Kritika Kamra-Gaurav Kapur Wedding: कृतिका और गौरव ने घर पर की रजिस्टर्ड मैरिज; लाल चंदेरी साड़ी में दिखी एक्ट्रेस; PHOTOS
Kritika Kamra Gaurav Kapur Wedding: एक्ट्रेस कृतिका कामरा (Kritika Kamra) और मशहूर होस्ट गौरव कपूर (Gaurav Kapur) अब आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन गए हैं। 11 मार्च की शाम दोनों ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर एक निजी समारोह में रजिस्टर्ड मैरिज की। इस खास मौके पर केवल परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही मौजूद रहे।
दोनों ने बड़ी और भव्य शादी की बजाय सादगी से घर पर ही शादी करने का फैसला किया, ताकि अपने खास दिन को अपनों के बीच सेलिब्रेट कर सकें।
लाल चंदेरी साड़ी में दिखी कृतिका
शादी के मौके पर कृतिका कामरा लाल रंग की खूबसूरत चंदेरी साड़ी में नजर आई। यह साड़ी उन्हें उनकी मां ने गिफ्ट की थी। खास बात यह है कि यह साड़ी कृतिका के अपने ब्रांड ‘सिन्नाबार’ ने तैयार की है, जो चंदेरी सिल्क की पारंपरिक कला को बढ़ावा देने और महिला कारीगरों को सहयोग देने के लिए काम करता है।
यह भी पढ़े - हंसिका मोटवानी ने शादी के 4 साल बाद लिया तलाक! पति सोहेल से छोटी-छोटी बातों पर होते थे झगड़े
छत पर हुई खास वेडिंग पार्टी
शादी के बाद कृतिका और गौरव ने अपने घर की छत पर एक इंटिमेट वेडिंग सेरेमनी और आफ्टर-पार्टी होस्ट की। मुंबई की स्काईलाइन के बीच संडाउनर थीम पर रखा गया यह जश्न बेहद खूबसूरत और यादगार रहा।
कपल ने क्या कहा
अपनी शादी को लेकर कृतिका और गौरव ने कहा,“हम हमेशा मानते रहे हैं कि जिंदगी के सबसे खास पल वही होते हैं, जिन्हें आप अपने प्रिय लोगों के साथ साझा करते हैं। हमें बहुत खुशी है कि हम अपनी जिंदगी का यह नया अध्याय अपने घर पर, अपने परिवार और सबसे करीबी दोस्तों के बीच शुरू कर रहे हैं।”
यह भी पढ़े - मेहंदी की तस्वीरों में दिखा विजय-रश्मिका का प्यार, विजय बोले – ‘काश 100 घंटे और होते
क्रिकेट और बॉलीवुड के सितारे पहुंचे
इस निजी समारोह में फिल्म, टीवी और क्रिकेट जगत के कई करीबी दोस्त शामिल हुए। पार्टी में वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह और जहीर खान जैसे क्रिकेटर पहुंचे। वहीं बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से नेहा धूपिया, अंगद बेदी, सोहा अली खान, मलायका अरोड़ा और पूजा गौर जैसे सितारे भी जश्न का हिस्सा बने।
12 मार्च को होगी आफ्टर-पार्टी
शादी का जश्न 12 मार्च यानी आज भी जारी रहेगा। इस दिन एक बड़ी पार्टी रखी जाएगी, जिसमें और दोस्त व करीबी लोग शामिल होकर इस नए जोड़े को शुभकामनाएं देंगे।
सोशल मीडिया पर आफ्टर-पार्टी का इनवाइटेशन वायरल हो रहा है जिसमें लिखा है, “हमारी शादी का जश्न हम आपके साथ सेलिब्रेट करना चाहते हैं। आराम से आइए, जितनी देर चाहें रुकिए।” पार्टी 12 मार्च की शाम 7:30 बजे से शुरू होगी।
2025 में किया था रिश्ता ऑफिशियल
कृतिका और गौरव ने दिसंबर 2025 में अपने रिश्ते को आधिकारिक किया था। उस समय कृतिका ने सोशल मीडिया पर गौरव के साथ तस्वीरें शेयर की थी। इसके बाद दोनों को कई बार साथ देखा गया और फैंस उनकी जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं।
दोनों की पर्सनल लाइफ
जहां कृतिका कामरा की यह पहली शादी होगी, वहीं गौरव कपूर की दूसरी। गौरव ने इससे पहले 2014 में एक्ट्रेस और मॉडल किरत भट्टल से शादी की थी, लेकिन 2021 में दोनों का तलाक हो गया।
वहीं कृतिका कामरा पहले टीवी एक्टर करण कुंद्रा को डेट कर चुकी हैं। बाद में उनका नाम कुछ समय के लिए जैकी भगनानी के साथ भी जुड़ा था।
मलाइका अरोड़ा ने वेडिंग रिसेप्शन में चुराई लाइमलाइट, साड़ी की कीमत कर देगी हैरान
Malaika Arora In Saree: एक्ट्रेस कृतिका कामरा और गौरव कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में मलाइका अरोड़ा भी पहुंची और उनका ब्यूटीफुल अंदाज हर किसी को अट्रैक्ट कर रहा है। झीनी सी साड़ी में रेडी मलाइका अट्रैक्टिव दिख रहीं वहीं साड़ी की कीमत भी सामने आई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Hindustan





















