336 दिन के FD पर मिलेगा 7% रिटर्न, इस प्राइवेट ने किया ब्याज दरों में बदलाव, नए रेट लागू
फरवरी में आरबीआई ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया था। इसके बाद भी कई बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव कर चुके हैं। यह सिलसिला मार्च 2026 में भी जारी है। इस लिस्ट में प्राइवेट सेक्टर का यस बैंक भी शामिल हो चुका है। नए इंटरेस्ट रेट्स भी लागू …
वरुण की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ पोस्टपोन:‘टॉक्सिक’ से क्लैश टालने के लिए मेकर्स का फैसला, अब 12 जून को होगी रिलीज
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज डेट एक बार फिर बदल दी गई है। पहले यह फिल्म 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन अब इसे एक हफ्ते आगे बढ़ाकर 12 जून 2026 को रिलीज करने का फैसला किया गया है। मेकर्स ने यह कदम बॉक्स ऑफिस पर यश की फिल्म ‘टॉक्सिक से संभावित टकराव से बचने के लिए उठाया है। दरअसल, यश की पैन-इंडिया फिल्म ‘टॉक्सिक’ अब 4 जून 2026 को रिलीज होने जा रही है। ऐसे में वरुण धवन की फिल्म का 5 जून को आना सीधे-सीधे क्लैश की स्थिति पैदा कर रहा था। इसे देखते हुए फिल्म के प्रोड्यूसर रमेश तौरानी और उनकी टीम ने रिलीज डेट बदलने का फैसला किया। फिल्म के मेकर्स की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज डेट कई महीनों पहले 5 जून तय की गई थी। हालांकि हाल के डेवलपमेंट और इंडस्ट्री के माहौल को देखते हुए उन्हें लगा कि रिलीज डेट आगे बढ़ाना ज्यादा बेहतर रहेगा। बयान में यह भी कहा गया कि फिल्म इंडस्ट्री के लिए हमेशा अच्छा होता है जब फिल्म निर्माता एक-दूसरे का समर्थन करें, न कि एक ही दिन फिल्में रिलीज करके बेवजह प्रतिस्पर्धा पैदा करें। इसी सोच के साथ फिल्म को एक हफ्ते आगे शिफ्ट कर दिया गया। हालांकि बयान में ‘टॉक्सिक’ का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया गया, लेकिन ‘बेवजह मुकाबला’ और ‘एक-दूसरे को सपोर्ट करने’ जैसे शब्दों से साफ संकेत मिलता है कि दोनों फिल्मों के बीच क्लैश से बचने की कोशिश की गई है। यह दूसरी बार है जब इस फिल्म की रिलीज डेट बदली गई है। शुरुआत में इसे 10 अप्रैल 2026 को रिलीज किया जाना था, लेकिन बाद में इसे 5 जून कर दिया गया था और अब नई तारीख 12 जून तय की गई है। डेविड धवन के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म वरुण धवन और उनके पिता की एक और साथ की फिल्म है। इसमें वरुण के साथ मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े, मनीष पॉल, जिम्मी शेरगिल, मौनी रॉय, कुब्रा सैत और राकेश बेदी जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म के टाइटल की प्रेरणा 1999 की फिल्म ‘बीवी नंबर 1’ के लोकप्रिय गाने से ली गई है। मेकर्स इसे एक हल्की-फुल्की एंटरटेनिंग रोमांटिक कॉमेडी के रूप में दर्शकों के सामने पेश करने की तैयारी में हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News




















