दिवाली से पहले राजधानी दिल्ली में थमा ट्रैफिक, धनतेरस पर घंटो तक जाम में करना पड़ रहा इंतजार; देखें VIDEO
दिवाली आने को है. आज धनतेरस है. धनतेरस की शाम दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है. गुरुग्राम और राजधानी दिल्ली से लेकर नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की कई सड़कों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं. हालात ऐसे हैं कि लोगों को अपने घर जाने में भी घंटो ट्रैफिक में फंसे रहने पड़ रहा है. सबसे अधिक परेशानी तो ऑफिस से घर लौटने वाले कर्मचारियों और रोजाना सफर करने वाले लोगों को हुई. सड़कों पर जाम के साथ-साथ कैब और बाइक टैक्सी की भी भारी किल्लत देखने को मिली, जिसने लोगों की समस्या बढ़ा दी.
त्योहारी खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़ और सड़कों पर बढ़ते वाहनों के दबाव का असर दिल्ली-NCR की ट्रैफिक व्यवस्था पर साफ दिखाई दिया. कई इलाकों में वाहन रेंगते नजर आए, जबकि कुछ जगहों पर लोगों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा.
#WATCH | Delhi: Traffic snarl near Khichripur amid the festive rush. Visuals shot around 6:30 pm today. pic.twitter.com/37CCmFtwiI
— ANI (@ANI) November 6, 2026
नोएडा में कैब और बाइक टैक्सी की भारी किल्लत
दिल्ली-NCR में सबसे ज्यादा परेशानी नोएडा और ग्रेटर नोएडा के यात्रियों को हुई. नोएडा सेक्टर-129 से बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन जाने वाले एक शख्स ने बताया कि वह करीब आधे घंटे से बाइक टैक्सी बुक करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन ओला, उबर और रैपिडो किसी भी प्लेटफॉर्म पर उन्हें बाइक टैक्सी नहीं मिली.
उन्होंने बताया कि आम दिनों में इस सफर के लिए रैपिडो का किराया करीब 100 रुपये होता था, लेकिन धनतेरस के दिन लगभग 10 किलोमीटर की यात्रा के लिए 239 रुपये मांगे जा रहे थे. ऑटो और कैब की उपलब्धता भी प्रभावित रही. कई स्थानीय ऑटो चालकों द्वारा मनमाना किराया मांगे जाने की शिकायतें भी सामने आईं. लोगों की शिकायत है कि कैब बुक करने की कोशिश के दौरान करीब 20 मिनट तक इंतजार करने के बावजूद ओला, उबर और रैपिडो पर कोई ड्राइवर राइड स्वीकार करने के लिए आगे नहीं आया.
VIDEO | Delhi: Heavy traffic witnessed in Saket area.
— Press Trust of India (@PTI_News) November 6, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/ejzVRylWan
दिल्ली-NCR के इन इलाकों में लगा भीषण जाम
दिल्ली और नोएडा को जोड़ने वाले प्रमुख रास्तों पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया. नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, फिल्म सिटी, बॉटेनिकल गार्डन और महामाया फ्लाईओवर के आसपास लंबा जाम देखने को मिला. राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल से लेकर DND फ्लाईवे और चिल्ला बॉर्डर तक वाहनों की रफ्तार धीमी रही.
दिल्ली में भी DND फ्लाईवे पर भारी ट्रैफिक के कारण वाहन चालकों को परेशानी हुई. गुरुग्राम से दिल्ली आने-जाने वाले लोग धौला कुआं और आसपास के इलाकों में जाम में फंसे रहे. इसके अलावा ITO से आनंद विहार तक यातायात प्रभावित हुआ. लक्ष्मी नगर, निर्माण विहार और प्रीत विहार में भी वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं.
#WATCH | Delhi: Traffic snarl near Ghazipur Highway amid the festive rush. Visuals shot around 4 pm today. pic.twitter.com/ESpfdzHSVT
— ANI (@ANI) November 6, 2026
गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में भी यातायात प्रभावित
दिल्ली से सटे गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में भी स्थिति सामान्य नहीं रही. गाजीपुर बॉर्डर से मयूर विहार और आनंद विहार तक ट्रैफिक का दबाव बना रहा. वहीं ग्रेटर नोएडा के परी चौक, सेक्टर-146 और यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही. नोएडा सेक्टर-62 से गाजियाबाद बॉर्डर तक NH-24 पर भी जाम की स्थिति देखने को मिली.
#WATCH | Delhi: Traffic snarl near Khichripur amid the festive rush. Visuals shot around 7:30 pm today. pic.twitter.com/EhSN5Yyn2I
— ANI (@ANI) November 6, 2026
त्योहार की खरीदारी ने बढ़ाई मुश्किलें
दिवाली से पहले बाजारों में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं. इसके चलते सड़कों पर निजी वाहनों, ऑटो और कैब की संख्या बढ़ गई है. दूसरी तरफ कैब और बाइक टैक्सी की बढ़ती मांग के कारण किराये में उछाल और राइड की अनुपलब्धता ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है.
कुल मिलाकर धनतेरस की शाम दिल्ली-NCR के लोगों के लिए त्योहार की खुशियों के बीच सफर एक बड़ी चुनौती बन गया. सड़क पर लंबे जाम और सार्वजनिक परिवहन के विकल्पों की कमी ने एक बार फिर राजधानी क्षेत्र की यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
Irfan Ansari Controvers: 40 लाख युवाओं की धमकी? बयान पर मचा बवाल! | Rahul Gandhi | Congress
Irfan Ansari Controvers: 40 लाख युवाओं की धमकी? बयान पर मचा बवाल! | Rahul Gandhi | Congress झारखंड के कांग्रेस नेता और मंत्री इरफान अंसारी ने दावा किया कि दिल्ली में 40 लाख युवा राहुल गांधी के सिर्फ एक इशारे का इंतजार कर रहे हैं और अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समय रहते नहीं चेते, तो भारत के हालात बांग्लादेश और नेपाल से भी ज्यादा बदतर हो जाएंगे। #RashtraSarvopari #RahulGandhi #IrfanAnsari #YouthPower #CurrentAffairs #NewsUpdate #rbharatlive #rbharatlive #rbharattv #republicbharatlive #breakingnews #hindinews #latestnews ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप हमसे Social Media पर जुड़ने के लिए Republic Bharat फेसबुक पेज को लाइक करें: ► https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ Follow The Republic Bharat on Twitter : ► https://twitter.com/Republic_Bharat Follow Republic Bharat on Instagram: ► https://www.instagram.com/republicbharat/ Follow Republic Bharat on WhatsApp: ► https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I Follow Republic Bharat on Koo: ► https://www.kooapp.com/profile/रिपब्लिक_भारत Follow Republic Bharat on Telegram: ► https://t.me/RepublicBharatHindi
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Republic Bharat










