Middle East War: Iran से बातचीत को तैयार Donald Trump, लेकिन रखी हैं ये बड़ी शर्तें
इसे भी पढ़ें: Middle East War: ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई घायल, राष्ट्रपति के बेटे ने कहा- ईश्वर का शुक्र है, वो स्वस्थ हैं
अमेरिकी युद्ध सचिव ने ईरान पर भीषण हमले करने का संकल्प लिया
इसे भी पढ़ें: यूरोप का हुआ बुरा हाल, रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले देश अब मास्को से मांग रहे गैस और तेल
ईरान ने मध्य पूर्व में ऊर्जा अवसंरचना को निशाना बनाया
iPhone 18 Pro की लॉन्च डेट लीक: इतनी कीमत पर आएगा भारत, 48MP कैमरा के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स
एप्पल के आईफोन का युवाओं में काफी क्रेज देखने को मिलता है। इसी कड़ी में कंपनी के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की चर्चा अभी से शुरू हो गई है। कई लीक रिपोर्ट्स में इस सीरीज के डिज़ाइन, फीचर्स और परफॉर्मेंस के बारे में जानकारी सामने आई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro में 48MP का इम्प्रूव्ड मेन कैमरा, 6.3-इंच OLED डिस्प्ले और A20 Pro चिपसेट मिलेगा। वहीं, iPhone 18 Pro Max में 6.9-इंच OLED डिस्प्ले, 12GB RAM और 1TB तक की स्टोरेज दी जा सकती है। भारतीय बाजार में इनकी कीमत और लॉन्च डेट भी अब धीरे-धीरे सामने आ रही है। आइए जानते हैं iPhone 18 Pro सीरीज के संभावित फीचर्स, डिस्प्ले और कीमत।
Apple iPhone 18 Pro Max और iPhone 18 Pro: लॉन्च टाइमलाइन
कहा जा रहा है कि Apple iPhone 18 Pro सीरीज़ का लॉन्च सितंबर के पहले और दूसरे हफ्ते (3 सितंबर से 10 सितंबर के बीच) हो सकता है। अनुमानित कीमत के अनुसार, iPhone 18 Pro भारत में लगभग ₹1,34,900 से शुरू हो सकता है, जबकि Pro Max मॉडल की शुरुआती कीमत लगभग ₹1,54,900 हो सकती है।
Apple iPhone 18 Pro Max स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)
लीक्स के अनुसार, iPhone 18 Pro Max में Apple का A20 Pro चिपसेट होगा, जो 12GB RAM और 1TB तक की स्टोरेज के साथ आएगा। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.9-इंच OLED स्क्रीन मिलने की संभावना है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगी।
कैमरा की तरफ, iPhone 18 Pro Max में 48MP का मुख्य कैमरा मिलेगा, जिसमें ज़ूम कैपेबिलिटी में सुधार होने की उम्मीद है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा होने की संभावना है।
Apple iPhone 18 Pro स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)
iPhone 18 Pro में भी वही A20 Pro चिपसेट होने की उम्मीद है, साथ में 12GB RAM और 1TB तक की स्टोरेज। फ्रंट में 6.3-इंच OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगा। कैमरा स्पेसिफिकेशन भी Pro Max मॉडल के समान होने की संभावना है।
ध्यान दें कि iPhone 18 Pro Max और iPhone 18 Pro के बारे में अब तक की सारी जानकारी लीक और अफवाहों पर आधारित है। इसलिए इसे पूरी तरह सच मानने से पहले सावधानी बरतें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Haribhoomi




















