Responsive Scrollable Menu

Assam STF ने 300 म्यूल बैंक खातों से जुड़े वित्तीय धोखाधड़ी नेटवर्क में छह लोगों को पकड़ा

गुवाहाटी, चार नवंबर असम पुलिस ने ‘म्यूल’ बैंक खातों के जरिये राज्य से संचालित एक वित्तीय धोखाधड़ी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि राज्य पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने यह जांच की है और इस नेटवर्क के तार पाकिस्तानी खुफिया अभियानों से जुड़े होने का संदेह है।

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रणव कुमार पेगू ने बताया कि इस इकाई ने पांच अक्टूबर को इस गिरोह के संबंध में मामला दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि जांच में लगभग 300 ‘म्यूल’ बैंक खातों के माध्यम से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। इन सभी खातों में लेन-देन पर रोक लगा दी गई है।

पेगू ने कहा, एक महिला के बैंक खाते में संदिग्ध लेन-देन का पता चला था, जिसमें पैसा जमा होते ही तुरंत निकाल लिया जाता था। दो अन्य लोग भी इन खातों से जुड़े पाए गए। उन्होंने बताया कि इन तीनों संदिग्धों को 28 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद अगले दिन एक और गिरफ्तारी हुई।

इसके बाद 30 अक्टूबर को दो और लोगों को पकड़ा गया, जिससे गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या छह हो गई। पेगू ने बताया कि एसटीएफ ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, लैपटॉप, बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड और अन्य संबंधित दस्तावेजी साक्ष्य बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि यह गिरोह पिछले दो सालों से देश के अलग-अलग हिस्सों में धोखाधड़ी का यह नेटवर्क चला रहा था, जबकि इसके मुख्य साजिशकर्ता असम से बाहर से काम कर रहे थे।

म्यूल खाते ऐसे बैंक खाते होते हैं, जिनका इस्तेमाल साइबर अपराधी या धोखाधड़ी करने वाले लोग अवैध धन को एक जगह से दूसरी जगह भेजने और उसके स्रोत को छिपाने के लिए करते हैं।

Continue reading on the app

UP Free Gas Cylinder: योगी का दिवाली गिफ्ट! अब उज्ज्वला वालों को साल में 2 सिलेंडर फ्री, जानिए आपके खाते में कब आएगा पैसा

CM योगी आदित्यनाथ ने दिवाली और होली पर उज्ज्वला योजना के 1.89 करोड़ परिवारों को साल में 2 FREE LPG सिलेंडर देने का ऐलान किया है। इसके लिए 1500 करोड़ का बजट रखा गया है। एक सिलेंडर की कीमत 983.45 रुपये है, जिसमें केंद्र की 335 रुपये सब्सिडी के बाद बचे 648.55 रुपये अब राज्य सरकार देगी। फायदा सिर्फ उन्हीं को मिलेगा जिनका आधार बायोमेट्रिक e-KYC पूरा होगा।

Continue reading on the app

  Sports

रणजी ट्रॉफी: मेघालय को रातों-रात बदलनी पड़ी पूरी टीम, हाईकोर्ट के आदेश के बाद BCCI ने भी खड़े किए हाथ

नगालैंड के खिलाफ चौथे दौर के मुकाबले से पहले मेघालय के रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप अभियान में काफी ड्रामा देखने को मिला. 30 अक्टूबर को मेघालय हाई कोर्ट के एक आदेश के बाद, क्रिकेट से जुड़े सभी मामलों (जिसमें खिलाड़ियों का चयन भी शामिल है) का नियंत्रण मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के अध्यक्ष जेम्स संगमा के गुट के पास आ गया, जिसके चलते मैदान पर पूरी तरह से एक नई टीम उतरी. Thu, 5 Nov 2026 10:03:04 +0530

  Videos
See all

Trump की हार पर Tehran में फूटा लोगों का गुस्सा #aajtak #shorts #trump #usmidtermelections #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T03:30:39+00:00

Delhi Pollution: दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण , हवा हुई बेहद खराब #DelhiPollution #viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T03:30:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers