UP Cabinet Decisions: खतौनी की जांच के बाद ही होगी जमीन की रजिस्ट्री, ओला-उबर को लेकर भी बदले नियम, योगी कैबिनेट में 30 प्रस्तावों पर मुहर
UP Cabinet Decisions: योगी सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक में 30 बड़े फैसलों पर मुहर लगाई। इसमें जमीन रजिस्ट्री में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए कड़े नियम, ग्रामीण इलाकों के लिए बस सेवा सहित ओला-उबर का अनिवार्य पंजीकरण जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश उच्चतर न्यायिक सेवा नियमावली में संशोधन को कैबिनेट की मंजूरी
लखनऊ, 10 मार्च (आईएएनएस)। कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश उच्चतर न्यायिक सेवा नियमावली, 1975 में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। उच्च न्यायालय की संस्तुति के आधार पर उत्तर प्रदेश उच्चतर न्यायिक सेवा (अठारहवां संशोधन) नियमावली, 2026 लागू की जाएगी। इसके तहत भर्ती, कोटा और चयन प्रक्रिया से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव किया गया है। संशोधन के अनुसार भर्ती के स्रोत से जुड़े नियम-5, कोटा से संबंधित नियम-6, चयन प्रक्रिया से जुड़े नियम-18, पदोन्नति से संबंधित नियम-20, नियुक्ति से जुड़े नियम-22 और परिशिष्ट-1 में बदलाव किया जाएगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Republic Bharat
Samacharnama





















