कब रखा जाएगा व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

हिंदू धर्म में एकादशी व्रत को बेहद पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है। साल भर में कुल 24 एकादशी आती हैं और हर एकादशी का अपना अलग धार्मिक महत्व होता है। चैत्र मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को पापमोचनी एकादशी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा … Fri, 13 Mar 2026 09:22:02 GMT

  Videos
See all

Israel US Iran Conflict : ईरान के परमाणु ठिकाने पर अमेरिका का B-2 बॉम्बर से प्रहार!Trump | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T04:00:44+00:00

Iran Vs Israel : अमेरिका ने किया ईरान पर हमला Trump पर भड़के GD Bakshi! Sumit Awasthi।World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T04:01:52+00:00

UN Warning Middle East: बढ़ते संकट पर गुटेरेस की चेतावनी, शांति के लिए बातचीत जरूरी | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T04:09:14+00:00

News Ki Pathshala: ईरान की शर्त ने ट्रंप की हेकड़ी निकाल दी! | Sushant Sinha | Iran Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T04:04:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers