Responsive Scrollable Menu

कौन है फरमान खान? जिससे महाकुंभ गर्ल मोनालिसा ने कर ली शादी

Monalisa Mahakumbh Girl Husband: महाकुंभ से चर्चा में आईं मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से केरल में शादी कर ली। फरमान पेशे से एक्टर हैं और दोनों की मुलाकात फिल्म के सेट पर हुई थी। जानिए कौन हैं फरमान खान और कैसे शुरू हुई उनकी लव स्टोरी।

Continue reading on the app

Kritika Kamra-Gaurav Kapur Wedding: कृतिका और गौरव ने घर पर की रजिस्टर्ड मैरिज; लाल चंदेरी साड़ी में दिखी एक्ट्रेस; PHOTOS

Kritika Kamra Gaurav Kapur Wedding: एक्ट्रेस कृतिका कामरा (Kritika Kamra) और मशहूर होस्ट गौरव कपूर (Gaurav Kapur) अब आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन गए हैं। 11 मार्च की शाम दोनों ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर एक निजी समारोह में रजिस्टर्ड मैरिज की। इस खास मौके पर केवल परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही मौजूद रहे।

दोनों ने बड़ी और भव्य शादी की बजाय सादगी से घर पर ही शादी करने का फैसला किया, ताकि अपने खास दिन को अपनों के बीच सेलिब्रेट कर सकें।

लाल चंदेरी साड़ी में दिखी कृतिका

Kritika Kamra Wedding Look

शादी के मौके पर कृतिका कामरा लाल रंग की खूबसूरत चंदेरी साड़ी में नजर आई। यह साड़ी उन्हें उनकी मां ने गिफ्ट की थी। खास बात यह है कि यह साड़ी कृतिका के अपने ब्रांड ‘सिन्नाबार’ ने तैयार की है, जो चंदेरी सिल्क की पारंपरिक कला को बढ़ावा देने और महिला कारीगरों को सहयोग देने के लिए काम करता है।

यह भी पढ़े - हंसिका मोटवानी ने शादी के 4 साल बाद लिया तलाक! पति सोहेल से छोटी-छोटी बातों पर होते थे झगड़े

छत पर हुई खास वेडिंग पार्टी

Kritika Kamra Gaurav Kapur Wedding

शादी के बाद कृतिका और गौरव ने अपने घर की छत पर एक इंटिमेट वेडिंग सेरेमनी और आफ्टर-पार्टी होस्ट की। मुंबई की स्काईलाइन के बीच संडाउनर थीम पर रखा गया यह जश्न बेहद खूबसूरत और यादगार रहा। 

कपल ने क्या कहा

Kritika Kamra Gaurav Kapur Wedding

अपनी शादी को लेकर कृतिका और गौरव ने कहा,“हम हमेशा मानते रहे हैं कि जिंदगी के सबसे खास पल वही होते हैं, जिन्हें आप अपने प्रिय लोगों के साथ साझा करते हैं। हमें बहुत खुशी है कि हम अपनी जिंदगी का यह नया अध्याय अपने घर पर, अपने परिवार और सबसे करीबी दोस्तों के बीच शुरू कर रहे हैं।”

यह भी पढ़े - मेहंदी की तस्वीरों में दिखा विजय-रश्मिका का प्यार, विजय बोले – ‘काश 100 घंटे और होते

क्रिकेट और बॉलीवुड के सितारे पहुंचे

Kritika Kamra Gaurav Kapur Wedding

इस निजी समारोह में फिल्म, टीवी और क्रिकेट जगत के कई करीबी दोस्त शामिल हुए। पार्टी में वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह और जहीर खान जैसे क्रिकेटर पहुंचे। वहीं बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से नेहा धूपिया, अंगद बेदी, सोहा अली खान, मलायका अरोड़ा और पूजा गौर जैसे सितारे भी जश्न का हिस्सा बने।

12 मार्च को होगी आफ्टर-पार्टी

Kritika Kamra Gaurav Kapur Wedding

शादी का जश्न 12 मार्च यानी आज भी जारी रहेगा। इस दिन एक बड़ी पार्टी रखी जाएगी, जिसमें और दोस्त व करीबी लोग शामिल होकर इस नए जोड़े को शुभकामनाएं देंगे।

सोशल मीडिया पर आफ्टर-पार्टी का इनवाइटेशन  वायरल हो रहा है जिसमें लिखा है, “हमारी शादी का जश्न हम आपके साथ सेलिब्रेट करना चाहते हैं। आराम से आइए, जितनी देर चाहें रुकिए।” पार्टी 12 मार्च की शाम 7:30 बजे से शुरू होगी। 

2025 में किया था रिश्ता ऑफिशियल

कृतिका और गौरव ने दिसंबर 2025 में अपने रिश्ते को आधिकारिक किया था। उस समय कृतिका ने सोशल मीडिया पर गौरव के साथ तस्वीरें शेयर की थी। इसके बाद दोनों को कई बार साथ देखा गया और फैंस उनकी जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं।

दोनों की पर्सनल लाइफ

जहां कृतिका कामरा की यह पहली शादी होगी, वहीं गौरव कपूर की दूसरी। गौरव ने इससे पहले 2014 में एक्ट्रेस और मॉडल किरत भट्टल से शादी की थी, लेकिन 2021 में दोनों का तलाक हो गया।

वहीं कृतिका कामरा पहले टीवी एक्टर करण कुंद्रा को डेट कर चुकी हैं। बाद में उनका नाम कुछ समय के लिए जैकी भगनानी के साथ भी जुड़ा था।

यह भी पढ़े - Rashmika-Vijay की वीडियो ने तोड़ा रिकॉर्ड: इंस्टाग्राम पर मिले 13 करोड़ व्यूज, विराट से लेकर मेसी-रोनाल्डो तक को छोड़ा पीछे!

Continue reading on the app

  Sports

KKR ने उड़ाया RCB का मजाक, वायरल Video से मचा हल्ला, IPL शुरू होने से पहले ही टकराव

कोलकाता नाइट राइडर्स ने नए सीजन के लिए जर्सी लॉन्च की और इसके लिए एक खास वीडियो बनाया. इस वीडियो में ही KKR की ओर से कुछ ऐसा किया गया, जिस पर फैंस की नजरें गई और फिर सोशल मीडिया पर मजे लिए जाने लगे. Sat, 14 Mar 2026 16:32:04 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: ईरान से युद्ध पर अब क्या बोले ट्रंप | #israeliranwar #donaldtrump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T11:03:16+00:00

PM Modi ने अपने भाषण से बढ़ाई Assam की चुनावी सरगर्मी, Congress पर साधा निशाना! | PM Modi | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T11:10:47+00:00

News Ki Pathshala|Sushant Sinha:ईरान के किस बड़े कदम से अमेरिका की हेकड़ी निकल गई?Iran War|TNNB #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T11:13:21+00:00

बाल बाल बची जान! गुलदार ने किया हमला | #dehradun | #leopard | #viralnews | #viralshorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T11:01:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers