Breaking News Today Live Updates: दिल्ली में जलकर खाक हुईं 400 झुग्गियां, मछली बाजार में देर रात आग लगने से हुआ हादसा
Breaking News Today Live Updates: आज 12 मार्च 2026 और दिन गुरुवार है. उत्तर भारत में इस बार अभी से भीषण गर्मी पड़ने लगी है लेकिन पहाड़ों पर अब भी बर्फबारी हो रही है. वहीं, मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं सुबह के समय घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है. मौसम के इस बदलाव से हर कोई हैरान हो गया है. इस बीच, मौसम विभाग ने देश के कुछ राज्यों में आने वाले दिनों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.
आज भाजपा की चुनाव समिति की बैठक होनी है. बैठक में बंगाल और केरल विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों को फाइनल किया जाएगा. देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज से दो दिनों के दौरे पर लखनऊ जाएंगे. वे यहां एक निजी और एक राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे.
राज्यसभा चुनाव के लिए ओडिशा में बीजू जनता दल ने अपने विधायकों के लिए 13 से 16 मार्च तक के लिए व्हिप जारी किया है. इसके अलावा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली में तीन दिवसीय एक वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी. संसद में देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए टीएमसी की ओर से महाभियोग पेश किया जा सकता है.
इस्राइल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध का आज 13वां दिन हैं. दोनों पक्षों के बीच 28 फरवरी को युद्ध शुरू हुआ था, जिसके बाद पूरा मध्य पूर्व जंग की आग में जल रहा है. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…
हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
ईरान-अमेरिका जंग के 12 दिन बाद भी नहीं थमा तनाव, जंग रोकने के लिए ईरान ने रखीं तीन बड़ी शर्तें
US-Iran War: ईरान और अमेरिका के बीच चल रही जंग को अब 12 दिन हो चुके हैं, लेकिन हालात अभी भी बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं. मध्य पूर्व के कई इलाकों में ईरान के हमले जारी हैं और हालात लगातार बिगड़ते नजर आ रहे हैं. इस संघर्ष का असर अब पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ने लगा है. खास तौर पर जब महत्वपूर्ण समुद्री रास्ता होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) बंद होने की खबर सामने आई, तो वैश्विक बाजार में तेल की कीमतें तेजी से बढ़ने लगीं. इसी बीच जंग को रोकने के लिए कूटनीतिक प्रयास भी तेज हो गए हैं. पाकिस्तान और रूस अब ईरान से बातचीत कर हालात को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं. इस दौरान ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने युद्ध खत्म करने के लिए तीन अहम शर्तें सामने रखी हैं.
ईरानी राष्ट्रपति ने युद्ध खत्म करने के लिए रखीं ये 3 शर्तें
राष्ट्रपति पेजेशकियान ने साफ कहा कि अगर अमेरिका और इजराइल सच में संघर्ष खत्म करना चाहते हैं, तो उन्हें ये तीन शर्तें माननी होगी.
1. सबसे पहले ईरान के वैध अधिकारों को स्वीकार करना होगा.
2. इसके अलावा युद्ध से हुए नुकसान के लिए हर्जाना देना होगा.
3. और भविष्य में ईरान पर किसी भी तरह के हमले को रोकने के लिए मजबूत अंतरराष्ट्रीय गारंटी देनी होगी.
Iran’s President Pezeshkian outlines three conditions to end the war – recognition of Tehran’s legitimate rights, payment of reparations, and firm international guarantees against future aggression.
— Al Jazeera English (@AJEnglish) March 12, 2026
???? Follow our LIVE coverage: https://t.co/OgnafTvf8a pic.twitter.com/tsGOTVvEsI
उन्होंने यह भी कहा कि ईरान हमेशा क्षेत्रीय शांति के लिए प्रतिबद्ध रहा है, लेकिन अगर उस पर हमला किया जाएगा तो वह अपनी सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation















.jpg)



