Responsive Scrollable Menu

Bhooth Bangla Teaser: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का टीजर जारी, हंसी, डर और पागलपन का होगा धमाका

Bhooth Bangla Teaser: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और प्रियदर्शन (Priyadarshan) की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. जब से फिल्म के पोस्टर और गाने रिलीज किए गए, तब से ही फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब फैंस का ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. हाल ही में मेकर्स ने इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का टीजर जारी कर दिया है. जिसने आते ही धमाल मचा दिया है. चलिए जानते हैं, कैसा है इसका टीजर.

खबर अपडेट की जा रही है-

ये भी पढ़ें- फिर मां बनने वाली हैं नीना गुप्ता? जानें क्यों एक्ट्रेस का Video देख लोग बोल रहे-'भाई ये प्रेग्नेंट है'

Continue reading on the app

LPG Cylinder: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच LPG की कमी की आशंका, गैस बचाने के लिए अपनाएं ये 6 आसान तरीके

LPG Cylinder: इजराइल, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब पूरी दुनिया पर दिखाई देने लगा है. मिडिल ईस्ट में चल रहे इस संघर्ष के कारण ऊर्जा सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है. खासतौर पर एलपीजी गैस की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है. दरअसल, महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के बंद होने से जहाजों का आवागमन प्रभावित हुआ है. इसी रास्ते से बड़ी मात्रा में तेल और गैस की सप्लाई होती है. इस स्थिति के कारण एलपीजी टैंकर जहाजों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है. कई राज्यों से गैस सिलेंडर की कमी की खबरें भी सामने आने लगी हैं. ऐसे में लोगों के बीच यह डर बढ़ रहा है कि आने वाले समय में घरेलू गैस सिलेंडर मिलना मुश्किल हो सकता है.

सरकार ने गैस सिलेंडर रिफिल की अवधि बढ़ाई

स्थिति को देखते हुए सरकार ने भी एक अहम फैसला लिया है. अब घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग का अंतराल 21 दिनों से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है. इसका मकसद यह है कि लोग जरूरत से ज्यादा सिलेंडर स्टॉक न करें और सभी को गैस की सप्लाई मिलती रहे.

गैस बचाने के लिए अपनाएं ये 6 तरीके

हालांकि घबराने की जरूरत नहीं है. अगर आप कुछ छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करें, तो एक गैस सिलेंडर को पहले से ज्यादा दिनों तक आसानी से चला सकते हैं. खासकर छोटे परिवारों के लिए ये उपाय काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं. 

1. आंच और बर्तन की दूरी सही रखें

खाना बनाते समय यह ध्यान रखें कि बर्तन और गैस की आंच के बीच सही दूरी हो. अगर बर्तन बहुत ऊपर रखा होगा, तो गर्मी सही तरीके से नहीं पहुंचेगी और गैस ज्यादा खर्च होगी. सही दूरी पर बर्तन रखने से खाना जल्दी पकता है और गैस की बचत होती है.

2. ढक्कन का इस्तेमाल जरूर करें

खाना पकाते समय बर्तन को ढककर रखना बहुत फायदेमंद होता है. इससे भाप और गर्मी अंदर ही रहती है और खाना जल्दी पक जाता है. दाल, चावल या सब्जी बनाते समय ढक्कन का इस्तेमाल करने से गैस की खपत काफी कम हो जाती है.

3. प्रेशर कुकर का ज्यादा उपयोग करें

प्रेशर कुकर गैस बचाने का सबसे आसान तरीका है. दाल, चावल और सब्जियां कुकर में जल्दी पक जाती हैं, जिससे गैस कम खर्च होती है और समय भी बचता है.

4. खाना बनाने से पहले तैयारी कर लें

गैस जलाने से पहले सब्जियां काट लें, मसाले तैयार रखें और बाकी सामग्री भी तैयार कर लें. इससे खाना बनाने में समय कम लगेगा और गैस बेवजह ज्यादा देर तक नहीं जलेगी.

5. गैस लीक और फ्लेम की जांच करते रहें

अगर गैस की आंच कमजोर है या कहीं हल्का गैस लीक हो रहा है, तो सिलेंडर जल्दी खत्म हो सकता है. इसलिए समय-समय पर बर्नर, पाइप और नॉजल की जांच जरूर कराते रहें.

6. इंडक्शन का करें इस्तेमाल

अगर आप सिलेंडर को अधिक दिनों तक चलाना चाहते हैं तो आपको गैस के अल्टरनेटिव ऑप्शन जैसे इंडक्शन स्टोव को भी इस्तेमला करना चाहिए. हर छोटे बड़े काम के लिए गैस का इस्तेमाल न करें. चाय बनाने, दूध गर्म करने या फिर पानी गर्म करने के लिए आप इंडक्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं.

इन आसान उपायों को अपनाकर आप गैस की बचत कर सकते हैं और एक सिलेंडर को सामान्य से 15-20 दिन ज्यादा चला सकते हैं.

यह भी पढ़ें- LPG Cylinder: गैस की टंकी को लेकर हो रही परेशानी, इन नंबरों पर करें शिकायत

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल के बाद ऋषभ पंत बने युवराज सिंह के चेले, IPL 2026 से पहले क्या सीखा?

IPL 2026, Rishabh Pant: ऋषभ पंत की आईपीएल 2026 को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है. इसके लिए वो युवराज सिंह के पास भी गए, जहां उन्होंने बल्लेबाजी के कुछ गजब गुर सीखे. Thu, 12 Mar 2026 20:55:57 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: ट्रंप के झूठे दावे ने मरवा दिया ? #shorts #ytshorts #iranisraelwar #israelnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T16:15:02+00:00

Iran Israel War Update Live |News Ki Pathshala | Sushant Sinha | Iran ने कहां धमाका कर होश उड़ा दिए? #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T16:15:34+00:00

भारत की बड़ी जीत, Hormuz Starit से पहुंचे OIL Tank ने सबको चौंकाया!| Let's Decode | Iran Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T16:09:16+00:00

LPG Cylinder Crisis | Rashtravad: शहर-शहर दबा 'पैनिक बटन'...सच में LPG कम या भ्रम ? | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T16:16:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers