Responsive Scrollable Menu

पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने एलपीजी किल्लत पर जताई चिंता, एक्स पर ट्रेंड हुआ #KejriwalOnLPGShortage

देश में इस वक्त रसोई गैस यानी एलपीजी की सप्लाई को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर सुबह से ही #KejriwalOnLPGShortage तेजी से ट्रेंड कर रहा है. इस विवाद की शुरुआत दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस से हुई, जिसमें उन्होंने एलपीजी की भारी कमी को लेकर गंभीर सवाल उठाए. पूर्व सीएम ने दावा किया कि देश एक ऐसे संकट की ओर बढ़ रहा है जहां रसोई गैस जैसी बुनियादी चीज भी आम आदमी की पहुंच से दूर होती जा रही है.

केजरीवाल ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा करते हुए कहा कि देश में एलपीजी का उत्पादन लगभग 50 पर्सेंट तक गिर चुका है. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ आंकड़ों की बात नहीं है, बल्कि इसका जमीन पर असर दिखना शुरू हो गया है. उनके मुताबिक, दिल्ली, मुंबई और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में गैस की सप्लाई प्रभावित हो रही है, जिससे आम घरों के साथ-साथ छोटे कारोबारियों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं.

छोटे कारोबार और रोजी-रोटी पर संकट

इस कथित गैस संकट का सबसे बड़ा प्रहार फूड इंडस्ट्री पर होता दिख रहा है. अरविंद केजरीवाल ने बताया कि होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और क्लाउड किचन पूरी तरह से एलपीजी सिलेंडरों पर निर्भर होते हैं. सरकार के नए आदेशों और सप्लाई में कमी के कारण कई जगहों पर रेस्टोरेंट को सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं. कई कारोबारियों के पास सिर्फ 2 से 4 दिन का स्टॉक बचा है. अगर यही हाल रहा तो हजारों छोटे फूड आउटलेट्स बंद हो सकते हैं, जिससे लाखों लोगों की नौकरी जाने का खतरा पैदा हो गया है.

सरकार ने दावों को किया खारिज

विपक्ष के इन आरोपों के बीच केंद्र सरकार ने स्थिति साफ करने के लिए अपना पक्ष रखा है. सरकार ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि देश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं है और सप्लाई पूरी तरह से कंट्रोल में है. सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कस्टमर को गैस बुकिंग करने के ढाई दिन के भीतर सिलेंडर डिलीवर कर दिया जाएगा. अधिकारियों ने कहा कि सप्लाई चेन को दुरुस्त रखने के लिए हर संभव कदम उठाए गए हैं और किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है.

सरकार ने कीमतों के मोर्चे पर भी अपना बचाव किया है. सरकार का कहना है कि भारत में एलपीजी की कीमतें पड़ोसी देशों के मुकाबले काफी कम हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद, सरकार बढ़ी हुई लागत का एक बड़ा हिस्सा खुद वहन कर रही है ताकि आम जनता पर बोझ न पड़े. सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें.

ये भी पढ़ें- LPG Cylinder की नहीं कोई किल्लत, सरकार ने बताया बुकिंग के कितने घंटे में आपके घर पहुंच जाएगी टंकी

Continue reading on the app

IPL 2026 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 28 मार्च से होगी टूर्नामेंट की शुरुआत, इस वेन्यू पर ओपनिंग मैच में RCB से भिड़ेगी ये टीम

IPL 2026 के पहले फेस के शेड्यूल का बीसीसीआई ने ऐलान कर दिया है. 28 मार्च से आईपीएल 2026 की शुरुआत होगी. IPL 2026 का ओपनिंग मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें आरसीबी के होमग्राउंड बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. बता दें कि आरसीबी की टीम ने पिछला खिताब जीता था. ऐसे में आईपीएल नियम के मुताबिक आरसीबी की टीम ही ओपनिंग मैच खेलेगी. 

RCB vs SRH के बीच खेला जाएगा IPL 2026 का ओपनिंग मैच

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी, लेकिन कई राज्यों में विधानसभा चुवावों को देखते हुए IPL 2026 का शेड्यूल 2 फेस में जारी होगा. पहले फेस के शेड्यूल का ऐलान बीसीसीआई ने कर दिया है. यह शेड्यूल 28 मार्च से 12 अप्रैल तक है. इस बीच कुल 20 मुकाबले खेले जाएंगे. आईपीएल 2026 का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 28 मार्च को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. 

4 मार्च को खेला जाएगा IPL 2026 का पहला डबल हेडर मुकाबला

वहीं रविवार, 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच वानखेड़े में दूसरे मुकाबला खेला जाएगा. वहीं आईपीएल 2026 का पहला डबल हेडर मैच शनिवार, 4 अप्रैल को खेला जाएगा. इस दिन दोपहर के मैच में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की भिड़ंत होगी. जबकि शाम के मैच में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आमने-सामने होगी. 

आईपीएल 2026 का पूरा शेड्यूल

           मैच.No    तारीख                             मैच   वेन्यू
1 28 मार्च 2026  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs सनराइजर्स हैदराबाद बेंगलुरु
2 29 मार्च 2026  मुंबई इंडियंस vs कोलकाता नाइट राइडर्स मुंबई
3 30 मार्च 2026  राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स गुवाहाटी
4 31 मार्च 2026  पंजाब किंग्स vs गुजरात टाइटंस मुल्लांपुर
5 1 अप्रैल 2026  लखनऊ सुपर जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स लखनऊ
6 2 अप्रैल 2026  कोलकाता नाइट राइडर्स vs सनराइजर्स हैदराबाद कोलकाता
7 3 अप्रैल 2026  चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स चेन्नई
8 4 अप्रैल 2026  दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस दिल्ली
9 4 अप्रैल 2026  गुजरात टाइटंस vs राजस्थान रॉयल्स अहमदाबाद
10 5 अप्रैल 2026  सनराइजर्स हैदराबाद vs लखनऊ सुपर जायंट्स हैदराबाद
11 5 अप्रैल 2026  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs चेन्नई सुपर किंग्स बेंगलुरु
12 6 अप्रैल 2026  कोलकाता नाइट राइडर्स vs पंजाब किंग्स कोलकाता
13 7 अप्रैल 2026  राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस गुवाहाटी
14 8 अप्रैल 2026  दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात टाइटंस दिल्ली
15 9 अप्रैल 2026  कोलकाता नाइट राइडर्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स कोलकाता
16 10 अप्रैल 2026  राजस्थान रॉयल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु गुवाहाटी
17 11 अप्रैल 2026  पंजाब किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद मुल्लांपुर
18 11 अप्रैल 2026  चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स चेन्नई
19 12 अप्रैल 2026  लखनऊ सुपर जायंट्स vs गुजरात टाइटंस लखनऊ
20 12 अप्रैल 2026  मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुंबई

Continue reading on the app

  Sports

धोनी के कहने पर युवराज सिंह को टीम से किया गया था बाहर? पूर्व सेलेक्टर ने खोला बड़ा राज

MS Dhoni Yuvraj Singh: पूर्व भारतीय चयनकर्ता संदीप पाटिल ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी ने कभी युवराज सिंह को टीम से ड्राप करने के लिए नहीं कहा. बता दें कि योगराज सिंह सार्वजनिक रूप से धोनी को दोष देते रहे हैं कि उनकी वजह से बेटे युवराज सिंह को टीम से बाहर किया गया. Thu, 12 Mar 2026 06:49:27 +0530

  Videos
See all

Farooq Abdullah Attacked: फारूक अब्दुल्ला पर हमले पर क्या बोले Jammu Kashmir के नेता #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T03:02:27+00:00

Iran Israel War: ट्रंप की धमकी पर ईरान का कड़ा जवाब | Iran US War | Trump | War news | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T03:09:33+00:00

पास आया, तान दी पिस्टल, बाल-बाल बचे Farooq Abdullah #farooqabdullah #shorts #viral #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T03:00:58+00:00

एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन! #srinagar | #TulipGarden | #kashmirnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T03:09:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers