Responsive Scrollable Menu

Sorab Bedi Malaika Arora Relation: मलाइका के साथ वायरल तस्वीरों पर सोराब बेदी ने तोड़ी चुप्पी, बोले - हम कई सालों से साथ…

Sorab Bedi Malaika Arora Relation: हाल ही में एक्ट्रेस मलाइका (Malaika Arora) और सोराब बेदी (Sorab Bedi) की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। इन तस्वीरों में दोनों एक पार्टी में साथ डांस करते और मस्ती करते नजर आए। इसके बाद इंटरनेट पर दोनों के डेटिंग की अफवाहें तेजी से फैलने लगी। अब इस मामले पर सोराब बेदी ने खुद सामने आकर सच बताया है।

कैसे हुई दोनों की मुलाकात?

सोराब बेदी ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो मलाइका को अपने मॉडलिंग के दिनों से जानते हैं। उन्होंने कहा कि उनके मेंटर्स डेलनाज दारूवाला और वाहबिज मेहता ने उन्हें मॉडलिंग के दौरान काम दिया था।

इसी दौरान वह उनके साथ पार्टियों में जाने लगे और एक पार्टी में उनकी मुलाकात मलाइका अरोड़ा से हुई। चूंकि मलाइका भी डेलनाज और वाहबिज की अच्छी दोस्त हैं, इसलिए वहीं से उनकी दोस्ती शुरू हो गई।

डेटिंग की खबरों को किया खारिज

सोराब ने साफ कहा कि उनके और मलाइका के बीच दोस्ती से ज्यादा कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा, “लोग हमारे बारे में कई तरह की बातें कर रहे हैं, लेकिन हमारे बीच ऐसा कुछ नहीं है। दो लोग अच्छे दोस्त भी हो सकते हैं।”

यह भी पढ़े -  मधुबाला की बायोपिक में नहीं होंगी अनीत पड्डा! कास्टिंग को लेकर मेकर्स ने जारी किया बयान

अफवाहों पर जताई नाराजगी

सोराब ने सोशल मीडिया पर फैल रही बातों पर निराशा भी जताई। उनका कहना है कि किसी लड़की के बारे में बोलने से पहले लोगों को दो बार सोचना चाहिए क्योंकि इसका असर उसकी मानसिक स्थिति पर पड़ सकता है।

उन्होंने बताया कि वो मलाइका, डेलनाज और वाहबिज के साथ कई सालों से पार्टी करते आ रहे हैं। पहले भी उन्होंने मलाइका के साथ तस्वीरें पोस्ट की थी, लेकिन तब वह इतने मशहूर नहीं थे, इसलिए लोगों ने ध्यान नहीं दिया।

वायरल हुई थी वीडियो

दरअसल, हाल ही में सोराब बेदी ने मलाइका के रेस्टोरेंट में हुई एक पार्टी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। इन तस्वीरों में दोनों साथ पोज देते और डांस करते नजर आए। तस्वीरों के वायरल होने के बाद फैंस ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि शायद दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि अब सोराब ने इन सभी अफवाहों को गलत बताते हुए साफ कर दिया है कि वह और मलाइका सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

यह भी पढ़े - मेहंदी की तस्वीरों में दिखा विजय-रश्मिका का प्यार, विजय बोले – ‘काश 100 घंटे और होते’

Continue reading on the app

मरते-मरते भी झूठ बोलकर गया… UK07 राइडर अनुराग डोभाल के सुसाइड अटेम्प्ट पर भाई ने तोड़ी चुप्पी, किए चौंकाने वाले खुलासे

Anurag Dobhal: अनुराग डोभाल ने बीते दिनों सुसाइड करने की कोशिश की, जिसके बाद उनकी फैमिली को काफी क्रिटिसाइज किया गया. इसी के बाद अब अनुराग डोभाल के भाई कलम ने परिवार के ऊपर लगे आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि वो उनसे मिलने अस्पताल क्यों नही गए.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान, BCCI ने सिर्फ 20 मैचों का ही कार्यक्रम जारी किया

BCCI Announce IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान BCCI की तरफ से कर दिया गया है. अभी सिर्फ पहले चरण के ही शेड्यूल आए हैं, जिसमें 15 दिन में 20 मैच खेले जाने हैं. Wed, 11 Mar 2026 17:56:21 +0530

  Videos
See all

Lok Sabha में स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर क्या बोले Rahul Gandhi ? | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T12:39:24+00:00

US-Israel Attack On Iran: ईरान पर हमले को लेकर ट्रंप अपने ही बातों में उलझे! | Trump | Mojtaba #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T12:41:39+00:00

Iran Israel War Live Updates: ईरान के साथ आए पुतिन! | Breaking News | Trump | Putin | Middle East #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T12:44:19+00:00

Israel Lebanon war: Lebanon में Israeli Attacks से 570 की मौत| #lebanonnews #israelattacks #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T12:38:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers