ईरानी स्कूल पर हमले के लिए अमेरिका जिम्मेदार:सेना की जांच में खुलासा, गलती से सैन्य ठिकाना समझा, इसमें 160 से ज्यादा बच्चे मारे गए
ईरान के मीनाब शहर में प्राथमिक स्कूल पर हुए मिसाइल हमले के लिए शुरुआती जांच में अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया गया है। अमेरिकी सैन्य जांच के मुताबिक पुराने टार्गेटिंग डेटा के इस्तेमाल से स्कूल की गलत पहचान हुई थी। 28 फरवरी को हुए इस हमले में टॉमहॉक क्रूज मिसाइल से स्कूल की इमारत को निशाना बनाया गया था। उस समय अमेरिकी सेना स्कूल के पास के एक ईरानी नौसैनिक अड्डे पर हमला कर रही थी, जो पहले उसी कैंपस का हिस्सा रहा था। जांच में सामने आया कि अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने खुफिया एजेंसी की तरफ से दिए गए पुराने डेटा के आधार पर निशाना साधा था। इसमें स्कूल को सैन्य ठिकाना समझ लिया गया। ईरानी अधिकारियों के मुताबिक इस हमले में 160 से ज्यादा बच्चों सहित कम से कम 175 लोगों की मौत हुई। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि पुराने डेटा की पुष्टि क्यों नहीं की गई। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
109 मिनट की फिल्म बनी टॉप ट्रेंडिंग, पहले सीन से धमाल मचाती है कहानी, क्लाइमैक्स तक पलक झपकने नहीं देगी मौका
हाई-वोल्टेज थ्रिलर और ताबड़तोड़ एक्शन. ओटीटी पर इन दिनों एक फिल्म ने तहलका मचा दिया है. सिर्फ 109 मिनट की यह छोटी सी मूवी पहले ही सीन से आपको ऐसा जकड़ती है कि आप पलक झपकना भूल जाएंगे. बिना किसी फालतू ड्रामे के यह कहानी सीधे एक्शन और रोमांच पर आती है, जिसका जबरदस्त क्लाइमैक्स आपके होश उड़ाने के लिए काफी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही इस मूवी ने साबित कर दिया कि असली दम कहानी में होता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18


















