Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा कमजोर शुरुआत के संकेत, नतीजों के बाद एयरटेल पर नजर
Stock Market Live Update: अमेरिका में भारी गिरावट और कच्चे तेल के फिर 100 डॉलर के करीब पहुंचने से भारतीय बाजार के भी सेंटिमेंट कमजोर हुआ। गिफ्ट निफ्टी में 170 प्वाइंट से ज्यादा फिसला है। हालांकि FIIs कल कैश में कल करीब 15000 करोड़ की भारी खरीदारी रही
Bengaluru में पब में दोस्ती के बाद जयपुर की युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
बेंगलुरु, पांच नवंबर बेंगलुरु में एक पब में दोस्ती करने के बाद जयपुर की 26-वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान समीर एम. वी. (31) के रूप में हुई है।
वह पुरानी कारों का कारोबार करता है। घटना कथित तौर पर 28 अक्टूबर को हुई थी। पुलिस के अनुसार, जयपुर से छुट्टियां मनाने बेंगलुरु आई युवती कोरमंगला स्थित एक पब में गई थी, जहां उसने सिगरेट जलाने के लिए समीर से लाइटर मांगा।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने इस मौके का फायदा उठाकर उससे बातचीत शुरू की और बाद में दोनों ने एक-दूसरे को अपने मोबाइल नंबर दिए। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद समीर ने युवती को मडिवाला स्थित एक होटल के कमरे में बुलाया और वहां दोनों ने शराब पी। आरोप है कि समीर ने युवती का यौन उत्पीड़न किया।
युवती किसी तरह कमरे से बाहर निकली और उसने मडिवाला थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
prabhasakshi









/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

