Responsive Scrollable Menu

'गंगा एक्सप्रेस-वे के बचे हुए काम को जल्द-जल्द से पूरा करें,' CM योगी ने दिए आदेश

प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को गति देने को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार  को निर्माणाधीन और प्रस्तावित परियोजनाओं की समीक्षा की है. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि गंगा एक्सप्रेस-वे के बचे कार्यों को समय से से पहले पूरा करके इसके जल्द संचालन के लिए तैयार किया जाए. 

गंगा एक्सप्रेस-वे के शुरू होने से मेरठ से प्रयागराज तक का सफर आसान हो जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जारी सभी बड़ी परियोजनाओं को तय समयसीमा और  गुणवत्ता मानकों के साथ पूरा किया जाए.

समयसीमा और गुणवत्ता का विशेष ध्यान

प्रगति समीक्षा बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी  भी परियोजना में देरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. निर्माण गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा. बैठक में चित्रकूट लिंक एक्सप्रेस-वे, फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेस-वे और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से जुड़े लॉजिस्टिक और ट्रांसपोर्ट हब परियोजनाओं की समीक्षा होगी. 

जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट परियोजना की भी समीक्षा

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर की प्रगति पर भी चर्चा की जाएगी. अधिकारियों ने जानकारी दी कि एयरपोर्ट को हाल ही में प्रोविजनल एयरोड्रम लाइसेंस मिला है. इसके साथ   ग्रेटर नोएडा में विकसित किए गए मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक हब और मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब परियोजनाओं की भी समीक्षा हो रही है. मुख्यमंत्री ने भूमि अधिग्रहण और निर्माण कार्यों को को तय वक्त पर पूरा करने के आदेश दिए हैं. 

एक्सप्रेस-वे लिंक प्रोजेक्ट्स में तेजी लाने का निर्देश 

बैठक में पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे, झांसी लिंक एक्सप्रेस-वे और जेवर लिंक एक्सप्रेस-वे   की प्रगति को लेकर भी समीक्षा हुई. सीएम ने संबंधित जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि इन परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को तेज करने की तैयारी हो रही है. सभी तरह की रुकावटों को दूर किया जाएगा. 

ऊर्जा और शहरी विकास परियोजनाओं पर भी जोर

ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े प्रोजेक्ट्स की समीक्षा होगी. मुख्यमंत्री ने रिहंद-ओबरा क्षेत्र में प्रस्तावित पंप स्टोरेज परियोजना और झांसी में प्रस्तावित 100 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र के काम में भी तेजी लाने का निर्देश दिया. इसके साथ ही लखनऊ के वृंदावन योजना क्षेत्र में प्रस्तावित एग्जिबिशन-कम-कन्वेंशन सेंटर और कुकरेल क्षेत्र में प्रस्तावित नाइट सफारी परियोजना की प्र​प्रगति की भी समीक्षा की गई. 

भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश

सीएम ने अधिकारियों को आदेश दिया है कि इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को तेज किया जाए. जून तक लंबित काम को पूरा कर दिया जाए. उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के कार्यान्वयन में आने वाले सभी तरह की रुकावटों को  प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का प्रयास हो. इस तरह से एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं  को जल्द शुरू किया जा सकेगा. 

Continue reading on the app

The Kerala Story 2 BO Collection: साल की चौथी सबसे बड़ी फिल्म बनी ‘द केरल स्टोरी 2’, जानें 12 दिनों का कलेक्शन

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 12: साल 2023 में आई क्राइम ड्रामा 'द केरल स्टोरी' काफी विवादों में रही थी. लेकिन इसके बावजूद भी फिल्म ने सिनेमाघरों में अच्छी कमाई की थी. वहीं, अब विपुल शाह इसका सीक्वल  'द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड' (The Kerala Story 2 Goes Beyond) लेकर आए और इसे लेकर भी खूब विवाद हुआ. मामला कोर्ट तक पहुंचा और रिलीज पर स्टे भी लगा. लेकिन फिर भी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई और अब इस साल की  चौथी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. चलिए जानते हैं इसके कलेक्शन के बारे में-

‘द केरल स्टोरी 2’ का 12 दिनों का कलेक्शन

‘द केरल स्टोरी 2’ ने पहले हफ्ते में 22.34 करोड़  की कमाई की थी. इसके बाद इसने 8वे दिन 2.70, 9वें दिन 3.75, 10वें दिन 3.30 और 11वें दिन 1.95 करोड़ का कलेक्शन किया.वहीं, अब 12वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘द केरल स्टोरी 2’ ने रिलीज के 12वें दिन 2.12 करोड़ का कलेक्शन (The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 12)  किया, जिसके बाद भारत में इसकी कुल नेट कमाई 36.97 करोड़ रुपये हो गई है.ग्रॉस कलेक्शन की बात करे तो ये 43.22 करोड़ रुपये हो गया है.

चौथी सबसे बड़ी फिल्म बनी ‘द केरल स्टोरी 2’

‘द केरल स्टोरी 2’ सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ के बाद इस साल की दूसरी सक्सेसफुल फिल्म बन गई है. वहीं, कमाई के मामले में ये इस साल की लिस्ट में फिलहाल चौथे नंबर पर पहुंच गई है. इसने फिल्म इक्कीस के ऑल टाइम कलेक्शन को पार कर दिया है. इक्कीस  बॉक्स ऑफिस पर लगभग 36.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था और ‘द केरल स्टोरी 2’ 12 दिन में ही इससे आगे निकल गई है. फिलहाल इससे आगे मर्दानी 3, ओ’रोमियो और बॉर्डर 2 हैं. 

क्यों हुआ था फिल्म को लेकर विवाद?

दरअसल,  'द केरल स्टोरी 2' की कहानी जबरन धर्म परिवर्तन पर अधारित है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे मासूम लड़कियों को प्यार के झांसे में फंसाने के लिए उनका धर्म परिवर्तन कराया जाता है और उन्हें बीफ खिलाया जाता है. ऐसे में फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ और इसके सीन को  भड़काऊ बताया गया और मामला कोर्ट में पहुंचा केरल हाईकोर्ट के सिंगल बेंच ने फैसला सुनाया था कि फिल्म पर रोक लगाई जाए, लेकिन डिवीजन बेंच ने उसी दिन अपना फैसला सुनाया जिस दिन फिल्म रिलीज होनी थी और ये फैसला मेकर्स के पक्ष में सुनाया गया. फिर दोपहर बाद फिल्म को फैंस के लिए रिलीज किया गया.

ये भी पढ़ें- रणदीप हुड्डा बने पापा, एक्टर को मिली डबल खुशी, इस स्पेशल दिन किया नन्हें बच्चे का स्वागत

Continue reading on the app

  Sports

26 से शुरू होगा इंडियन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट, प्राइज मनी में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, भारतीय मूल के अमेरिकी गोल्फर पर होगी नजर

Hero Indian Open golf: इंडियन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन 26 से 29 मार्च तक गुरुग्राम के ‘डीएलएफ गोल्फ एंड कंट्री क्लब’ में होगा. इस टूर्नामेंट में भारतीय मूल के अमेरिकी गोल्फर अक्षय भाटिया पर सबकी नजरें रहेंगी. Wed, 11 Mar 2026 15:45:41 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala Live : ईरान की मदद कर रहा रूस ! | Russia | Iran Israel Conflict | Sushant Sinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T10:08:23+00:00

News Ki Pathshala।Sushant Sinha: अब नई मिसाइलों से और भी घातक हमला करेगा Iran।#america #iran #israel #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T10:08:52+00:00

Israel Vs Iran Conflict | Middle East Crisis के बीच विपक्ष के बयानों पर बरसे PM Modi ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T10:12:06+00:00

Iran America War Update: दुबई एयरपोर्ट पर ईरान ने फिर किया बहुत बड़ा हमला । Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T10:10:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers