Responsive Scrollable Menu

बैंक डूबने पर ट्रंप के दोस्त राष्ट्रपति को देना पड़ा इस्तीफा, पैराग्वे में लाखों यूजर्स को हो रही थी दिक्कत

Paraguay President Pena Resign: एक बैंक के बंद होने का असर इतना बड़ा हुआ कि देश के राष्ट्रपति को ही अपना पद छोड़ना पड़ गया. पैराग्वे में डिजिटल लेंडर कंपनी यूनो के बंद होने से लाखों ग्राहक अपने खातों तक पहुंच नहीं पा रहे थे. इस बैंकिंग संकट को लेकर देशभर में विरोध शुरू हो गया और राष्ट्रपति सैंटियागो पेना के खिलाफ महाभियोग लाने की मांग उठने लगी. बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच पेना ने गुरुवार को राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया.

अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, पैराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. डिजिटल लेंडर कंपनी यूनो (Yuno) के बंद होने के बाद देश में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग तेज हो गई थी. इस कंपनी के बंद होने से लाखों ग्राहक अपने बैंक खातों तक पहुंच नहीं पा रहे थे.

महाभियोग प्रस्ताव भी हुआ था पेश

पेना को इस मामले में महाभियोग प्रस्ताव (इंपीचमेंट मोशन) का भी सामना करना पड़ रहा था. वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सहयोगी माने जाते हैं. वहीं, डिजिटल लेंडर कंपनी यूनो ने इस पूरे मामले पर अब तक कोई सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया है.

पेना ने जारी किया वीडियो संदेश

इस्तीफे के बाद जारी वीडियो संदेश में पेना ने कहा कि उन्होंने यह फैसला देश की स्थिरता, सामाजिक शांति और लोकतांत्रिक संस्थाओं को सुरक्षित रखने के लिए लिया है. उन्होंने कहा कि उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता लोगों के जमा पैसों की वापसी सुनिश्चित करना है. साथ ही, डिपॉजिट गारंटी फंड को अपनी जिम्मेदारी पूरी करनी चाहिए, ताकि सरकारी धन और पैराग्वे के नागरिकों की संपत्ति सुरक्षित रह सके.

 

Continue reading on the app

Breaking News Today Live Updates: झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार के 7 लोगों को कुचला

Breaking News Today Live Updates: देशभर में आज शुक्रवार को धनतेरस का त्योहार उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. बाजारों में खरीदारी को लेकर रौनक देखने को मिलेगी. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के दौरे पर पहुंचेंगे. पीएम मोदी 21 नवंबर को वैशाली जाएंगे. उनके दौरे से पहले 20 नवंबर को बिहार की एनडीए सरकार के एक साल पूरे होने पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

वहीं, जम्मू-कश्मीर की राजनीति में कैबिनेट फेरबदल के बाद हलचल तेज हो गई है. मंत्रिमंडल में हुए बदलाव से नाराज कई विधायक आज नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष से मुलाकात कर अपनी शिकायतें रख सकते हैं. दूसरी ओर, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने छात्रसंघ चुनाव को लेकर अहम निर्देश दिया है.  अदालत ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय को आदेश दिया है कि वह अपने पूर्व निर्देश का पालन करते हुए विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध सभी महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव कराने की प्रक्रिया 75 दिनों के भीतर पूरी कराए. देश और दुनिया की राजनीति, त्योहारों, अदालतों और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लिए इस लाइव ब्लॉग पर बने रहें. यहां आपको दिनभर के सभी अहम अपडेट मिलते रहेंगे.

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Hindi News Live : हिंदी में समाचार, Live TV | PM Modi | Rahul Gandhi | Congress | INDIA Bloc Rally #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T01:29:37+00:00

US Midterm Election Results 2026: Donald Trump की हार पर Iran के लोग ये बोले| World News| Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T01:30:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers