Responsive Scrollable Menu

ईरान और लेबनान से ऐसे अकेले निपट रहा है इस्राइल, IDF को चौंकाने के लिए हिजबुल्ला कर रहा है ये प्लानिंग

इस्राइल और ईरान के बीच लगातार हमले हो रहे हैं, जिस वजह से मिडिल ईस्ट में टेंशन बढ़ गई है. ईरान और हिजबुल्ला मिलकर ईरान पर हमले कर रहे हैं. हिजबुल्ला के लड़ाके इस्राइल से ईरान पर हमले का बदला ले रहे हैं. रॉकेट मिसाइल और ड्रोन के जरिए हिजबुल्ला इस्राइल के चप्पे-चप्पे को टार्गेट कर रहा है. हिजबुल्ला इस्राइली सेना के कमांड पोस्ट, मिलिट्री बेसेस और कम्युनिकेशन सेंटर्स सबको टारगेट कर रहा है. 

तेहरान और लेबनान में एयर डॉमिनेंस स्थापित करने की कोशिश

इस्राइल के लिए हिजबुल्ला को रोकना सबसे बड़ी चुनौती है. हालांकि, इस्राइली सेना भी हिजबुल्ला को कड़ा जवाब दे रही है. इस्राइल का एयर ऑपरेशन जारी है. इस्राइल के मरकवा टैंक गरज रहे हैं. इस्राइली सेना वर्तमान में हिजबुल्ला के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ रही है. इस्राइली सेना एक तरफ तेहरान में तो दूसरे तरफ लेबनान में अपना एयर डॉमिनेंस स्थापित करके हिज्ब को दहला रही है. 

कहा जा रहा है कि हिजबुल्ला गोरिल्ला वॉर जैसे ऑपरेशन्स को अंजाम देना चाह रही है, जिससे इस्राइली सेना चौंक जाए. आशंका है कि आने वाले वक्त में यह जंग और भी अधिक इंटेंसिफाई होगी.

 

Continue reading on the app

क्या आपके बच्चे का बना है PAN Card? जानिए क्या हैं फायदे

भारत में वित्तीय लेनदेन और टैक्स से जुड़े कामों के लिए पैन कार्ड (Permanent Account Number) सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक है. अक्सर लोग समझते हैं कि पैन कार्ड सिर्फ बड़ों के लिए होता है, लेकिन सच यह है कि बच्चों के लिए भी पैन कार्ड बनवाया जा सकता है. आयकर विभाग के नियमों के अनुसार, माइनर यानी 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए पैन कार्ड आवेदन करने की कोई न्यूनतम आयु सीमा तय नहीं की गई है. हालांकि, हर बच्चे के लिए यह अनिवार्य नहीं है, लेकिन निवेश और बैंकिंग से जुड़े कुछ खास मामलों में इसकी जरूरत पड़ती है.

पैन कार्ड मुख्य रूप से वित्तीय पारदर्शिता और टैक्स फाइलिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है. माइनर के मामले में आवेदन प्रक्रिया माता-पिता या कानूनी अभिभावक के जरिए पूरी की जाती है. चूंकि बच्चा खुद हस्ताक्षर करने या वित्तीय जिम्मेदारी लेने के योग्य नहीं होता, इसलिए उसके पैन कार्ड की जिम्मेदारी अभिभावक की होती है.

माइनर और रेगुलर पैन कार्ड में क्या होता है अंतर?

बच्चों के पैन कार्ड और बड़ों के पैन कार्ड में कुछ बुनियादी अंतर होते हैं. सबसे बड़ा अंतर यह है कि माइनर के पैन कार्ड पर बच्चे की फोटो और उसके सिग्नेचर नहीं होते हैं. कार्ड पर बच्चे का नाम और पैन नंबर तो होता है, लेकिन फोटो की जगह 'Minor' लिखा हो सकता है या वह खाली हो सकती है. इसके अलावा, आवेदन के समय एड्रेस प्रूफ के तौर पर माता-पिता या अभिभावक के दस्तावेजों का इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि, बच्चे की पहचान और जन्म तिथि के लिए उसके खुद के दस्तावेज जैसे आधार कार्ड या जन्म प्रमाण पत्र देना अनिवार्य होता है.

कब पड़ती है बच्चों को पैन की जरूरत?

वैसे तो हर बच्चे के लिए पैन कार्ड बनवाना जरूरी नहीं है, लेकिन कुछ स्थितियों में यह अनिवार्य हो जाता है. अगर आप अपने बच्चे के नाम पर शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड या बॉन्ड में निवेश करना चाहते हैं, तो वहां अभिभावक के साथ बच्चे का पैन कार्ड मांगा जाता है. इसके अलावा, बड़े ट्रांजेक्शन वाले बैंक खाते खोलने या किसी संपत्ति और बीमा पॉलिसी में बच्चे को नॉमिनी बनाने के लिए भी पैन कार्ड प्रक्रियाओं को आसान बना देता है. अगर बच्चा अपनी किसी कला या प्रतिभा (जैसे टीवी शो या विज्ञापन) से कमाई करता है, तो उस आय को माता-पिता की आय में जोड़ने और टैक्स रिटर्न भरने के लिए भी बच्चे का पैन जरूरी होता है.

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज और नए नियम

इनकम टैक्स रूल्स 2026 के ड्राफ्ट के मुताबिक, एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है. 1 अक्टूबर, 2023 को या उसके बाद जन्मे बच्चों के लिए पैन कार्ड बनवाते समय जन्म तिथि के प्रमाण के रूप में 'बर्थ सर्टिफिकेट' देना अनिवार्य होगा. यह सर्टिफिकेट नगर निगम, जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रार कार्यालय या भारतीय दूतावास द्वारा जारी होना चाहिए. इसके अलावा पहचान के लिए आधार कार्ड और माता-पिता के पहचान पत्र व पते के सबूत (जैसे वोटर आईडी या पासपोर्ट) की जरूरत होती है.

18 साल की उम्र के बाद क्या होगा?

एक बार जारी होने के बाद 10 अंकों का पैन नंबर जीवन भर के लिए वही रहता है. हालांकि, जब बच्चा 18 साल का हो जाता है और बालिग (Adult) की श्रेणी में आता है, तो उसे अपना पैन कार्ड अपडेट कराना पड़ता है. इस प्रक्रिया में पुराने कार्ड की जगह नया कार्ड जारी होता है, जिस पर व्यक्ति की फोटो और हस्ताक्षर अपडेट किए जाते हैं. भविष्य की वित्तीय जरूरतों को देखते हुए बच्चों का पैन कार्ड जल्दी बनवा लेना एक समझदारी भरा कदम साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें- टैक्सपेयर्स ध्यान दें! 15 मार्च तक निपटा लें एडवांस टैक्स का काम, नहीं तो होगी काफी परेशानी

Continue reading on the app

  Sports

भारतीय विकेटकीपर ने टी20 वर्ल्ड कप के बाद बताया एक दर्दनाक सच, सीने में छुपाए रखा बहुत बड़ा दर्द

Jitesh Sharma reactions: जितेश शर्मा को टी20 वर्ल्ड कप टीम में नहीं चुना गया था तब वह बहुत निराश थे. लेकिन जब उन्होंने अपने पिता को बीमार देखा और उनके साथ उन्होंने समय गुजारा तब उन्हें यह अहसास हुआ कि उन्हें टीम से ज्यादा पिता के साथ रहना जरूरी थी. टी20 विश्व कप से पहले जितेश के पिता का निधन हो गया. जितेश ने अपने पिता के निधन पर अब चुप्पी तोड़ते हुए सीने में दबाए दर्द को बयां किया है. Wed, 11 Mar 2026 22:38:30 +0530

  Videos
See all

भारत में अभी तेल और LPG सिलिंडर का संकट है? #lpgcylinder #iranwar #aajtak #anjanaomkashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T18:08:19+00:00

ये जंग कब ख़त्म होगी? | Shorts | Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T18:08:39+00:00

क्या है क्लस्टर बम? जानिए ये कितने खतरनाक | Cluster Bomb | Iran Israel War | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T18:08:15+00:00

इजरायल ने दाग दिया 'हड्डी गलाने' वाला बम! | Shorts | Iran Israel War Update | White Phosphorus #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T18:08:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers