Pakistan Operation Ghazab-Lil-Haq: पाकिस्तान की बड़ी सैन्य कार्रवाई, 640 से अधिक अफगान तालिबान आतंकी ढेर
पाकिस्तान ने अपनी सीमाओं को चुनौती देने वाली ताकतों को 'ऑपरेशन गजब-लिल-हक' (इंसाफ का कहर) के जरिए रूह कंपा देने वाला जवाब दिया है। 26 फरवरी से शुरू हुए इस महा-अभियान ने अफगान तालिबान के खेमे में तबाही मचा दी है। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने महज दो हफ्तों के भीतर 641 आतंकियों को ढेर कर यह साफ कर दिया है कि मुल्क की अखंडता से खिलवाड़ करने वालों का अंजाम सिर्फ मौत है। यह अभियान महज एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि सीमा पार से होने वाली कायराना हरकतों पर पाकिस्तान का प्रचंड प्रतिशोध है। 850 से ज्यादा घायल आतंकियों और धू-धू कर जलते उनके सैन्य बुनियादी ढांचों ने यह साबित कर दिया है कि अब पाकिस्तान की बर्दाश्त की सीमा समाप्त हो चुकी है। यह 'इंसाफ का गुस्सा' अब उन ताकतों को जड़ से उखाड़ने के लिए निकल पड़ा है जो शांति के रास्ते में दीवार बनने की हिमाकत कर रही हैं।
इसे भी पढ़ें: Iran का बड़ा फैसला: अमेरिकी हमले के विरोध में Football World Cup में नहीं लेगी हिस्सा
अफगानिस्तान की ओर से 2,611 किलोमीटर लंबी सीमा पर 53 स्थानों पर हमला किए जाने के बाद, पाकिस्तान ने 26 फरवरी को ऑपरेशन गजब-लिल-हक (इंसाफ के लिये गुस्सा) नामक सैन्य कार्रवाई शुरू की। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अत्ताउल्ला तरार ने ‘एक्स’ पर बताया, “641 तालिबान आतंकवादी मारे गए हैं और 855 अन्य घायल हुए हैं।”
इसे भी पढ़ें: LPG Cylinder की Booking को लेकर सरकार की अपील, West Asia संकट में घबराएं नहीं, आपूर्ति सामान्य
तरार ने ताजा जानकारी साझा करते हुए बताया कि 243 अफगान चौकियों को नष्ट कर दिया गया है, जबकि 42 अन्य को पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने अपने कब्जे में लेकर नष्ट कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस अभियान के दौरान 219 टैंक, बख्तरबंद वाहन और तोपें भी नष्ट कर दी गईं जबकि अफगानिस्तान में 65 स्थानों को सटीक हवाई हमलों से निशाना बनाया गया।
चक्कर, कमजोरी और लू से बचाव, गर्मी में अपनाएं एक्सपर्ट का ये नेचुरल ड्रिंक फॉर्मूला
Natural drink formula : बढ़ते तापमान के साथ शरीर में पानी और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी तेजी से होने लगती है जिससे डिहाइड्रेशन और लू का खतरा बढ़ जाता है. विशेषज्ञों के अनुसार अगर समय रहते सही पेय पदार्थों का सेवन किया जाए तो शरीर को स्वस्थ और ठंडा रखा जा सकता है. नींबू पानी, सत्तू, आम पना और नारियल पानी जैसे देसी ड्रिंक्स गर्मियों में शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News18





















