Responsive Scrollable Menu

IPL 2026 शुरू होने में 18 दिन बाकी, अबतक क्यों जारी नहीं किया गया शेड्यूल, जानिए क्यों हुई देरी

IPL 2026 Schedule: भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 वर्ल्डकप 2026 जीतने के बाद पूरा भारत जीत के जश्न में डूबा हुआ है. 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुई 255 रन बोर्ड पर लगाए. फिर न्यूज़ीलैंड को सिर्फ 159 के स्कोर पर समेट दिया. 96 रन की जीत के साथ टीम इंडिया ने बैक टू बैक टी20 विश्वकप जीतने वाली पहली टीम बन गई.

साथ ही घर पर ऐसा करने वाली पहली टीम का खस रिकॉर्ड भी अपनी नाम किया. फैंस की खुशी में और इजाफा करने के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने बीते सोमवार यानि 9 मार्च को इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के शेड्यूल का ऐलान करने का प्लान बनाया था. लेकिन एन मौके पर कार्यक्रम में तबदीली करनी पड़ गई. आखिर ऐसा क्यों हुआ ? आईपीएल 2026 कब से शुरू हो रहा है और पूरे शेड्यूल का ऐलान कब तक हो सकता है? इस लेख के जरिए आपको बताते हैं. 

कब से शुरू हो रहा है IPL 2026? 

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन यानि आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होनी तय है. 8 मार्च को आधिकारिक ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी देते हुए पोस्ट साझा की थी. दिसंबर 2025 में हुए ऑक्शन के बाद बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने सभी फ्रेंचाईजियों के साथ बैठक कर 26 मार्च की तारीख तय की थी. लेकिन फिर फैसला लिया गया कि 28 तारीख से टूर्नामेंट की शुरुआत की जाएगी. जानकारी के अनुसार बंगाल, तमिलनाडु और असम में चुनाव होने के चलते शेड्यूल में बदलाव किया गया है. 

इस वजह से हुई देरी 

बंगाल, तमिलनाडु और असम में चुनाव होने की वजह से अबतक आईपीएल 2026 का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है. खबर के अनुसार बीसीसीआई चुनाव की तारीखों के ऐलान का इंतजार कर रहा है ताकि उसके अनुसार ही मुकाबले तय किए गए हैं. जानकारी के मुताबिक आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने 2 चरणों में शेड्यूल का ऐलान करने का फैसला किया है. हालांकि इस पर आधिकारिक मुहर तो शेड्यूल आने पर ही लग पाएगी. इससे पहले साल  2009, 2014, 2019 और 2024 में आम चुनाव या राज्य में विधानसभा चुनाव हुए हैं तो शेड्यूल को 2 भागों में घोषित किया गया था. इस बार भी यही योजना अपनाई जाने की अपेक्षा है. 

यह भी पढ़ें - संजू सैमसन ने T20 वर्ल्डकप 2026 में ध्वस्त किए विराट कोहली के 10 रिकॉर्ड्स, इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

अगले हफ्ते हो सकता है ऐलान 

बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल अगले हफ्ते बैठक करने वाली है. जिसमें एक ऐसे शेड्यूल पर विचार किया जा सकता है जिसका असर चुनाव पर न पड़े. बंगाल में चुनाव होने से कोलकाता नाइट राइडर्स के घरेलू मुकाबलों पर असर पड़ेगा. तमिलनाडु इलेक्शन से चेन्नई सुपर किंग्स के होम मैच प्रभावित होंगे. वहीं असम चुनाव से राजस्थान रॉयल्स के घरेलू मैचों पर फर्क पड़ने वाला है क्योंकि गुवाहाटी इस फ्रेंचाईजी का दूसरा होम ग्राउंड है. 

RCB के होम मैच हुए तय 

इसके साथ ही आपको बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू अपने 5 होम मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलने वाली है. वहीं 2 मैचों के लिए रायपुर तय किया गया है. पिछले साल आरसीबी के ट्रॉफी जीतने के बाद जश्न के दौरान भगदड़ मचने पर 11 लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद कर्नाटक सरकार ने स्टेडियम में भीड़ जुटने को लेकर रोक लगाई थी. रिपोर्ट्स के अनुसार आईपीएल 2026 का पहला मैच आरसीबी और सुपर किंग्स के बीच हो सकता है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि के लिए शेड्यूल आने तक का इंतजार करना होगा. 

यह भी पढ़ें - स्टेज पर खुद को रोक नहीं पाए हार्दिक पांड्या, मिहिका शर्मा के साथ रोमांटिक वीडियो हुआ वायरल

Continue reading on the app

सोना और चांदी चमके, कीमतें 3.5 प्रतिशत तक बढ़ीं

मुंबई, 10 मार्च (आईएएनएस)। सोने और चांदी की कीमत में मंगलवार को तेजी देखने को मिली, जिससे सोने का दाम फिर से 1.62 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 2.76 लाख रुपए प्रति किलो के पार निकल गया है।

सुबह 10:22 पर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 2 अप्रैल का कॉन्ट्रैक्ट 1.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,62,010 रुपए पर पहुंच गया है और चांदी के 5 मई का कॉन्ट्रैक्ट 3.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,76,411 रुपए पर था।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। खबर लिखे जाने तक, कॉमेक्स पर सोने की कीमत 1.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,175 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 5.42 प्रतिशत बढ़कर 89.105 डॉलर प्रति औंस हो गई है।

सोने और चांदी में तेजी की वजह डॉलर इंडेक्स में कमजोरी को माना जा रहा है। दुनिया की छह बड़ी मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 98.85 पर आ गया है,जो कि सोमवार को 99 के ऊपर था।

इसके अलावा, सोने और चांदी में तेजी की एक वजह वैश्विक अस्थिरता को माना जा रहा है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिए एक इंटरव्यू में कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी अभियान बहुत जल्द समाप्त हो जाएगा। ट्रंप ने जीत को उस बिंदु के रूप में परिभाषित किया है जब तेहरान के पास ऐसे हथियार विकसित करने की क्षमता नहीं रह जाएगी जो अमेरिका, इजरायल या उसके सहयोगियों के लिए खतरा बन सकें।

वहीं, ईरान ने भी ट्रंप के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने ईरानी के सरकारी मीडिया पर कहा कि यह वाशिंगटन नहीं, तेहरान तय करेगा कि संघर्ष कब समाप्त करना है।

इससे वैश्विक स्तर पर अस्थिरता और बढ़ गई है, जिससे सोने और चांदी में खरीदारी को बढ़ावा मिला है।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

'खेल का कोई धर्म नहीं', World Cup Trophy मंदिर ले जाने पर भड़के Kirti Azad, कहा- शर्म आती है

तृणमूल कांग्रेस के सांसद और 1983 क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम के सदस्य कीर्ति आजाद ने कप्तान सूर्यकुमार यादव, मुख्य कोच गौतम गंभीर और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष जय शाह के भारतीय टीम नेतृत्व समूह द्वारा तीसरी बार खिताब जीतने के बाद ट्रॉफी को स्टेडियम के पास स्थित हनुमान मंदिर ले जाने के कदम की कड़ी आलोचना की। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड पर 96 रनों की शानदार जीत के बाद भारतीय टीम ने रिकॉर्ड तोड़ तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया और घरेलू मैदान पर खिताब का बचाव करने वाली पहली टीम बन गई।
 

इसे भी पढ़ें: जिंदगी आपके बिना कैसे चलेगी... पिता को याद करके रिंकू सिंह ने किया भावुक पोस्ट


जीत के बाद सूर्यकुमार यादव, गंभीर और जय शाह भगवान का आशीर्वाद लेने स्टेडियम के पास स्थित हनुमान मंदिर गए और ट्रॉफी भी साथ ले गए। मीडिया से बात करते हुए कीर्ति ने इस कदम पर सवाल उठाते हुए कहा कि खिलाड़ी या खेल किसी धर्म या जाति से संबंधित नहीं होते। उन्होंने कहा कि जब सभी धर्मों के लोगों से बनी टीम इंडिया ने जीत हासिल की तो 140 करोड़ लोग रोमांचित हो गए। खिलाड़ी या खेल किसी धर्म या जाति से संबंधित नहीं होते, बल्कि सिर्फ खेल से संबंधित होते हैं। एक खिलाड़ी के तौर पर मैं कहती हूं कि टीम इंडिया ने भारत को विजयी बनाया। टीम इंडिया जीती, और यह भारत के लोगों के लिए गर्व की बात है।

इससे पहले X पर कीर्ति ने लिखा था कि टीम इंडिया पर शर्म आती है! जब हमने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में विश्व कप जीता था, तब हमारी टीम में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई खिलाड़ी थे। हम ट्रॉफी को अपनी धार्मिक जन्मभूमि, अपनी मातृभूमि भारत (हिंदुस्तान) में लाए थे। भारतीय क्रिकेट ट्रॉफी को क्यों घसीटा जा रहा है? मस्जिद क्यों नहीं? चर्च क्यों नहीं? गुरुद्वारा क्यों नहीं? यह टीम भारत का प्रतिनिधित्व करती है - सूर्यकुमार यादव या जय शाह के परिवार का नहीं! सिराज कभी इसे मस्जिद में नहीं ले गए। संजू कभी इसे चर्च में नहीं ले गए। संजू ने टूर्नामेंट में अहम भूमिका निभाई थी और उन्हें मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। यह ट्रॉफी हर धर्म के 14 लाख भारतीयों की है - किसी एक धर्म की जीत का जश्न मनाने की जगह नहीं! 
 

इसे भी पढ़ें: Gautam Gambhir का बयान, IPL 2026 के बाद शुरू होगी 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी


मैच की बात करें तो, न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। हालांकि, अभिषेक शर्मा (21 गेंदों में 52 रन, छह चौके और तीन छक्के सहित) की शानदार वापसी और रिकॉर्ड तोड़ अर्धशतकीय पारी तथा सैमसन के साथ उनकी 98 रन की साझेदारी ने न्यूजीलैंड को अपने फैसले पर पछतावा करने पर मजबूर कर दिया। बाद में, सैमसन ने ईशान किशन (25 गेंदों में 54 रन, चार चौके और चार छक्के सहित) के साथ शतकीय साझेदारी करते हुए भारत को 16वें ओवर में 200 रन के पार पहुंचाया। कुछ देर धीमी गति के बाद, शिवम दुबे (आठ गेंदों में 26* रन, तीन चौके और दो छक्के सहित) ने कुछ महत्वपूर्ण रन बनाकर भारत को 255/5 के स्कोर तक पहुंचाया, जो टी20 विश्व कप फाइनल में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। जेम्स नीशम (3/46) न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।
Tue, 10 Mar 2026 15:10:54 +0530

  Videos
See all

Iran-Israel War: युद्ध के बीच Trump का दावा, ईरान की Navy और Air Force ध्वस्त! | Trump । Mojtaba #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T10:16:40+00:00

UP NEWS: Amethi में हुआ भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक में पीछे से घुसीं दो बाइक | Road accident #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T10:10:01+00:00

Iran Israel US war Updates LIVE: युद्ध के मैदान से ताजा हालात! लाइव | Trump Vs Khamenei | 10 March #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T10:14:27+00:00

America Iran War के बाद Pakistan और Bangladesh में Petrol Price Hike से मचा कोहराम! | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T10:05:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers