Responsive Scrollable Menu

World Kidney Day 2026: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोज खाएं ये 7 चीजें, आज ही करें डाइट में शामिल

World Kidney Day 2026: किडनी हमारे शरीर का जरूरी अंग है, जो खून को साफ करने, शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने और पानी और मिनरल्स का संतुलन बनाए रखने का काम करती है. लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, गलत खानपान और बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के चलते किडनी से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि किडनी को स्वस्थ रखने के लिए हमें अपनी दिनचर्या को सही रखना चाहिए.

कब है वर्ल्ड किडनी डे 2026? (World Kidney Day 2026)

हर साल वर्ल्ड किडनी डे 12 मार्च को मनाया जाता है. इस साल भी यह दिवस मार्च के दूसरे गुरुवार को मनाया जा रहा है. इस वर्ष इस अभियान के 20 वर्ष पूरे हो रहे हैं. इस दिन की शुरुआत लोगों के बीच किडनी से जुड़ी बीमारियों के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए की गई थी. हर साल की तरह इस बार भी किडनी डे के लिए अवेयरनेस कैंपेन, मुफ्त स्क्रीनिंग शिविर और एक्सपर्ट टॉक्स का आयोजन किया जा रहा है. बता दें कि दुनियाभर में सैकड़ों मरीज है, जो गुर्दों से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे हैं. ऐसे में हमें भी किडनी रोगों से बचने के उपायों के बारे में जानना चाहिए.

हेल्थ एक्सपर्ट क्या कहते हैं?

विश्वभर के कई डॉक्टरों के अनुसार, ऐसे कुछ प्राकृतिक खाद्य पदार्थ हैं, जो हमारी किडनी की कार्यक्षमता को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं. ये खाने-पीने की चीजें शरीर में सूजन कम करने, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने और विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में सहायक होते हैं.

ये भी पढ़ें- Tanning Removal Remedies: गर्मियों में टैनिंग से हाथ हो गए काले? अपनाएं ये देसी नुस्खे, एक ही बार में दिखेगा रिजल्ट.

डॉक्टर क्या कहते हैं?

आकाश हेल्थकेयर के रोबोटिक यूरोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ. विकास अग्रवाल बताते हैं कि किडनी को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार की भूमिका महत्वपूर्ण होती है. अगर लोग अपने रोजमर्रा के खाने में कुछ पौष्टिक और प्राकृतिक चीजों को शामिल करें तो किडनी से जुड़ी कई समस्याओं के जोखिम को कम कर सकते हैं. खासतौर पर हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट का अधिक से अधिक ख्याल रखना चाहिए.

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए खाएं ये 7 चीजें (7 Foods To Keep Kidney Healthy)

1.सेब

डॉक्टर के अनुसार, सेब में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट गुण भरपूर मात्रा में होते हैं, जो हमारे शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं. यह किडनी के साथ-साथ दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाने वाला फल है.

2.लहसुन

लहसुन में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो किडनी को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद कर सकते हैं. यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में भी सहायक होता है.

3.हरी पत्तेदार सब्जियां

पालक, मेथी और सरसों जैसी हरी सब्जियां विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होती हैं. ये शरीर को जरूरी पोषक तत्व देती हैं और किडनी के काम को बेहतर बनाने में मदद करती हैं.

 

foods for healthy kidney Photograph: (sora)

 

4.बेरीज

बेरीज जैसे कि ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और गूजबेरी आदि में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-सी भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करने और कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं.

5.नींबू और खट्टे फल

नींबू, संतरा और मौसंबी जैसे खट्टे फल शरीर में पानी की मात्रा को बढ़ाने और विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं. इनमें मौजूद साइट्रिक एसिड किडनी स्टोन के खतरे को कम करने में भी सहायक होते हैं.

6.दही

दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं. यह शरीर में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाकर ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाता है. इसलिए, हमें रोजाना 1 कप दही जरूर खानी चाहिए.

7.पर्याप्त पानी

हालांकि, यह कोई फूड नहीं है लेकिन किडनी की सेहत के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है पर्याप्त मात्रा में पानी पीना. पानी हमारे शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है और किडनी स्टोन के खतरे को कम करता है.

इन बातों का रखें ख्याल

किडनी की अच्छी सेहत के लिए सिर्फ सही चीजें खाना ही नहीं, बल्कि कुछ चीजों के सेवन से बचना भी जरूरी होता है. हमें बहुत ज्यादा नमक, प्रोसेस्ड फूड और जंक फूड का सेवन नहीं करना चाहिए. इससे किडनी पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है, इसलिए इन्हें सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए.

सही लाइफस्टाइल से दूर रहेगी बीमारियां

हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि हेल्दी डाइट के साथ-साथ नियमित रूप से व्यायाम, पर्याप्त पानी पीना और समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराना भी किडनी हेल्थ के लिए जरूरी है. खासकर जिन लोगों को डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या मोटापे की समस्या है, उन्हें किडनी की सेहत पर विशेष ध्यान देना चाहिए. 

ये भी पढ़ें- गर्मियों में क्यों बढ़ जाता है किडनी स्टोन का खतरा? जानें कारण और बचाव

Continue reading on the app

Farooq Abdullah Attack: जम्मू कश्मीर के पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमला, हमलावर गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर एक निजी समारोह के दौरान हमला हुआ. उन पर फायरिंग की गई, जिसमें वे बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई चोट नहीं आई.

Continue reading on the app

  Sports

BCCI Naman Awards 2026: राहुल द्रविड़ और मिताली राज को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड,देखें पूरी डिटेल

बीसीसीआई रविवार, 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में बेहतरीन नमन अवॉर्ड 2026 का आयोजन करने जा रहा है। ये एक ऐसा प्रतिष्ठित समारोह है जहां भारतीय क्रिकेट के हर स्तर, चाहे वो इंटरनेशनल मैच हों, घरेलू क्रिकेट हो या फिर जूनियर लेवल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता है। इस साल का आयोजन उन दिग्गजों और उभरते सितारों को समर्पित है, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और शानदार खेल से भारत में क्रिकेट के रुतबे को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।  Sat, 14 Mar 2026 16:42:22 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: काम कर गई PM Modi की कूटनीति..भारत ने शांति-स्थिरता पर दिया जोर! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T11:34:54+00:00

Helipad में घुसा सांड़, पुलिस वालों के छूटे पसिने | #nitishkumar | #begusarai | #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T11:33:50+00:00

नगर निगम के Sanitary Inspector से अभद्रता कर की मारपीट #Assault #CrimeNews #viralnews #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T11:33:07+00:00

PM Modi Speech | West Bengal: कोलकाता में पीएम की हुंकार.. ममता सरकार पर सीधा हमला | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T11:44:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers