Ranjeev Puri बने Michigan House के पहले भारतीय-अमेरिकी स्पीकर
(सागर कुलकर्णी) वाशिंगटन, छह नवंबर डेमोक्रेटिक पार्टी के रंजीव पुरी को मिशिगन हाउस का अध्यक्ष चुना गया है और वह इस महत्वपूर्ण पद पर पहुंचने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी हैं। पुरी ने बृहस्पतिवार को फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, “आज मिशिगन हाउस के मेरे साथी सदस्यों द्वारा अध्यक्ष चुने जाने पर मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं।” पुरी (42) को बृहस्पतिवार को मिशिगन की प्रतिनिधि सभा का अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने कहा कि वह सीनेट के नवनिर्वाचित बहुमत नेता डैरिन कैमिलेरी और नवनिर्वाचित गवर्नर जोसेलिन बेन्सन के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्साहित हैं, ताकि चुनाव से पहले किए गए वादों को पूरा किया जा सके।
उन्होंने कहा, “मुझ पर भरोसा जताने के लिए अपने साथी सदस्यों का धन्यवाद। काम शुरू करने को लेकर उत्साहित हूं।” पुरी 2020 में मिशिगन की प्रतिनिधि सभा के लिए चुने जाने वाले पहले सिख-अमेरिकी बने थे। पंजाबी प्रवासी माता-पिता के घर जन्मे पुरी को 2025 में रिपब्लिकन के नियंत्रण वाले 110 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेटिक पार्टी का नेता नियुक्त किया गया था।
पुरी ने कहा, “जब मेरे माता-पिता इस देश में आए थे, तब उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी कि उनका बेटा एक दिन इतिहास रचेगा, बाधाओं को तोड़ेगा और मिशिगन हाउस का नेतृत्व करेगा। यही अमेरिका का वादा है।” पुरी ने 2008 और 2012 में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के चुनाव अभियानों में काम किया था। बाद में उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में एमबीए किया और मिशिगन लौट आए, जहां उन्होंने ऑटोमोबाइल उद्योग में काम किया।
राज्य की प्रतिनिधि सभा में अपने तीसरे कार्यकाल में पुरी को 2025 में सदन में डेमोक्रेटिक पार्टी का नेता नियुक्त किया गया था। अमेरिका में भारतीय-अमेरिकी और दक्षिण एशियाई समुदायों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को बढ़ावा देने वाले राष्ट्रीय संगठन ‘इंडियन अमेरिकन इम्पैक्ट’ के कार्यकारी निदेशक चिंतन पटेल ने कहा, “रंजीव पुरी को फिर से निर्वाचित होने और साथी सदस्यों द्वारा अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई। रंजीव ने स्वास्थ्य देखभाल से लेकर आवास तक, हर क्षेत्र में लागत कम करने को अपने काम का प्रमुख हिस्सा बनाया है।” पटेल ने कहा कि दक्षिण एशियाई समुदायों को निशाना बनाकर बढ़ती नफरत के इस दौर में पुरी समुदायों और मिशिगन के सभी निवासियों की सुरक्षा के लिए भी काम करेंगे और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तथा ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ (एमएजीए) के एजेंडे को रोकने का प्रयास करेंगे।
पटेल ने कहा, “पुरी के नेतृत्व में हमें पूरा भरोसा है कि डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्य महंगाई कम करेंगे और मिशिगन के परिवारों के लिए जीवन को अधिक किफायती बनाएंगे। हमारे संगठन ने शुरुआत में ही पुरी का समर्थन किया था और हमें उन्हें अपना मित्र कहने पर गर्व है। हम मिशिगन के लोगों के लिए काम करने में उनके साथ सहयोग करने को लेकर उत्सुक हैं।’’
सेंसेक्स में 100 अंक की तेजी, निफ्टी में गिरावट:7 दिन में 8% से ज्यादा चढ़ा बाजार; आज जापान, कोरिया के बाजार 5% से ज्यादा टूटे
धनतेरस पर आज 6 नवंबर को सेंसेक्स 100 अंक या 0.17% चढ़कर 79,450 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 20 अंक की गिरावट है, ये 24,500 के स्तर पर है। कल बाजार में साल की दूसरी बड़ी बढ़त रही थी। सेंसेक्स 2009 अंक चढ़कर 79310 पर बंद हुआ था। इससे पहले 8 अप्रैल को सेंसेक्स 2,946 अंक चढ़ा था। कोरिया और जापान के बाजार 6% गिरे अमेरिकी बाजार भी करीब 5% टूटे शेयर बाजार 7 दिन में 8% से ज्यादा चढ़ा शेयर बाजार में तेजी का आज लगातार सातवां दिन है। 28 अक्टूबर से लेकर 6 नवंबर के दौरान सेंसेक्स 73,246 से उछलकर 79,400 के पार पहुंच गया है। यानी ये 8% से ज्यादा चढ़ा है। विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 32 हजार करोड़ के शेयर खरीदे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। एक्सपर्ट बोले- LTCG टैक्स में कटौती की उम्मीद से सुधरा माहौल जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के डॉ. वीके विजयकुमार का कहना है कि बेहतर नतीजों और सस्ते क्रूड ऑयल के साथ LTCG टैक्स में बदलाव की संभावना ने FIIs का नजरिया बदल दिया है। ग्लोबल ब्रोकरेज नोमुरा ने भी इसे विदेशी निवेशकों की वापसी की वजह माना। लार्जकैप शेयरों में तेजी आगे भी रह सकती है विदेशी निवेशकों की शुरुआती खरीदारी से बड़े शेयरों में उछाल है। विजयकुमार को उम्मीद है कि अभी बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर के दिग्गज शेयरों में और तेजी दिख सकती है। उन्होंने कहा कि लार्जकैप शेयरों में अभी और शॉर्ट कवरिंग होनी बाकी है, इसलिए बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों की अगुवाई में बड़े शेयरों में आगे और रिकवरी की उम्मीद है। हालांकि विजयकुमार ने चेतावनी भी दी है कि जैसे ही बाजार ऊपर जाएगा, घरेलू निवेशक मुनाफावसूली के लिए शेयर बेच सकते हैं। इससे ऊपरी स्तरों पर बिकवाली आ सकती है। कल भी बाजार में तेजी रही थी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi









