Agniveer Service Extension: 2 साल बढ़ी नौकरी, कितनी बढ़ेगी सैलरी? जानें पूरा हिसाब
Agniveer Service Extension: देश की तीनों सेनाओं में अग्निवीर बनकर सेवा देने वाले युवाओं के लिए एक बड़ा बदलाव किया गया है. अब अग्निवीरों को पहले की तरह सिर्फ 4 साल ही नहीं बल्कि 2 साल अतिरिक्त यानी कुल 6 साल तक देश सेवा करने का मौका मिलेगा. सरकार के इस फैसले के साथ सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि आखिर इन दो अतिरिक्त सालों में अग्निवीरों को कितनी सैलरी मिलेगी? क्या उनका वेतन पहले से ज्यादा होगा? सेवा के पांचवें और छठे साल में हर महीने कितने रुपए खाते में आएंगे और अग्निवीर कॉब्स फंड में सरकार की तरफ से कितना पैसा जमा किया जाएगा. अगर आप भी अग्निवीर बनने की तैयारी कर रहे हैं या अग्निपथ योजना के तहत सेना में सेवा दे रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. देखें ये जरूरी रिपोर्ट...
कौन सी टीम जीतेगी WPL 2027 की ट्रॉफी, भारत की पूर्व क्रिकेटर ने बताया नाम
WPL 2027 : महिला प्रीमियर लीग 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. इस बार टूर्नामेंट का आगाज 14 जनवरी से होगा और फाइनल मुकाबला 7 फरवरी को खेला जाएगा. उससे पहले ही फैंस के मन में सवाल आ रहा है कि, डब्ल्यूपीएल 2027 की चैंपियन कौन सी टीम बनेगी. इसके बारे में भारत की पूर्व क्रिकेटर अंजुम चोपड़ा ने बता दिया है. उन्होंने एक बार फिर से उस टीम पर दांव लगया है, जिसने पहले भी डब्ल्यूपीएल का खिताब 2 बार अपने नाम किया है. अंजुम चोपड़ा ने जियोहॉटस्टार पर बात करते हुए किस टीम को अगले सीजन का चैंपियन बनने का प्रबल दावेदार बताया है, आइए जानते हैं.
भारत की पूर्व कप्तान और क्रिकेटर अंजुम चोपड़ा ने मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2027 के लिए ट्रॉफी जीतने का प्रबल दावेदार बताया है. अंजुम की मानें तो मुंबई इंडियंस की टीम काफी ज्यादा मजबूत है और वो इस सीजन में ट्रॉफी अपने नाम करने में सबसे आगे हैं. मुंबई इंडियंस की टीम में हरमनप्रीत कौर कप्तान के अलावा साइवर-ब्रंट, हेली मैथ्यूज, अमेलिया केर और कप्तान हरमनप्रीत कौर स्क्वाड में काफी अंतरराष्ट्रीय अनुभव दे रही हैं.
Who do you think 2️⃣-time champions #MI should go all out for? ????????
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) October 27, 2026
Catch the #TATAWPLAuction tomorrow at 5.30 PM IST! #TATAWPL | @mipaltan pic.twitter.com/WVg1l4Xw8p
अंजुम चोपड़ा का मुंबई इंडियंस पर बड़ा बयान
अंजुम चोपड़ा ने कहा कि, 'एमआई ने नीलामी में पावर-हिटर रोल के लिए एक तय प्लान के साथ एंट्री की थी, कोई ऐसा जो पारी की शुरुआत कर सके और आक्रामक तरीके से बैटिंग कर सके. उन्होंने शुरू में किरण नवगिरे को लेने की कोशिश की, लेकिन वह दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) में शामिल हो गईं. फिर वे श्वेता सेहरावत के पास गए और बिना किसी चैलेंज के उन्हें ले लिया. उन्होंने कई और युवा खिलाड़ियों को भी साइन किया है जो ओपनिंग स्लॉट में फिट हो सकती हैं. अगर श्वेता अच्छा नहीं करती हैं, तो उनके पास दिशा कसाट और सानिका चालके जैसे प्रतिभावान खिलाड़ी हैं. एमआई टीम मैनेजमेंट के लिए एक बड़ी प्रॉब्लम होगी जब वे अपना ओपनिंग कॉम्बिनेशन तय करने बैठेंगे. नीलामी के बाद एमआई ने जो स्क्वॉड बनाया है, वह अनुभव और युवा जोश का संतुलन है. एमआई सीरियस टाइटल कंटेंडर लग रही है'.
चोपड़ा ने आगे कहा कि, 'एमआई के स्काउटिंग सिस्टम को बहुत श्रेय मिलना चाहिए. हर ऑक्शन में, उन्हें ऐसे प्लेयर्स मिलते हैं जिनके बारे में कोई बात नहीं कर रहा होता, और एक या दो सीजन में वही प्लेयर्स घर-घर में मशहूर हो जाते हैं. इस बार उन्होंने छह भारतीय खिलाड़ी खरीदे, और जो बात सबसे अलग है, वो यह है कि उन्होंने इन खिलाड़ियों पर समझदारी से खर्च किया है. एमआई जो अच्छा करता है, वो यह है कि वे सिर्फ प्रतिभा नहीं खरीदते, बल्कि उसा समर्थन भी करते हैं. वे इन युवा खिलाड़ियों को स्पष्ट भूमिका देते हैं और उन्हें आगे बढ़ने देते हैं. यही वजह है कि उनमें से इतने सारे उनके सिस्टम से होकर सुपरस्टार बनते हैं'.
Throwing back to G. Kamalini's spectacular one-handed grab ????
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) October 23, 2026
Which team's colours will she don in the upcoming #TATAWPL season? ????
Catch the #TATAWPLAuction 2027 on October 28th at 5.30 PM IST ????️ pic.twitter.com/0lEFDoaGDk
अंजुम चोपड़ा ने एमआई की गहराई के एक और संकेत के तौर पर विकेटकीपिंग पोजीशन के लिए कॉम्पिटिशन की ओर भी इशारा किया, जिसमें राहिला फिरदौस और लतिका इनामदार ने टीम मैनेजमेंट को दो विकल्प दिए. अब डब्ल्यूपीएल 2027 का खिताब कौन सी टीम जीतेगी ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा. WPL 2023 और 2025 में मुंबई इंडियंस चैंपियन बन थी. वहीं WPL 2024 और 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम चैंपियन बनी थी.
ये भी पढ़ें : WPL 2027 के शेड्यूल का ऐलान, वडोदरा और मुंबई में खेले जाएंगे मुकाबले, 24 जनवरी से शुरू होगा रोमांच
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation












