'पापा की जल परी!' दुल्हन ने नाव में बैठकर की शादी में एंट्री, सोशल मीडिया पर लोग उड़ाने लगे मजाक!
आजकल शादियों में दुल्हन की एंट्री करने का तरीका काफी अजबगजब होता है. कभी दुल्हन बाइक से एंट्री करती है तो कभी किसी विचित्र तरह के वाहन पर सवार हो जाती है. हाल ही में एक दुल्हन का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो पानी में नाव पर बैठकर एंट्री ले रही है. उस नाव को दो लोग खींचते हुए ले जा रहे हैं. इस वीडियो को 18 लाख व्यूज मिल चुके हैं और कई लोगों ने इस पल का मजाक बनाया है. लोगों ने दुल्हन का मजाक बनाया. एक यूजर ने कहा- 'पापा की जल परी!' वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट @ashashah600 पर पोस्ट किया गया है. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)
शादी में आ गया 'इंडियन कोबरा'! अंकल का डांस देख हंसी नहीं रोक पाए लोग, बोले- 'नागमणि लेकर मानेगा!'
शराब पी लेने के बाद लोग शादियों में ऐसे डांस करते हैं कि उन्हें देखकर हंसी आना लाजमी है. हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट @beauty_of_araksar पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक अंकल सांप की तरह डांस कर रहे हैं. इस वजह से लोग उन्हें इंडियन कोबरा कह रहे हैं. सामने लोग नाच-गाना कर रहे हैं, इधर शख्स खुद को नाग समझकर डांस करता दिख रहा है. इस वीडियो को 15 लाख व्यूज मिल चुके हैं. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18

















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)







