'वो मुंबई में आकर फंस गया है...' MI छोड़कर इस टीम में जाएंगे हार्दिक पांड्या तो होगा फायदा, पूर्व क्रिकेटर ने बताया नाम
Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या आईपीएल 2027 में मुंबई इंडियंस के साथ नहीं रहेंगे. उनके ट्रेड को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो चुका है. वो अब किस टीम में जाएंगे ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा क्योंकि उनके ट्रेड को लेकर लगभग सभी टीमों का नाम सामने आ चुका है. ऐसी शायद ही कोई टीम होगी, जिसके साथ हार्दिक पांड्या के ट्रेड की खबरें सामने नहीं आई होंगे. लेकिन अब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके अंबाती रायुडू ने आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर बड़ा बयान दिया है.
अंबाती रायडू ने बताया है कि, हार्दिक पांड्या अगर भविष्य में मुंबई इंडियंस के साथ बने रहते हैं, तो उन्हें कप्तानी छोड़नी पड़ेगी. वहीं हार्दिक का ट्रेड अगर होता है तो उनके लिए कौन सी टीम बेहतर होगी. इसके बारे में भी अंबाती रायडू ने बताया है. उन्होंने हार्दिक को लेकर क्या कहा है, आइए जानते हैं.
हार्दिक पांड्या पर अंताबी रायडू ने दिया बड़ा बयान
अंबाती रायडू ने कहा कि, 'मुझे लगा कि हार्दिक मुंबई में आकर फंस गया है. एक बार जब आपको लगता है कि आप फंस गए हैं, तो आप हमेशा अपने कंधे के पीछे देखते रहते हैं. एक बार जब ड्रेसिंग रूम में ऐसा होता है, तो आप ऐसे तरीकों से सामने आते हैं जो आप नहीं चाहते. हार्दिक के लिए बहुत सी चीजें ठीक नहीं रहीं. यह हार्दिक की गलती भी हो सकती है और कुछ और भी'.
रायडू ने आगे कहा कि, 'हार्दिक पांड्या अगर मुंबई इंडियंस के साथ बने रहते हैं, तो भी एमआई को अपना कप्तान बदलने की कोशिश करनी चाहिए और पांड्या को पूरी तरह से मैच जिताने वाले ऑलराउंडर के तौर पर काम करने देना चाहिए. एमआई में रहते हुए हार्दिक को कप्तान नहीं होना चाहिए. उसे बस अपना खेल खेलना चाहिए, अपने समय का आनंद लेना चाहिए और एमआई के लिए मैच-विनर बनना चाहिए. लेकिन अगर वह बाहर जाता है, तो निश्चित रूप से फिर से कप्तान नहीं, कम से कम एक सीजन के लिए तो नहीं'.
???? CSK are reportedly out of the race for Hardik Pandya as things stand.
— Live Cricket Update (@Cricx_Update) November 5, 2026
???? Despite heavy links, the deal is nowhere near. (Source: TOI) pic.twitter.com/eKritN8xUQ
पंजाब और चेन्नई हार्दिक के लिए होंगे बेस्ट - रायडू
अंबाती ने अंत में कहा कि, 'अगर पांड्या मुंबई से जाते हैं तो उन्हें पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स में अच्छा माहौल मिल सकता है. पांड्या को अब तुरंत कप्तानी के बारे में नहीं सोचना चाहिए. इसके अलावा, केकेआर के पास उनके लिए बहुत कुछ है जिसका उन्हें अंदाजा लगाना होगा और चीजों को आगे बढ़ाना होगा क्योंकि उन्हें एक कप्तान की जरूरत है'.
???? CSK AND HARDIK ARE NOWHERE NEAR. ????
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 4, 2026
- CSK who’s heavily linked with Hardik Pandya, are currrently nowhere in the picture as things stand. (TOI). pic.twitter.com/GiX8WwO5UG
हार्दिक पांड्या का आईपीएल करियर
हार्दिक पांड्या ने आईपीएल में अब तक 162 मुकाबले खेले हैं, जिनकी 150 पारियों में उन्होंने 2,955 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 27.88 और स्ट्राइक रेट 146.29 का रहा है. हार्दिक का आईपीएल में सर्वोच्च स्कोर 91 रन है. उनके नाम 10 अर्धशतक दर्ज हैं. इसके अलावा उन्होंने 228 चौके और 155 छक्के लगाए हैं.
वहीं बॉलिंग में हार्दिक पांड्या ने आईपीएल में 136 मैचों में गेंदबाजी करते हुए 82 विकेट अपने नाम किए हैं. इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 33.55 और इकॉनमी रेट 9.36 का रहा है. हार्दिक का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 36 रन देकर 5 विकेट है. उनके नाम आईपीएल में एक पांच विकेट हॉल भी दर्ज है.
ये भी पढ़ें : CSK और SRH के बीच हुई आईपीएल का सबसे बड़ा ट्रे़ड, IPL 2027 से पहले 4 बड़े खिलाडियों ने बदली अपनी टीमें
राम के लुक में बेटी को चूमते दिखे रणबीर कपूर, आलिया ने शेयर की 'रामायण' के सेट से खास तस्वीरें
'रामायण' को लेकर लगातार स्टार्स के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। ऐसे में अब जिनका रिएक्शन सामने आ है उनका नाम सुनकर आप भी खुश हो जाएंगे। 'रामायण' को लेकर आलिया भट्ट ने अपना रिएक्शन दिया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Hindustan









