Responsive Scrollable Menu

यूथ ओलिंपिक्स में तन्वी पात्री का इतिहास:भारतीय महिला सिंगल्स खिलाड़ी ने पहली बार जीता सिल्वर, फाइनल में वर्ल्ड जूनियर चैंपियन से हारीं

तन्वी पात्री यूथ ओलिंपिक्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला सिंगल्स बैडमिंटन खिलाड़ी बन गईं। डकार, सेनेगल में गुरुवार को फाइनल में उन्हें वर्ल्ड जूनियर चैंपियन झांग यी शिन से हार मिली। 15 साल की तन्वी ने गोल्ड मेडल मैच में छह मैच पॉइंट बचाए। हालांकि, वह अपने तीन मैच पॉइंट का फायदा नहीं उठा सकीं। झांग ने 1 घंटे 22 मिनट चले मुकाबले में 15-21, 21-13, 26-24 से जीत दर्ज की। तन्वी से पहले एचएस प्रणय ने 2010 और लक्ष्य सेन ने 2018 यूथ ओलिंपिक्स में व्यक्तिगत सिल्वर मेडल जीता था। लक्ष्य ने आठ देशों के शटलर्स वाली टीम अल्फा के साथ मिक्स्ड टीम गोल्ड भी जीता था। फाइनल में तन्वी की चुनौती गुरुवार को गोल्ड मेडल मैच में तन्वी ने पहले गेम में धीरे शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने लगातार सात पॉइंट जीते और स्कोर 3-5 से 10-5 कर दिया। तन्वी ने अपने पंच टॉस से कई मौके बनाए। उन्होंने नेट पर भी शानदार नियंत्रण रखा। इसके बाद 25 मिनट में पहला गेम जीत लिया। दूसरे गेम की शुरुआत तन्वी ने 4-0 की बढ़त के साथ की। लेकिन उनके पीछे से आ रही हवा का असर क्लियर शॉट पर पड़ा और उनका नियंत्रण कमजोर हुआ। मिड-गेम इंटरवल के बाद झांग ने गेम पर पकड़ बना ली। उन्होंने दूसरा गेम जीतकर मुकाबला निर्णायक गेम तक पहुंचा दिया। निर्णायक गेम में वापसी निर्णायक गेम में झांग ने अपने खास क्रॉस-कोर्ट ड्रॉप शॉट से शुरुआत में ही बढ़त बना ली। वह 19-10 से आगे हो गईं। तन्वी ने वापसी करते हुए अंतर 19-15 कर दिया। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी के क्रॉस-कोर्ट स्मैश की गलती से झांग को पांच मैच पॉइंट मिल गए। तन्वी ने झांग के पांच मैच पॉइंट बचाए। इसके बाद उनके पास गोल्ड मेडल जीतने के तीन मौके भी आए। लेकिन अंत में झांग के अनुभव ने फर्क पैदा किया। BAI महासचिव ने दी बधाई बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव ने तन्वी की उपलब्धि पर कहा कि उन्होंने ऐतिहासिक प्रदर्शन से पूरे देश को गर्व महसूस कराया है। उन्होंने कहा, “सिर्फ 15 साल की उम्र में सिल्वर मेडल जीतना असाधारण उपलब्धि है। यह भारत के लिए बेहद गर्व का पल है।” उन्होंने कहा कि पूरे टूर्नामेंट में तन्वी के जज्बे, धैर्य और प्रदर्शन से युवा खिलाड़ियों की क्षमता दिखती है। महासचिव ने कहा कि यह उपलब्धि भारतीय खेलों के लिए महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह वैश्विक मंच पर भारतीय खिलाड़ियों की बढ़ती मौजूदगी का सबूत भी है। उन्होंने बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया और उसके सदस्य साथियों की ओर से तन्वी और उनकी यात्रा में सहयोग करने वाले सभी लोगों को बधाई दी।

Continue reading on the app

Russell Brand faces more rape allegations as he spends first night in jail | BBC News

Russell Brand Is facing more allegations of rape, after he was convicted of the crime and three other sexual assaults by a court in London. The comedian and actor has been spending his first night in jail, after the judge told him he would be facing a “significant” prison sentence. Brand had faced seven charges: three of rape, three of sexual assault and one of attempted indecent assault. He was found not guilty on three counts. The seven charges dated from 1999 to 2009 and involved six women. Following the verdicts, it was revealed that Brand is currently being investigated over other rape allegations made by two women. The Metropolitan Police said: “The suspect has been interviewed under caution in connection with the allegations” and files had been submitted to the Crown Prosecution Service. Reeta Chakrabarti presents BBC News at Ten reporting by Sima Kotecha and Katie Razzall. Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #BBCNews

Continue reading on the app

  Sports

U-19 Asia Cup 2026: आज नेपाल से टकराएगी भारत की युवा ब्रिगेड, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

IND U-19 Vs NEP U-19 Live Streaming: अंडर-19 एशिया कप 2026 में आज भारत और नेपाल के बीच मुकाबला खेला जाएगा. ओमान के अल अमारात ग्राउंड पर होने वाला यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा. लक्ष्य रायचंदानी की कप्तानी में उतर रही भारतीय टीम रिकॉर्ड नौवां खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है. टीम में आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हैं. नेपाल के खिलाफ यह मुकाबला भारत के लिए आगामी पाकिस्तान मैच से पहले खुद को ढालने का शानदार मौका है. Fri, 6 Nov 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Hindi News Live : हिंदी में समाचार, Live TV | PM Modi | Rahul Gandhi | Congress | INDIA Bloc Rally #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T01:29:37+00:00

US Midterm Election Results 2026: Donald Trump की हार पर Iran के लोग ये बोले| World News| Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T01:30:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers