Responsive Scrollable Menu

लैंड करते वक्त निकला Air India Express विमान का पहिया, सामने आया Video, जानें कैसा है पैसेंजर्स का हाल

बुधवार को Air India Express की एक उड़ान के साथ थाईलैंड में बड़ा हादसा होते-होते टल गया. दरअसल हैदराबाद से फुकेट जा रही एयरलाइन की फ्लाइट लैंडिंग के दौरान तकनीकी समस्या का शिकार हो गई. ये समस्या ऐसी थी कि कुछ वक्त के लिए विमान में बैठे यात्रियों समेत बाकी लोगों की सांसें भी थम गई. जी हां विमान का व्हील लैंडिंग के वक्त निकल गया. इसके बाद जो घर्षण रनवे पर दिखा उसने हर किसी को हिलाकर रख दिया. उस डरावनी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

क्या है पूरा मामला

बता दें कि एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान के नोज-व्हील में खराबी आने के कारण वह रनवे पर फंस गया, जिससे कुछ समय के लिए एयरपोर्ट का संचालन भी प्रभावित हुआ. हालांकि राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं.

लैंडिंग के दौरान आई तकनीकी समस्या

यह घटना फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस समय हुई जब हैदराबाद से उड़ान भरकर आया विमान लैंड कर रहा था. जानकारी के अनुसार, विमान के नोज-व्हील में अचानक समस्या आ गई और लैंडिंग के दौरान उसका हिस्सा टूट गया.

क्या होता है नोज-व्हील, कैसे करता है काम?

नोज-व्हील विमान के लैंडिंग गियर सिस्टम का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, जो टेकऑफ और लैंडिंग के समय विमान के संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है. इस खराबी के कारण विमान का अगला हिस्सा रनवे से घर्षण करता हुआ दिखाई दिया और विमान वहीं रुक गया.

सामने आया हादसे का वीडियो

हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं एयर इंडिया का विमान किस तरह लैंड कर रहा है और अचानक इसके रनवे पर घर्षण शुरू हो जाता है. इस घर्षण में धूल का गुबार उठते हुए देखा जा सकता है. हालांकि इस घटना को समय रहते संभाल लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया. 

निर्धारित समय से देर से उड़ी थी फ्लाइट

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24 के अनुसार, फ्लाइट संख्या IX-938 ने हैदराबाद से सुबह निर्धारित समय 6:20 बजे के बजाय 6:42 बजे उड़ान भरी थी. यह विमान थाईलैंड के फुकेट पहुंचा, जहां स्थानीय समय के अनुसार करीब 11:40 बजे इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. लैंडिंग के दौरान हुई हार्ड लैंडिंग की वजह से नोज लैंडिंग गियर को नुकसान पहुंचा और विमान रनवे पर ही फंस गया.

कुछ समय के लिए बंद रहा रनवे

घटना के बाद फुकेट एयरपोर्ट का एकमात्र रनवे अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया. रनवे पर विमान फंसने के कारण एयरपोर्ट का संचालन रोकना पड़ा और कई उड़ानों को दूसरे एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट करना पड़ा. 

एयरपोर्ट अधिकारियों और तकनीकी टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जांच के बाद विमान को रनवे से हटाने की प्रक्रिया शुरू की. इसके बाद धीरे-धीरे एयरपोर्ट संचालन सामान्य किया गया.

सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया

एयरलाइन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि क्रू ने सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया और यात्रियों को सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकाला गया.

बताया जा रहा है कि विमान में करीब 133 लोग सवार थे, जिनमें यात्री और क्रू सदस्य शामिल थे. इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, जिससे यात्रियों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली.

हादसे की जांच शुरू

एयरलाइन और एयरपोर्ट प्राधिकरण ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा हार्ड लैंडिंग के कारण हुआ, जिससे नोज लैंडिंग गियर को नुकसान पहुंचा. तकनीकी विशेषज्ञ अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि नोज-व्हील में खराबी किस वजह से आई और भविष्य में ऐसी घटनाओं को कैसे रोका जा सकता है.

यह घटना भले ही बड़ी दुर्घटना में नहीं बदली, लेकिन इससे विमानन सुरक्षा और तकनीकी जांच की अहमियत एक बार फिर सामने आ गई है.

यह भी पढ़ें - 'उठो...तुम्हें लड़ना है', रोते-बिलखते हरीश राणा के माता-पिता का Video वायरल, मांग रहे थे बेटे की मौत की दुआ

Continue reading on the app

वित्त वर्ष 25 में खाद्य उत्पादों में मिलावट से जुड़ी 7,700 से अधिक शिकायतें मिलीं; करीब 6 हजार का हुआ समाधान : केंद्र

नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने बुधवार को संसद में बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 में खाद्य उत्पादों में मिलावट से जुड़ी 7,700 से अधिक शिकायतें मिली हैं, इनमें से करीब 6,000 को समाधान कर दिया गया है।

लोकसभा में एक लिखित जवाब में उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा ने कहा कि खाद्य सुरक्षा से संबंधित उपभोक्ता शिकायतें भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त की जाती हैं।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2022-23 में 4,330 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 4,074 का समाधान किया गया।

2023-24 में शिकायतों की संख्या बढ़कर 4,735 हो गई, जिनमें से 3,993 मामलों का समाधान किया गया। 2024-25 में यह आंकड़ा और भी बढ़ गया, जब 7,705 शिकायतें दर्ज की गईं और उनमें से 5,952 का समाधान किया गया।

शिकायतें फूड सेफ्टी कनेक्ट प्लेटफॉर्म पर दर्ज की जाती हैं, जो फूड सेफ्टी कंप्लायंस सिस्टम (एफओएससीओएस) का हिस्सा है।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित नामित अधिकारियों, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों और खाद्य व्यवसाय संचालकों को शिकायत की ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध हो जाती है।

वर्मा ने कहा, “ऐसी शिकायतों पर संबंधित राज्य खाद्य सुरक्षा विभाग खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई करते हैं।”

मंत्री ने आगे कहा कि खाद्य नियामक खाद्य उत्पादों के लिए विज्ञान आधारित मानक निर्धारित करने और उपभोक्ताओं के लिए सुरक्षित भोजन सुनिश्चित करने हेतु उनके निर्माण, भंडारण, वितरण, बिक्री और आयात को विनियमित करने के लिए उत्तरदायी है।

हालांकि, जमीनी स्तर पर प्रवर्तन मुख्य रूप से राज्य खाद्य सुरक्षा प्राधिकरणों द्वारा नामित अधिकारियों और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के माध्यम से किया जाता है।

खाद्य सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए, नियामक अपने क्षेत्रीय कार्यालयों और राज्य प्राधिकरणों के माध्यम से निरीक्षण, नमूनाकरण और लक्षित प्रवर्तन अभियान चलाता है।

इनमें राष्ट्रीय वार्षिक निगरानी योजना के अंतर्गत गतिविधियां और अन्य निगरानी पहल शामिल हैं।

प्राधिकरण ने जोखिम आधारित निरीक्षण प्रणाली भी शुरू की है, जो विभिन्न खाद्य उत्पादों से जुड़े जोखिम के स्तर के आधार पर निरीक्षण की आवृत्ति निर्धारित करती है।

सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पाए जाने पर, खाद्य व्यवसाय संचालकों को खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के तहत नियामक या दंडात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 Schedule LIVE: आईपीएल शेड्यूल का आज होगा ऐलान, कौन खेलेगा पहला मैच

IPL 2026 Schedule LIVE: आईपीएल के 19वें एडिशन के शेड्यूल का ऐलान आज शाम 7 बजे होगा. इस टी20 लीग के आगामी एडिशन का पहला मैच किन दो टीमों के बीच कब और कहां खेला जाएगा. मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स सहित सभी 10 टीमों के मुकाबले कब और कहां खेले जाएंगे, सभी अपडेट के लिए आप बने रहिए हमारे साथ. Wed, 11 Mar 2026 17:15:50 +0530

  Videos
See all

Amit Shah LIVE: लोकसभा में गृह मंत्री Amit Shah का संबोधन | Congress | BJP | OM Birla | Impeachment #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T11:39:01+00:00

Amit Shah in Lok Sabha : अमित शाह के भाषण के बीच भयंकर बवाल! | Om Birla | Rahul Gandhi | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T11:41:56+00:00

Google Pixel 10a Unboxing | Pixel 10 #GooglePixel #PixelUnboxing #PixelPhone #GooglePixelIndia #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T11:40:05+00:00

Awimukteshwaranand News: अविमुक्तेश्वरानंद के कार्यक्रम में खाली दिखीं कुर्सियां | UP News | Lucknow #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T11:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers