Responsive Scrollable Menu

लेबनान: इजरायली हमले में अब तक 570 लोगों ने गंवाई जान

बेरूत, 11 मार्च (आईएएनएस)। लेबनान में इजरायल की ओर से हमले जारी हैं। हिज्बुल्लाह के खिलाफ जारी इस अभियान की शुरुआत मार्च के पहले हफ्ते से हुई जिसमें बुधवार तक 570 लोगों की जान चली गई है।

देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को एक आंकड़ा जारी किया, जिसके अनुसार हिंसा शुरू होने के बाद से अब तक कुल 570 लोगों की मौत हो चुकी है।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में ही 84 लोग हमलों और हवाई हमलों में मारे गए। इसके साथ ही घायलों की संख्या बढ़कर 1,444 हो गई है, जिनमें से 131 लोग मंगलवार को घायल हुए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मृतकों में लेबनानी रेड क्रॉस के एक पैरामेडिक यूसुफ अस्साफ भी शामिल हैं। मंत्रालय ने एक बयान जारी कर एम्बुलेंस और आपातकालीन सेवाओं को निशाना बनाए जाने की कड़ी निंदा की है।

दक्षिणी लेबनान के मजदल जौन शहर में एक अभियान के दौरान उनकी एम्बुलेंस पर हमला किया गया था। यह हमला दो दिन पहले हुआ था; बुधवार की सुबह उनकी मौत हो गई।

यह घटना हिंसा के बीच चिकित्सा कार्यकर्ताओं के जोखिम को उजागर करती है, जहां पिछले साल संघर्ष तेज होने के बाद से लेबनान में 100 से अधिक ऐसे कर्मचारी मारे जा चुके हैं।

अधिकारियों का कहना है कि संघर्ष के दौरान चिकित्सा कर्मियों और राहत कार्यकर्ताओं को निशाना बनाना अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानूनों के खिलाफ है। मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि चिकित्सा सेवाओं और राहत कार्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दबाव बनाया जाए।

ईरान के खिलाफ इजरायल और अमेरिका की कार्रवाई में सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई की मौत के बाद दक्षिण लेबनान स्थित राजनीतिक सशस्त्र संगठन हिज्बुल्लाह ने बदला लेने की बात कही थी। हिज्बुल्लाह ने इजरायल पर रॉकेट दागे, जिसके बाद इजरायल डिफेंस फोर्स ने भी जवाबी कार्रवाई की है। 2 मार्च को स्ट्राइक से पहले इजरायल डिफेंस फोर्स ने लेबनान के लोगों को 53 गांव खाली करने के लिए कहा था।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

मूड स्विंग नहीं, गंभीर मानसिक स्थिति है बाइपोलर डिसऑर्डर, समय पर पहचान और इलाज बेहद जरूरी

नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। आज की तेज रफ्तार जिंदगी में लोग अक्सर तनाव और चिंता से गुजरते हैं। कई बार हम व्यवहार में अचानक बदलाव को मूड स्विंग का नाम देकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ मामलों में यह बदलाव एक गंभीर मानसिक स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकता है। ऐसी ही एक स्थिति है बाइपोलर डिसऑर्डर, जिसे समझना और समय पर पहचानना बहुत जरूरी है। अगर सही समय पर इसका इलाज शुरू न हुआ तो यह व्यक्ति के रोजमर्रा के जीवन, रिश्तों और करियर पर गहरा असर डाल सकता है।

वैश्विक स्तर पर मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में बड़ी संख्या में लोग किसी न किसी मानसिक स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं। इनमें बाइपोलर डिसऑर्डर भी एक प्रमुख स्थिति है।

बाइपोलर में आमतौर पर दो तरह की अवस्थाएं देखने को मिलती हैं। पहली होती है मैनिक अवस्था और दूसरी डिप्रेसिव अवस्था। मैनिक अवस्था में व्यक्ति खुद को बेहद ऊर्जावान महसूस करता है। उसे लगता है कि वह बहुत कुछ कर सकता है और कई बार वह बिना सोचे-समझे फैसले भी ले लेता है। ऐसे समय में व्यक्ति बहुत ज्यादा बात करने लगता है, कम नींद के बावजूद सक्रिय रहता है और कई बार जोखिम भरे काम भी कर बैठता है। कुछ लोगों को ऐसा भी महसूस हो सकता है कि वे बहुत ताकतवर हैं।

दूसरी तरफ, डिप्रेसिव अवस्था में स्थिति बिल्कुल उलट होती है। इसमें व्यक्ति को लगातार उदासी, थकान और निराशा महसूस होती है। उसे पहले जिन चीजों में खुशी मिलती थी, उनमें भी दिलचस्पी कम होने लगती है। कई बार नींद और भूख के पैटर्न में भी बदलाव देखने को मिलता है। व्यक्ति को ध्यान लगाने में मुश्किल होती है और कुछ गंभीर मामलों में उसके मन में खुद को नुकसान पहुंचाने जैसे विचार भी आ सकते हैं। यही वजह है कि मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ इन लक्षणों को गंभीरता से लेने की सलाह देते हैं।

बाइपोलर डिसऑर्डर के पीछे कोई एक निश्चित कारण नहीं माना जाता। वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि इसके पीछे कई कारक एक साथ काम कर सकते हैं। इनमें जेनेटिक, मस्तिष्क में बदलाव और जीवन से जुड़ी परिस्थितियां शामिल हो सकती हैं। अगर परिवार में पहले किसी को इस तरह की समस्या रही हो तो जोखिम बढ़ सकता है। इसके अलावा, मस्तिष्क में मौजूद केमिकल मैसेंजर जैसे डोपामाइन और सेरोटोनिन के असंतुलन से भी मूड पर असर पड़ सकता है।

डॉक्टरों के अनुसार, इसके शुरुआती संकेत आमतौर पर 18 से 30 वर्ष की उम्र के बीच सामने आ सकते हैं। हालांकि, कुछ मामलों में यह इससे पहले या बाद में भी हो सकता है।

महिलाओं और पुरुषों में इस समस्या के लक्षण थोड़े अलग दिखाई दे सकते हैं। कई मामलों में पुरुषों में मैनिक अवस्था ज्यादा देखने को मिलती है, जबकि महिलाओं में डिप्रेसिव अवस्था की स्थिति अधिक देखी जाती है। गर्भावस्था और बच्चे के जन्म के बाद हार्मोन में होने वाले बदलाव भी महिलाओं के मूड को प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए ऐसे समय में विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

--आईएएनएल

पीके/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

टी20 वर्ल्ड कप खत्म...टीम इंडिया की अगली सीरीज कब और किस टीम से, ये है वर्ल्ड चैंपियन का पूरा शेड्यूल

India Next Match Schedule 2026: टी20 वर्ल्ड कप तो जीत लिया, अब आगे क्या? टीम इंडिया के अगले 4 महीने क्रिकेट के सबसे बड़े धमाकों के नाम रहने वाले हैं. 28 मार्च से IPL 2026 का आगाज होगा. जिसके बाद रोहित-विराट की जोड़ी अफगानिस्तान और फिर इंग्लैंड से लोहा लेगी. संजू सैमसन की जादुई पारी और वर्ल्ड कप जीत के बाद अब भारतीय फैंस के लिए खुशखबरी आ गई है. यहां देखें टीम इंडिया का पूरा 'नया शेड्यूल'. Wed, 11 Mar 2026 21:42:20 +0530

  Videos
See all

Brahmastra: गैस के लिए लंबी-लंबी कतार, विपक्ष- सरकार आर-पार ! I Debate Show I LPG Gas Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T16:43:55+00:00

US-Iran-Israel War Update: हर रोज India की Crude Oil की खपत कितनी है? Shehzad Poonawalla ने बताया #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T16:33:35+00:00

Breaking News Live : Cylinder की सप्लाई ठप, अब इंडक्शन ही सहारा! | LPG Crisis | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T16:38:58+00:00

News Ki Pathshala। Sushant Sinha: शराब घोटाला केस में Arvind Kejriwal की बढ़ी मुश्किलें । #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T16:45:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers