Responsive Scrollable Menu

यूक्रेनी अभिनेता Armen Atayan को Mumbai Sessions Court से मिली जमानत

मुंबई, पांच नवंबर मुंबई की एक अदालत ने पिछले साल की शुरुआत में भारतीय नागरिकता हासिल करने के लिए कथित तौर पर फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के आरोप में गिरफ्तार यूक्रेनी अभिनेता आर्मेन अतायन को बृहस्पतिवार को जमानत दे दी और कहा कि केवल विदेशी नागरिक होने के आधार पर किसी व्यक्ति को जमानत देने से इनकार नहीं किया जा सकता। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सत्यनारायण आर. नवनदर की अदालत ने कहा कि जन्म प्रमाणपत्र असली है या नहीं और अभिनेता का भारत में जन्म होने का दावा सही है या नहीं, इन सवालों की सुनवाई के दौरान ठीक से जांच की जानी जरूरी है। अदालत ने अतायन को 25 हजार रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के एक या दो जमानतदार की गारंटी पर रिहा करने का आदेश दिया।

अदालत ने कहा कि जांच के लिए उन्हें आगे हिरासत में रखने की जरूरत नहीं है। अदालत ने कहा, हालांकि, केवल इस आधार पर कि आवेदक विदेशी नागरिक है, उसे जमानत देने से इनकार नहीं किया जा सकता। साथ ही, अदालत की पूर्वानुमति लिये बिना उनके भारत छोड़ने पर रोक लगा दी।

Continue reading on the app

CJP Protest: SIR के खिलाफ फिर मोर्चा खोलेगी कॉकरोच जनता पार्टी, इस दिन करेगी धरना-प्रदर्शन

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मतदाता सूचियों के SIR के खिलाफ 7 नवंबर को केरल के कोच्चि में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. पार्टी ने इस अभियान के जरिए चुनावी मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया को रद्द करने की मांग दोहराई है. प्रदर्शन को ‘जंतर-मंतर एट कोच्चि’ नाम दिया गया है. यह कार्यक्रम कोच्चि के राजेंद्र मैदान में शाम 4 बजे आयोजित किया जाएगा. पार्टी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की है. 

अभिजीत दीपके समेत पार्टी के कई नेता होंगे शामिल

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके इस प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे. उनके साथ पार्टी के साउथ जोन प्रमुख विजय मल्लांगी और राष्ट्रीय सचिव आफरीन नवाज भी शामिल होंगे. पार्टी ने प्रदर्शन के लिए ‘सेव डेमोक्रेसी, कैंसल SIR’ का नारा दिया है.

यह प्रदर्शन दिल्ली में पार्टी नेताओं के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई के बाद CJP का पहला बड़ा कार्यक्रम माना जा रहा है. इससे पहले पार्टी के नेताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR प्रक्रिया के खिलाफ प्रदर्शन करने की कोशिश की थी.

दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर हुआ था विवाद

पिछले महीने CJP संस्थापक अभिजीत दीपके और पार्टी के अन्य नेताओं अशुतोष रंका तथा सौरव दास को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की कोशिश के दौरान हिरासत में लिया था. पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन के लिए जरूरी अनुमति नहीं ली गई थी.

इसके बाद सरकार ने जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने का फैसला किया. इस निर्णय के विरोध में सौरव दास और अशुतोष रंका ने प्रतिबंधित प्रदर्शन क्षेत्र में प्रवेश कर तिरंगा लहराया था. इस मामले में दोनों को गिरफ्तार किया गया और करीब एक सप्ताह बाद विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के समक्ष शांति बनाए रखने संबंधी शर्तों और अंडरटेकिंग के बाद रिहा किया गया. 

INDIA गठबंधन के मार्च को दिया था समर्थन

CJP ने 1 नवंबर को दिल्ली में INDIA गठबंधन की ओर से आयोजित मार्च को समर्थन दिया था. हालांकि, पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में रामलीला मैदान में हुई रैली में शामिल नहीं हुई थी.

कोच्चि में होने वाला प्रदर्शन पार्टी की ओर से SIR के खिलाफ दिल्ली से बाहर विरोध दर्ज कराने की नई कोशिश है. CJP ने इस कार्यक्रम के जरिए मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर अपना विरोध फिर सामने रखा है.

 

Continue reading on the app

  Sports

WBBL में यास्तिका भाटिया मुश्किल में फंसीं, कर दिया खेल खराब

एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ वीमेंस बिग बैश लीग मुकाबले में यास्तिका भाटिया ने अपनी साथी खिलाड़ी चार्ली नॉट को रन आउट करा दिया. Thu, 05 Nov 2026 23:00:19 +0530

  Videos
See all

38वें जन्मदिन पर विराट कोहली को खास अंदाज में बधाई| #viral #viralvideo #shortvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T19:00:07+00:00

How El Niño is making the Pacific 'burn with fever' | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T19:00:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers