Responsive Scrollable Menu

Bigg Boss 20: माही विज से भिड़े काजी तौकीर, खत्म होगी दोस्ती! अरिश्फा खान है असली वजह

Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' के घर का माहौल इस समय काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं. घर से आए मैसेज सुनकर कंटेस्टेंट रो रहे हैं. इस बीच एक बार फिर रिश्तों में दरार पड़ती नजर आने वाली है. इस बार आमने-सामने होंगे काजी तौकीर (Qazi Touqeer) और माही विज (Mahhi Vij). दोनों के बीच अरिश्फा खान को लेकर बहस होने वाली है. बताया जा रहा है कि अरिश्फा की वजह से काजी और माही की दोस्ती में भी खटास आने वाली है. चलिए जानते हैं.

घरवालों के लिए आए परिवार का मैसेज

बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में घरवालों को बताया गया कि उन्हें अपने परिवार वालों से ऑडियो मैसेज सुनने का मौका मिलेगा. टास्क के दौरान मनीष गोयल ने एक्ट्रा लाइलाइन न लेकर काजी तौकीर को उनका ऑडियो सुनाया तो गुल्लू ने अपनी लाइफलाइन गंवाकर कनिका को उनका मैसेज दिया. वहीं, अब शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें लव गिल के घर से आए मैसेज की वजह से माही विज को सुनने को मिलने वाला है.

शो छोड़ने की धमकी देंगी माही

बिग बॉस 20 का जो नया प्रोमो सामने आया है, उसमें  लव गिल (Love Gill) की मां अपनी बेटी पर प्यार लुटाती हैं और बताती हैं कि कैसे माही विज ने लव की पीठ पीछे बातें की थीं. इस मौके पर लव गिल की मां माही विज को फटकार लगाती हैं. वहीं, माही (Mahhi Vij) टूट जाती हैं. वो बाथरूम में जाकर खूब रोती हैं. इतना ही नहीं, वो मेकर्स पर आरोप लगाती हैं कि मेकर्स उनकी बुरी चीजें दिखा रहे हैं और अच्छाई नहीं दिख रही. 

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: घरवालों की चिट्ठी पढ़ फूट-फूटकर रोए कंटेस्टेंट्स, अरिश्फा खान पलटेंगी गेम?

कौन किसको देगा मैसेज?

बता दें, यंग को उदिति सिंह (Uditi Singh) की फैमिली का मैसेज मिलेगा. उदिति सिंह को मनीष गोयल की फैमिली का मैसेज मिला. स्काउट (Scout) को लव गिल (Love Gill) की फैमिली का मैसेज मिलेगा. कनिका मान को यंग का मैसेज, आम्रपाली दुबे को गुल्लू का मैसेज, काजी तौकीर को माही विज की फैमिली का मैसेज और अरिशफा खान को आम्रपाली दुबे  की फैमिली का मैसेज मिलेगा, .ये सभी लोग एक दूसरे का मैसेज दे देंगे.

माही तोड़ देंगी कैसेट

वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक, माही विज (Mahhi Vij) को अरिशफा खान (Arishfa Khan) की फैमिली का मैसेज मिलेगा. ऐसे में वो उन्हें मैसेज नहीं देंगी और कैसेट को तोड़ देंगी.  माही अपनी लाइफलाइन का ऑप्शन चुनेंगी और अपनी लाइफलाइफ को एक से बढ़ाकर दो कर लेंगी. इस वजह से अरिश्फा को अपने परिवार का मैसेज सुनने के लिए नहीं मिलेगा और काजी और माही विज की भयंकर लड़ाई होगी.

माही विज से भिड़े काजी तौकीर

बिग बॉस 20 को फॉलो करने वाले कई फैन पेज पर माही और काजी तौकीर की लड़ाई का अपडेट सामने आया है. दावा किया गया है कि अरिश्फा माही के इस फैसले के बाद फूट-फूटकर रोएंगी और इस वजह से काजी तौकीर काफी भड़क जाते हैं. काजी माही को ऐसा करने पर गलत बताते हैं. वो माही से बोलते हैं कि उन्हें गेम में थोड़ी इंसानियत रखनी चाहिए थी. अरिश्फा एक छोटी बच्ची है. इस वजह से दोनों के बीच काफी झगड़ा होता है. इसके अलावा अरिश्फा और उदिति भी माही से दूरी बनाएंगे.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: लव गिल की मां की बात सुनकर शो छोड़ने की धमकी देंगी माही, यंग का मैसेज तोड़ेंगी कनिका!

Continue reading on the app

हार्दिक पांड्या की ट्रेड पर आया अपडेट, अर्शदीप सिंह के लिए पंजाब से हो सकती है डील, SKY को MI नहीं करेगी ट्रेड

IPL 2027: आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की ट्रेड डील लगातार चर्चा में बनी हुई है. क्रिकेट के गलियारों में चर्चा हो रही है कि पंजाब किंग्स भी हार्दिक पांड्या को अपने साथ जोड़ने के लिए तैयार है. वहीं, मुंबई हार्दिक को अर्शदीप सिंह के साथ ट्रेड कर सकती है. इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मुंबई इंडियंस ने साफ कर दिया है कि वह अपने मैच विनर खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव को ट्रेड नहीं करेगी, उन्हें अपने साथ ही बनाए रखेगी. तो आइए इस वीडियो में हम आपको हार्दिक की ट्रेडिंग पर आई लेटेस्ट अपडेट के बारे में बताते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

अंडर-19 एशिया कप: शाह फैसल का अर्धशतक, अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 113 रन से रौंदा

अल अमीरात, 5 नवंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 1) में खेले गए मेंस अंडर-19 एशिया कप 2026 के दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश को 113 रन से रौंदा। Thu, 5 Nov 2026 17:12:00 +0530

  Videos
See all

POK में खूनी कत्लेआम....मुनीर ने बिछा दी लाशें | Pakistan | Rawalakot | POK Protests #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T11:46:18+00:00

Trump Lost Mid-Term Elections: ट्रंप की सत्ता को अमेरिकी जनता ने नकारा ? Republican को किसने डुबोया? #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T11:45:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers