Responsive Scrollable Menu

LIVE: US-Israel war with Iran | BBC News

Israel has launched more missiles at Iran and the Lebanese capital Beirut overnight, and the US military said it's destroyed 16 Iranian mine-laying vessels near the Strait of Hormuz. Iran's retaliated with strikes on Israel and US targets across the Middle East. Subscribe here: http://bit.ly/1rbfUog For more news, analysis and features visit: www.bbc.com/news #Iran #US #BBCNews

Continue reading on the app

सोना आज ₹505 बढ़कर ₹1.60 लाख पर पहुंचा:इस साल कीमत में ₹27 हजार का इजाफा; चांदी ₹1,886 गिरकर ₹2.69 लाख/किलो हुई

सोना में आज 11 मार्च को मामूली तेजी और चांदी गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 505 रुपए बढ़कर ₹1.61 लाख पहुंच गया। इससे पहले मंगलवार को इसकी कीमत 1.60 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, एक किलो चांदी 1,886 रुपए घटकर ₹2.69 लाख पर पहुंच गई है। इससे पहले मंगलवार को इसकी कीमत 2.71 लाख रुपए प्रति किलो थी। अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग होने की 4 वजहें सोना इस साल ₹27,497 और चांदी ₹38,638 महंगी इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 27,497 रुपए और चांदी 38,638 रुपए महंगी हो चुकी है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑल टाइम हाई भी बनाया था। 1.80 लाख तक जा सकता है सोना इन्वेस्टमेंट बैंकिंग कंपनी UBS के अनुसार सोने की मांग में तेजी बनी हुई है। 2025 में दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने 863 टन सोना खरीदा था। अब अनुमान है कि 2026 में यह खरीदारी बढ़कर 950 टन तक पहुंच सकती है। इसके साथ ही, गोल्ड ईटीएफ (ETF) में निवेश भी बढ़कर 825 टन होने की उम्मीद है। UBS को पूरा भरोसा है कि 2026 में सोने की कीमतें और ऊपर जाएंगी। रिपोर्ट के अनुसार, साल के बीच तक सोना 6,200 डॉलर प्रति औंस के ऊंचे स्तर को छू सकता है। अगर रुपए के हिसाब से बात करें तो सोने का भाव 1.80 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है। आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ बहुत तेजी से पिघलेगी। स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आ सकती है। क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है। ये खबर भी पढ़ें... भारतीय घरों में देश की GDP से ज्यादा का सोना: 34,600 टन गोल्ड की कीमत ₹450 लाख करोड़, देश की GDP ₹370 लाख करोड़ भारतीय परिवारों के पास मौजूद कुल सोने की वैल्यू 5 ट्रिलियन डॉलर (₹450 लाख करोड़) के पार निकल गई है। यह आंकड़ा देश की कुल 4.1 ट्रिलियन डॉलर यानी, 370 लाख करोड़ रुपए की GDP से भी ज्यादा है। सोने की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के कारण ऐसा हुआ है। मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय घरों में लगभग 34,600 टन सोना जमा है। अभी सोने की वैल्यू 1.38 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब चल रही है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस (करीब 28 ग्राम) के पार ट्रेड कर रहा है। रुपए में इसे बदलें तो इसकी वैल्यू 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब होती है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

FIFA World Cup 2026 में ईरान नहीं भेजेगा अपनी टीम, अमेरिकी हमले के विरोध में किया ऐलान

अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी को ईरान की राजधानी तेहरान में हवाई हमले बोल दिए थे, जिसमें देश के सर्वोच्च नेता अयातोल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई थी. इसके बाद से ही ईरान इन दोनों देशों के साथ जंग में जकड़ा हुआ है. Thu, 12 Mar 2026 10:18:34 +0530

  Videos
See all

Hardik Pandya के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज #aajtak #shorts #viral #viralvideo #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T05:30:04+00:00

Iran Vs US-Israel War News Updates: Lebanon में तबाही का भयानक मंजर, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T05:27:42+00:00

UCC पर 'Supreme Court' ने जो कहा है उसे आसान भाषा में वरिष्ठ अधिवक्ता Ashwini Upadhyay. से समझिए #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T05:28:40+00:00

News Ki Pathshala Live : ईरान अमेरिका युद्ध में रूस-चीन क्या खेल कर रहे? |Iran Israel Conflict|China #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T05:34:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers