BCCI Awards: 131 करोड़ का इनाम ही नहीं...वर्ल्ड चैंपियन का सम्मान भी होगा, 4 और टीमों को मिलेगा अवॉर्ड
BCCI NAMAN Awards: भारतीय क्रिकेट के लिए पिछले एक साल की शानदार उपलब्धियों को यादगार बनाने के लिए बीसीसीआई 15 मार्च को अपना एनुअल अवॉर्ड समारोह आयोजित करने जा रहा। नई दिल्ली में होने वाले इस समारोह में भारत की उन 5 टीमों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने पिछले एक साल में आईसीसी टूर्नामेंट जीते हैं।
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि इस अवॉर्ड नाइट का नाम 'NAMAN' रखा गया है। इसका मकसद अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट में भारत के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाना है। समारोह में 2024-25 सीजन के बेहतरीन खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
ICC ट्रॉफी जीतने वाली टीमों का होगा सम्मान
सैकिया के मुताबिक इस कार्यक्रम में हाल ही में खिताब जीतने वाली भारतीय टीमों के खिलाड़ी, कोच और सपोर्ट स्टाफ को आमंत्रित किया जाएगा। इनमें सीनियर मेंस टीम के साथ-साथ सीनियर महिला टीम, अंडर-19 टीम और अंडर-19 लड़कियों की टीम भी शामिल होगी, जिन्होंने 2025 में आईसीसी टूर्नामेंट अपने नाम किए थे।
2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम भी होगी सम्मानित
इसके अलावा 2025 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम के खिलाड़ियों को भी इस खास शाम में सम्मानित किया जाएगा। यानी पिछले एक साल में भारत द्वारा जीती गई कुल 5 आईसीसी ट्रॉफी से जुड़े सभी खिलाड़ियों को इस मंच पर सम्मान मिलेगा।
दिल्ली में 15 मार्च को समारोह
बीसीसीआई ने समारोह के लिए दिल्ली में एयरपोर्ट के पास स्थित एक फाइव-स्टार होटल को चुना है। इसकी एक खास वजह भी है। दरअसल, भारतीय पुरुष टीम के कई खिलाड़ी समारोह के बाद सीधे अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के प्री-सीजन कैंप में शामिल होने के लिए निकलेंगे, क्योंकि इंडियन प्रीमियर लीग 28 मार्च से शुरू होने जा रहा।
इससे पहले बीसीसीआई ने हाल ही में टी20 विश्व कप 2026 जीतने वाली भारतीय टीम और सपोर्ट स्टाफ के लिए 131 करोड़ रुपये की इनामी राशि का भी ऐलान किया था। यह रकम 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को दी गई पुरस्कार राशि से 6 करोड़ रुपये ज्यादा है।
सैकिया ने कहा कि इनामी राशि काबंटवारा जल्द बताया जाएगा, लेकिन कुल 131 करोड़ रुपये की राशि अपने आप में ऐतिहासिक है। बीसीसीआई के मुताबिक यह किसी भी विजेता भारतीय टीम को दी गई अब तक की सबसे बड़ी इनामी राशि है। इस पुरस्कार राशि में सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि कोचिंग स्टाफ और चयनकर्ताओं को भी हिस्सा मिलेगा।
बीसीसीआई का मानना है कि पिछले एक साल में भारतीय क्रिकेट ने कई यादगार उपलब्धियां हासिल की हैं। ऐसे में NAMAN अवॉर्ड्स के जरिए उन सभी खिलाड़ियों और टीमों को सम्मान देना भारतीय क्रिकेट के लिए एक खास और गर्व भरी शाम होगी।
Kuldeep Yadav: कौन हैं वंशिका? जिनसे 14 मार्च को मसूरी में शादी करेंगे कुलदीप यादव, बचपन की दोस्त बनेगी जीवनसाथी
Kuldeep Yadav: टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) अब अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। क्रिकेट मैदान पर शानदार प्रदर्शन के बाद अब वह शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कुलदीप 14 मार्च 2026 को अपनी मंगेतर वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे। उनकी शादी उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन मसूरी में होगी।
मसूरी में होगी शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुलदीप और वंशिका की शादी एक रिसॉर्ट में बेहद निजी अंदाज में आयोजित की जाएगी। इस समारोह में केवल दोनों परिवारों के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।
शादी से पहले 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्में भी होंगी, जिसमें पारंपरिक तरीके से प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन किया जाएगा।
लखनऊ में होगा ग्रैंड रिसेप्शन
शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ में एक भव्य रिसेप्शन रखा जाएगा। इस कार्यक्रम में बीसीसीआई से जुड़े अधिकारी, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य और क्रिकेट जगत के कई बड़े नाम शामिल हो सकते हैं।
पहले टल चुकी है शादी
बताया जा रहा है कि कुलदीप और वंशिका की शादी पहले नवंबर 2025 में होने वाली थी। हालांकि उस समय भारतीय टीम के मैच और टी20 वर्ल्ड कप के कार्यक्रम के कारण शादी की तारीख आगे बढ़ा दी गई थी।
पिछले साल हुई थी सगाई
कुलदीप यादव और वंशिका ने 4 जून 2025 को लखनऊ के एक होटल में सगाई की थी। यह समारोह भी निजी रखा गया था, जिसमें परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।
यह भी पढ़े - कृतिका और गौरव 11 मार्च को करेंगे रजिस्टर मैरिज, आफ्टर-पार्टी का इनविटेशन लीक; जाने पूरी डीटेल्स
कौन हैं वंशिका?
कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी वंशिका चड्ढा मूल रूप से कानपुर के श्यामनगर इलाके की रहने वाली हैं। उनके पिता योगेंद्र सिंह चड्ढा LIC में कार्यरत हैं।
वंशिका ने सेंट मैरी स्कूल से 2017 में 12वीं की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद वो आगे की पढ़ाई और नौकरी के लिए ऑस्ट्रेलिया चली गई। फिलहाल वंशिका वहीं काम कर रही हैं और आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं।
बचपन की दोस्ती से करेंगे शादी
कुलदीप और वंशिका एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं। दोनों की दोस्ती कई सालों पुरानी है और समय के साथ यह रिश्ता प्यार में बदल गया। अब यह जोड़ी जल्द ही शादी के बंधन में बंधकर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रही है।
यह भी पढ़े - कौन हैं अदिति हुंडिया? वर्ल्ड कप जीत के बाद ईशान किशन संग मैदान पर जश्न मनाती दिखीं; PHOTOS
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi














.jpg)




