Responsive Scrollable Menu

सोना और चांदी चमके, कीमतें 3.5 प्रतिशत तक बढ़ीं

मुंबई, 10 मार्च (आईएएनएस)। सोने और चांदी की कीमत में मंगलवार को तेजी देखने को मिली, जिससे सोने का दाम फिर से 1.62 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 2.76 लाख रुपए प्रति किलो के पार निकल गया है।

सुबह 10:22 पर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 2 अप्रैल का कॉन्ट्रैक्ट 1.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,62,010 रुपए पर पहुंच गया है और चांदी के 5 मई का कॉन्ट्रैक्ट 3.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,76,411 रुपए पर था।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। खबर लिखे जाने तक, कॉमेक्स पर सोने की कीमत 1.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,175 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 5.42 प्रतिशत बढ़कर 89.105 डॉलर प्रति औंस हो गई है।

सोने और चांदी में तेजी की वजह डॉलर इंडेक्स में कमजोरी को माना जा रहा है। दुनिया की छह बड़ी मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 98.85 पर आ गया है,जो कि सोमवार को 99 के ऊपर था।

इसके अलावा, सोने और चांदी में तेजी की एक वजह वैश्विक अस्थिरता को माना जा रहा है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिए एक इंटरव्यू में कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी अभियान बहुत जल्द समाप्त हो जाएगा। ट्रंप ने जीत को उस बिंदु के रूप में परिभाषित किया है जब तेहरान के पास ऐसे हथियार विकसित करने की क्षमता नहीं रह जाएगी जो अमेरिका, इजरायल या उसके सहयोगियों के लिए खतरा बन सकें।

वहीं, ईरान ने भी ट्रंप के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने ईरानी के सरकारी मीडिया पर कहा कि यह वाशिंगटन नहीं, तेहरान तय करेगा कि संघर्ष कब समाप्त करना है।

इससे वैश्विक स्तर पर अस्थिरता और बढ़ गई है, जिससे सोने और चांदी में खरीदारी को बढ़ावा मिला है।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Iran Israel Conflict : मुंबई के होटल कारोबार पर संकट के बादल, 20% रेस्टोरेंट हुए बंद, गैस की किल्लत ने बिगाड़ा जायका

मुंबई: ईरान-इजरायल युद्ध की तपिश अब केवल अंतरराष्ट्रीय सीमाओं तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसका सीधा असर भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई के किचन और होटलों पर दिखने लगा है।

पश्चिम एशिया में जारी भीषण तनाव के कारण गैस सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है, जिसके परिणामस्वरूप मुंबई के लगभग 20 फीसदी होटल और भोजनालय अस्थाई रूप से बंद हो गए हैं। जो होटल खुले भी हैं, वे भारी आर्थिक दबाव और संसाधनों की कमी से जूझ रहे हैं।

​गैस सप्लाई की राशनिंग और बुकिंग के सख्त नियम

​मिडिल-ईस्ट में जारी अस्थिरता के कारण तेल और गैस कंपनियों ने सप्लाई मैनेजमेंट को लेकर नए और कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

लंबा इंतजार: पहले जहां गैस सिलेंडर की रिफिलिंग 15 दिनों में हो जाती थी, वहीं अब नए नियमों के तहत उपभोक्ताओं को 21 से 25 दिन का अनिवार्य इंतजार करना पड़ रहा है।

बुकिंग पर पाबंदी: होटल और कमर्शियल संस्थानों के लिए एडवांस बुकिंग पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है, जिससे दैनिक कामकाज के लिए गैस जुटाना एक बड़ी चुनौती बन गया है।

OTP आधारित डिलीवरी: कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन ने अब गैस डिलीवरी को पूरी तरह से ओटीपी (OTP) आधारित कर दिया है।

​महंगाई का दोहरा प्रहार: कमर्शियल सिलेंडर 2000 के पार

​गैस की कीमतों में हुई अचानक वृद्धि ने होटल संचालकों के गणित को पूरी तरह बिगाड़ दिया है।

कमर्शियल गैस: 19 किलोग्राम वाले व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत में सीधे 114 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिससे इसकी नई कीमत अब 2006 रुपये हो गई है।

घरेलू गैस: 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के दाम में भी 59.40 रुपये का इजाफा हुआ है, जिससे आम घरों का बजट भी चरमरा गया है।

​शादी-समारोहों और कैटरिंग इंडस्ट्री में हाहाकार

​मुंबई में चल रहे शादियों के सीजन पर भी इस संकट का काला साया मंडरा रहा है।

कैटरिंग पर असर: कैटरिंग कारोबारियों का कहना है कि गैस की किल्लत और कीमतों में उछाल के कारण वे पुराने रेट पर खाना सर्व करने में असमर्थ हैं।

मेन्यू में कटौती: कई जगहों पर आयोजकों को मजबूरन अपने मेन्यू में कटौती करनी पड़ रही है, क्योंकि बॉटलिंग प्लांट से पर्याप्त स्टॉक नहीं मिल रहा है।

​आम जनता पर बोझ: अब 'बाहर का खाना' हुआ लग्जरी

​होटल और रेस्टोरेंट मालिकों का तर्क है कि जब इनपुट कॉस्ट में 20% तक की वृद्धि हो गई है, तो वे पुरानी कीमतों पर सेवाएं नहीं दे सकते। इसके चलते मुंबई के अधिकांश रेस्टोरेंट्स ने अपनी 'फूड प्लेट' की कीमतों में 10-15% की बढ़ोतरी कर दी है। मिडिल क्लास परिवारों के लिए अब बाहर जाकर खाना खाना एक महंगा शौक बनता जा रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

प्रधानमंत्री मोदी का 11 मार्च को केरल और तमिलनाडु का दौरा, कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास, देखें पूरा शेड्यूल

बुधवार को दक्षिण के चुनावी माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोकस साफ है: इंफ्रास्ट्रक्चर और सीधे दिखने वाला काम। केरल और तमिलनाडु में मिलाकर करीब 16,450 करोड़ रुपये की परियोजनाएं लॉन्च हो रही हैं, जिनमें सड़क, रेलवे, पेट्रोलियम और ग्रामीण कनेक्टिविटी शामिल है। इस पूरे पैकेज का मतलब सिर्फ आंकड़ा नहीं है। असर … Tue, 10 Mar 2026 16:55:33 GMT

  Videos
See all

स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा! #shorts #ytshorts #sansad #ombirla #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T11:46:53+00:00

Oil Supply पर Trump की Iran को चेतावनी | #viralnews #warnews #iranisraelwar #warbreaking #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T11:41:28+00:00

Tamil Nadu के ग्रामीण एक एक बूंद पानी के लिए जूझ रहे हैं #watercrisis #viralnews #viralvideo #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T11:43:20+00:00

Breaking News: मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का मंत्रियों को निर्देश, 'आम आदमी पर कोई..' |War Updates #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T11:41:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers