India LPG import: भारत में किन-किन देशों से आती है गैस, क्या अमेरिका की भी हिस्सेदारी और अपना उत्पादन कितना..समझिए
Sorab Bedi Malaika Arora Relation: मलाइका के साथ वायरल तस्वीरों पर सोराब बेदी ने तोड़ी चुप्पी, बोले - हम कई सालों से साथ…
Sorab Bedi Malaika Arora Relation: हाल ही में एक्ट्रेस मलाइका (Malaika Arora) और सोराब बेदी (Sorab Bedi) की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। इन तस्वीरों में दोनों एक पार्टी में साथ डांस करते और मस्ती करते नजर आए। इसके बाद इंटरनेट पर दोनों के डेटिंग की अफवाहें तेजी से फैलने लगी। अब इस मामले पर सोराब बेदी ने खुद सामने आकर सच बताया है।
कैसे हुई दोनों की मुलाकात?
सोराब बेदी ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो मलाइका को अपने मॉडलिंग के दिनों से जानते हैं। उन्होंने कहा कि उनके मेंटर्स डेलनाज दारूवाला और वाहबिज मेहता ने उन्हें मॉडलिंग के दौरान काम दिया था।
इसी दौरान वह उनके साथ पार्टियों में जाने लगे और एक पार्टी में उनकी मुलाकात मलाइका अरोड़ा से हुई। चूंकि मलाइका भी डेलनाज और वाहबिज की अच्छी दोस्त हैं, इसलिए वहीं से उनकी दोस्ती शुरू हो गई।
डेटिंग की खबरों को किया खारिज
सोराब ने साफ कहा कि उनके और मलाइका के बीच दोस्ती से ज्यादा कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा, “लोग हमारे बारे में कई तरह की बातें कर रहे हैं, लेकिन हमारे बीच ऐसा कुछ नहीं है। दो लोग अच्छे दोस्त भी हो सकते हैं।”
यह भी पढ़े - मधुबाला की बायोपिक में नहीं होंगी अनीत पड्डा! कास्टिंग को लेकर मेकर्स ने जारी किया बयान
अफवाहों पर जताई नाराजगी
सोराब ने सोशल मीडिया पर फैल रही बातों पर निराशा भी जताई। उनका कहना है कि किसी लड़की के बारे में बोलने से पहले लोगों को दो बार सोचना चाहिए क्योंकि इसका असर उसकी मानसिक स्थिति पर पड़ सकता है।
उन्होंने बताया कि वो मलाइका, डेलनाज और वाहबिज के साथ कई सालों से पार्टी करते आ रहे हैं। पहले भी उन्होंने मलाइका के साथ तस्वीरें पोस्ट की थी, लेकिन तब वह इतने मशहूर नहीं थे, इसलिए लोगों ने ध्यान नहीं दिया।
वायरल हुई थी वीडियो
दरअसल, हाल ही में सोराब बेदी ने मलाइका के रेस्टोरेंट में हुई एक पार्टी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। इन तस्वीरों में दोनों साथ पोज देते और डांस करते नजर आए। तस्वीरों के वायरल होने के बाद फैंस ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि शायद दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि अब सोराब ने इन सभी अफवाहों को गलत बताते हुए साफ कर दिया है कि वह और मलाइका सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।
यह भी पढ़े - मेहंदी की तस्वीरों में दिखा विजय-रश्मिका का प्यार, विजय बोले – ‘काश 100 घंटे और होते’
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)



