Responsive Scrollable Menu

Priyanka Chopra: करियर के पीक पर हॉलीवुड क्यों चली गईं प्रियंका चोपड़ा? टॉक्सिक था बॉलीवुड? बोलीं- 'मैं गंदगी में रहना...'

Priyanka Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब दुनियाभर में अपनी पहचान का डंका बजा चुकी हैं। ग्लोबल स्टार बन चुकी प्रियंका ने अपने बॉलीवुड करियर को उस दौर में पीछे छोड़ा था जब वह एक सफल अभिनेत्री थीं और करियर के पीक पर थीं। अब हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड छोड़ हॉलीवुड का रुख करने के पीछे का खुलासा किया है। 

एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने बताया कि उस समय उनका करियर आसान नहीं था और कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था, इसलिए उन्होंने आगे बढ़ने का फैसला लिया।

'मैं मुश्किल हालात में रुकना पसंद नहीं करती'

प्रियंका ने 'नॉट स्किनी बट नॉट फैट' पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान बताया कि उन्होंने करियर के पीक पर हॉलीवुड में कदम क्यों रखा। उन्होंने कहा कि हर इंसान की जिंदगी में संघर्ष होते हैं, लेकिन वह उन परिस्थितियों में फंसे रहना पसंद नहीं करतीं जो उन्हें आगे बढ़ने से रोकें।

अभिनेत्री ने कहा, “जिंदगी कभी आसान नहीं होती। हर किसी की अपनी लड़ाइयां होती हैं। लेकिन मैं ऐसी जगह टिके रहना पसंद नहीं करती जहां माहौल खराब हो, क्योंकि फिर इंसान उसी का आदी हो जाता है।”

हॉलीवुड में शुरुआत आसान नहीं थी

प्रियंका चोपड़ा ने माना कि जब उन्होंने हॉलीवुड में काम शुरू करने का फैसला लिया, तब उनके सामने कोई क्लीयर रास्ता नहीं था। उस समय भारतीय कलाकारों के लिए वहां ज्यादा अवसर नहीं थे।

उन्होंने कहा कि उन्हें सिर्फ इतना भरोसा था कि वह मेहनती हैं और अपने काम को अच्छी तरह जानती हैं। यही आत्मविश्वास उन्हें नए देश और नए इंडस्ट्री में कदम रखने के लिए प्रेरित करता रहा।

ऐश्वर्या राय और मिंडी कैलिंग से मिली प्रेरणा

प्रियंका ने यह भी बताया कि हॉलीवुड में भारतीय कलाकारों की मौजूदगी देखकर उन्हें प्रेरणा मिली। उन्होंने खास तौर पर ऐश्वर्या राय बच्चन और मिंडी कलिंग का जिक्र किया, जिन्हें वह उस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का रिप्रेजेंट करते हुए देखती थीं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही निर्देशक एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म SSMB29 से भारतीय इंडस्ट्री में वापसी करेंगी। 
 

Continue reading on the app

पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने एलपीजी किल्लत पर जताई चिंता, एक्स पर ट्रेंड हुआ #KejriwalOnLPGShortage

देश में इस वक्त रसोई गैस यानी एलपीजी की सप्लाई को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर सुबह से ही #KejriwalOnLPGShortage तेजी से ट्रेंड कर रहा है. इस विवाद की शुरुआत दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस से हुई, जिसमें उन्होंने एलपीजी की भारी कमी को लेकर गंभीर सवाल उठाए. पूर्व सीएम ने दावा किया कि देश एक ऐसे संकट की ओर बढ़ रहा है जहां रसोई गैस जैसी बुनियादी चीज भी आम आदमी की पहुंच से दूर होती जा रही है.

केजरीवाल ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा करते हुए कहा कि देश में एलपीजी का उत्पादन लगभग 50 पर्सेंट तक गिर चुका है. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ आंकड़ों की बात नहीं है, बल्कि इसका जमीन पर असर दिखना शुरू हो गया है. उनके मुताबिक, दिल्ली, मुंबई और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में गैस की सप्लाई प्रभावित हो रही है, जिससे आम घरों के साथ-साथ छोटे कारोबारियों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं.

छोटे कारोबार और रोजी-रोटी पर संकट

इस कथित गैस संकट का सबसे बड़ा प्रहार फूड इंडस्ट्री पर होता दिख रहा है. अरविंद केजरीवाल ने बताया कि होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और क्लाउड किचन पूरी तरह से एलपीजी सिलेंडरों पर निर्भर होते हैं. सरकार के नए आदेशों और सप्लाई में कमी के कारण कई जगहों पर रेस्टोरेंट को सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं. कई कारोबारियों के पास सिर्फ 2 से 4 दिन का स्टॉक बचा है. अगर यही हाल रहा तो हजारों छोटे फूड आउटलेट्स बंद हो सकते हैं, जिससे लाखों लोगों की नौकरी जाने का खतरा पैदा हो गया है.

सरकार ने दावों को किया खारिज

विपक्ष के इन आरोपों के बीच केंद्र सरकार ने स्थिति साफ करने के लिए अपना पक्ष रखा है. सरकार ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि देश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं है और सप्लाई पूरी तरह से कंट्रोल में है. सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कस्टमर को गैस बुकिंग करने के ढाई दिन के भीतर सिलेंडर डिलीवर कर दिया जाएगा. अधिकारियों ने कहा कि सप्लाई चेन को दुरुस्त रखने के लिए हर संभव कदम उठाए गए हैं और किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है.

सरकार ने कीमतों के मोर्चे पर भी अपना बचाव किया है. सरकार का कहना है कि भारत में एलपीजी की कीमतें पड़ोसी देशों के मुकाबले काफी कम हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद, सरकार बढ़ी हुई लागत का एक बड़ा हिस्सा खुद वहन कर रही है ताकि आम जनता पर बोझ न पड़े. सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें.

ये भी पढ़ें- LPG Cylinder की नहीं कोई किल्लत, सरकार ने बताया बुकिंग के कितने घंटे में आपके घर पहुंच जाएगी टंकी

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup टीम में नहीं चुने जाने के बाद हुई पिता की मौत, भारतीय खिलाड़ी का सीने में दबा दर्द आया बाहर

भारतीय खिलाड़ी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 खत्म होने के बाद अपना दर्द बयां किया है. उसका ये दर्द टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम नहीं चुने जाने और पिता को खोने के गम से जुड़ा है. Wed, 11 Mar 2026 23:17:21 +0530

  Videos
See all

Kumbh Viral Girl Monlisa Wedding Video | वायरल मोनालिसा की लव मैरिज #monalisa #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T21:30:00+00:00

Volcanic fragments rain down as Hawaii’s Kilauea volcano erupts. #Volcano #Hawaii #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T21:30:16+00:00

Iran Vs US-Israel War: ईरान के पश्चिमी प्रांत में दो इज़राइली Hermes Done मार गिराने का दावा #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T21:12:15+00:00

Viral Video: हेडमास्टर की रसोई, बच्चों को मिला खाना #shortsvideo #middaymeals #teachersvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T21:30:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers