पाकिस्तान: इमरान खान की बहन अलीमा बोलीं, 'ईद में भाई को सरकार नहीं करेगी रिहा, तारीख याद रखेगी'
इस्लामाबाद, 11 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहनें अडियाला जेल के बाहर फिर से धरने पर बैठ गई हैं। तीनों को चेक पोस्ट पर रोका गया जिसके विरोध में उन्होंने धरना दिया। स्थानीय मीडिया ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के कार्यकर्ताओं को भी पीछे धकेल दिया, जो जेल की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे थे।
मंगलवार को जेल के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए, इमरान खान की अलीमा खान ने इसे बेहद निराशाजनक रवैया करार दिया। उन्होंने कहा कि कोर्ट के ऑर्डर के बावजूद परिवार के लोगों को पीटीआई संस्थापक से मिलने नहीं दिया गया।
पीटीआई के आधिकारिक एक्स हैंडल पर अलीमा खान की एक वीडियो क्लिप अपलोड की गई है, जिसमें वह गुस्से और हताशा में कह रही हैं कि उन्हें यकीन है कि भाई को ईद में भी रिहा नहीं किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में, अलीमा खान ने उन खबरों को खारिज कर दिया जिनमें कहा गया था कि उनके भाई को ईद से पहले रिहा कर दिया जाएगा।
पाकिस्तान के प्रमुख अंग्रेजी दैनिक डॉन के अनुसार, अलीमा ने उन खबरों को लेकर पूछे गए सवाल पर जवाब दिया जिसमें इमरान खान को ईद में रिहा किए जाने का दावा किया गया था।
उन्होंने कहा, वे उसे रिहा नहीं करना चाहते। आजकल जो दुनिया में हो रहा है उस पर ध्यान देंगे तो, और आपको पता चल जाएगा कि इमरान खान जेल में क्यों हैं? उनके साथ जो हो रहा है उसे तारीख (इतिहास) याद रखेगी।
इससे पहले फरवरी में, जेल में बंद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेताओं ने पाकिस्तान के चीफ जस्टिस को एक पत्र लिखा था, जिसमें इमरान खान को कानूनी और मेडिकल मदद देने में कथित रुकावटों पर गंभीर चिंता जताई गई थी।
नेताओं ने चीफ जस्टिस याह्या अफरीदी को लिखे अपने खत में उनसे इस मामले में दखल देने की अपील की ताकि इस मामले में इंसाफ हो सके। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने अफरीदी से यह भी अनुरोध किया कि वे इस मामले पर ध्यान दें और यह पक्का करें कि इमरान खान को कानून के मुताबिक निजी चिकित्सक, कानूनी सलाहकार और परिवार के लोगों से मिलने की इजाजत मिले।
पत्र में, पीटीआई नेताओं ने इमरान खान के इलाज की तुलना पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के 2019 में हुए मेडिकल ट्रीटमेंट से की। उन्होंने कहा कि तब की सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि नवाज शरीफ को लाहौर के सर्विसेज हॉस्पिटल ले जाया जाए और जब उनका प्लेटलेट काउंट कम था तो उन्हें सही मेडिकल केयर दी जाए। उन्होंने आगे कहा कि नवाज शरीफ के पर्सनल डॉक्टर मेडिकल बोर्ड की सभी मीटिंग में शामिल होते थे, उनका परिवार और वकील भी उनसे नियमित तौर पर मिलते थे।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
लैंड करते वक्त निकला Air India Express विमान का पहिया, सामने आया Video, जानें कैसा है पैसेंजर्स का हाल
बुधवार को Air India Express की एक उड़ान के साथ थाईलैंड में बड़ा हादसा होते-होते टल गया. दरअसल हैदराबाद से फुकेट जा रही एयरलाइन की फ्लाइट लैंडिंग के दौरान तकनीकी समस्या का शिकार हो गई. ये समस्या ऐसी थी कि कुछ वक्त के लिए विमान में बैठे यात्रियों समेत बाकी लोगों की सांसें भी थम गई. जी हां विमान का व्हील लैंडिंग के वक्त निकल गया. इसके बाद जो घर्षण रनवे पर दिखा उसने हर किसी को हिलाकर रख दिया. उस डरावनी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
क्या है पूरा मामला
बता दें कि एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान के नोज-व्हील में खराबी आने के कारण वह रनवे पर फंस गया, जिससे कुछ समय के लिए एयरपोर्ट का संचालन भी प्रभावित हुआ. हालांकि राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं.
लैंडिंग के दौरान आई तकनीकी समस्या
यह घटना फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस समय हुई जब हैदराबाद से उड़ान भरकर आया विमान लैंड कर रहा था. जानकारी के अनुसार, विमान के नोज-व्हील में अचानक समस्या आ गई और लैंडिंग के दौरान उसका हिस्सा टूट गया.
क्या होता है नोज-व्हील, कैसे करता है काम?
नोज-व्हील विमान के लैंडिंग गियर सिस्टम का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, जो टेकऑफ और लैंडिंग के समय विमान के संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है. इस खराबी के कारण विमान का अगला हिस्सा रनवे से घर्षण करता हुआ दिखाई दिया और विमान वहीं रुक गया.
Phuket International Airport has been temporarily closed following a landing incident involving Air India Express flight IX938.
— Turbine Traveller (@Turbinetraveler) March 11, 2026
The Boeing 737 MAX 8 (Reg: VT-BWQ) from Rajiv Gandhi International Airport reportedly suffered a nose wheel failure on landing, leaving the aircraft… pic.twitter.com/I8IoyQrYfs
सामने आया हादसे का वीडियो
हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं एयर इंडिया का विमान किस तरह लैंड कर रहा है और अचानक इसके रनवे पर घर्षण शुरू हो जाता है. इस घर्षण में धूल का गुबार उठते हुए देखा जा सकता है. हालांकि इस घटना को समय रहते संभाल लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया.
निर्धारित समय से देर से उड़ी थी फ्लाइट
फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24 के अनुसार, फ्लाइट संख्या IX-938 ने हैदराबाद से सुबह निर्धारित समय 6:20 बजे के बजाय 6:42 बजे उड़ान भरी थी. यह विमान थाईलैंड के फुकेट पहुंचा, जहां स्थानीय समय के अनुसार करीब 11:40 बजे इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. लैंडिंग के दौरान हुई हार्ड लैंडिंग की वजह से नोज लैंडिंग गियर को नुकसान पहुंचा और विमान रनवे पर ही फंस गया.
कुछ समय के लिए बंद रहा रनवे
घटना के बाद फुकेट एयरपोर्ट का एकमात्र रनवे अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया. रनवे पर विमान फंसने के कारण एयरपोर्ट का संचालन रोकना पड़ा और कई उड़ानों को दूसरे एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट करना पड़ा.
एयरपोर्ट अधिकारियों और तकनीकी टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जांच के बाद विमान को रनवे से हटाने की प्रक्रिया शुरू की. इसके बाद धीरे-धीरे एयरपोर्ट संचालन सामान्य किया गया.
सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया
एयरलाइन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि क्रू ने सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया और यात्रियों को सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकाला गया.
बताया जा रहा है कि विमान में करीब 133 लोग सवार थे, जिनमें यात्री और क्रू सदस्य शामिल थे. इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, जिससे यात्रियों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली.
हादसे की जांच शुरू
एयरलाइन और एयरपोर्ट प्राधिकरण ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा हार्ड लैंडिंग के कारण हुआ, जिससे नोज लैंडिंग गियर को नुकसान पहुंचा. तकनीकी विशेषज्ञ अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि नोज-व्हील में खराबी किस वजह से आई और भविष्य में ऐसी घटनाओं को कैसे रोका जा सकता है.
यह घटना भले ही बड़ी दुर्घटना में नहीं बदली, लेकिन इससे विमानन सुरक्षा और तकनीकी जांच की अहमियत एक बार फिर सामने आ गई है.
यह भी पढ़ें - 'उठो...तुम्हें लड़ना है', रोते-बिलखते हरीश राणा के माता-पिता का Video वायरल, मांग रहे थे बेटे की मौत की दुआ
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation




















