Is Bank Open Today: आज धनतेरस पर बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले चेक करें RBI हॉलीडे लिस्ट
Dhanteras Bank Holiday: आज 6 नवंबर को धनतेरस पर बैंक खुले हैं या बंद? SBI, HDFC से लेकर PNB तक, घर से निकलने से पहले चेक करें RBI की नई हॉलिडे लिस्ट और जानें अपडेट।
Odisha के Ganjam में भूस्खलन से 5 और शव बरामद, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 7
भुवनेश्वर, पांच नवंबर ओडिशा के गंजाम जिले के भूस्खलन प्रभावित पहाड़ी गांव से बृहस्पतिवार को पांच और शव बरामद किए गए, जिससे वहां मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई, जबकि छह लोग अब भी लापता हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। ये सभी 28 अक्टूबर को राज्य में आए चक्रवात अर्नब के कारण प्रभावित हुए थे।
कंधमाल के जिला कलेक्टर वेदभूषण ने बताया कि दिन में पहले दो शव बरामद किए गए, जबकि दिन का बचाव अभियान समाप्त होने तक तीन और शव मिले। तीन बच्चों सहित ये सभी पांचों लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। जिला कलेक्टर ने फूलबनी में संवाददाताओं को बताया कि शवों की पहचान बिजया प्रधान (25), उनकी पत्नी भूमिका (27), उनके बेटे अरुणा (7) और बेटियों विजयलक्ष्मी (6) तथा बागरी (एक वर्ष) के रूप में हुई है।
वेदभूषण ने कहा, लोगों ने घटनास्थल पर ही उनका अंतिम संस्कार करने का फैसला किया और उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए प्रशासन ने अंतिम संस्कार में उनकी मदद की। पूरा प्रशासन पीड़ितों के परिवारों के साथ खड़ा है। हम सुनिश्चित करेंगे कि मृतकों के निकटतम परिजनों को आवश्यक मुआवजा दिया जाए।
इसके साथ ही 28 अक्टूबर को आए चक्रवात अर्नब और उसके बाद आई बाढ़ तथा भूस्खलन से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 11 हो गई है। इससे पहले, सरकार ने इस आपदा में चार लोगों की मौत की पुष्टि की थी। इनमें से तीन की मौत कंधमाल जिले में और एक की गजपति जिले में हुई थी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
prabhasakshi










