Responsive Scrollable Menu

हार्दिक पांड्या की ट्रेड पर आया अपडेट, अर्शदीप सिंह के लिए पंजाब से हो सकती है डील, SKY को MI नहीं करेगी ट्रेड

IPL 2027: आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की ट्रेड डील लगातार चर्चा में बनी हुई है. क्रिकेट के गलियारों में चर्चा हो रही है कि पंजाब किंग्स भी हार्दिक पांड्या को अपने साथ जोड़ने के लिए तैयार है. वहीं, मुंबई हार्दिक को अर्शदीप सिंह के साथ ट्रेड कर सकती है. इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मुंबई इंडियंस ने साफ कर दिया है कि वह अपने मैच विनर खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव को ट्रेड नहीं करेगी, उन्हें अपने साथ ही बनाए रखेगी. तो आइए इस वीडियो में हम आपको हार्दिक की ट्रेडिंग पर आई लेटेस्ट अपडेट के बारे में बताते हैं.

Continue reading on the app

भारत के सर्विस सेक्टर में तेजी, अक्टूबर में PMI चार महीने के उच्चतम स्तर 55.8 पर पहुंचा

मजबूत मांग और नए ऑर्डरों में बढ़ोतरी के चलते भारत के सेवा क्षेत्र ने अक्टूबर में चार महीने की सबसे तेज वृद्धि दर्ज की. एचएसबीसी के ताजा परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) आंकड़ों के अनुसार, सेवा क्षेत्र का पीएमआई सितंबर के 55.2 से बढ़कर अक्टूबर में 55.8 पर पहुंच गया. यह पिछले चार महीनों का सर्वोच्च स्तर है और सेवा क्षेत्र में लगातार मजबूत कारोबारी गतिविधियों का संकेत देता है.

सर्विसेज पीएमआई का स्तर 50 से ऊपर रहना आर्थिक गतिविधियों में विस्तार को दर्शाता है. अक्टूबर में यह न केवल 50 के तटस्थ स्तर से काफी ऊपर रहा, बल्कि इसके दीर्घकालिक औसत से भी बेहतर प्रदर्शन दर्ज किया गया. सकारात्मक संकेत यह भी रहा कि इनपुट लागत मुद्रास्फीति अगस्त 2020 के बाद अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई. इसके साथ ही सेवा प्रदाताओं द्वारा ग्राहकों से वसूले जाने वाले शुल्कों में वृद्धि की गति भी जून के बाद सबसे कमजोर रही. सेवा और विनिर्माण दोनों क्षेत्रों को मिलाकर तैयार किया जाने वाला समग्र पीएमआई (कंपोजिट पीएमआई) सितंबर के 55.9 से बढ़कर अक्टूबर में 56.2 पर पहुंच गया. यह पिछले चार महीनों में कुल आर्थिक उत्पादन में सबसे तेज बढ़ोतरी को दर्शाता है और देश में मजबूत कारोबारी गतिविधियों का संकेत देता है.

एचएसबीसी की मुख्य भारत अर्थशास्त्री प्रांजुल भंडारी ने कहा कि भारत का सेवा क्षेत्र पीएमआई अक्टूबर में बढ़कर 55.8 पर पहुंच गया, जो चार महीने का उच्चतम स्तर है. उन्होंने बताया कि कारोबारी परिस्थितियों में सतर्क सुधार देखने को मिला है. हालांकि कुल मांग मजबूत बनी रही, लेकिन निर्यात ऑर्डरों की वृद्धि दर फरवरी 2023 के बाद सबसे धीमी रही. उन्होंने कहा कि इनपुट और आउटपुट दोनों कीमतों में बढ़ोतरी जारी रही, लेकिन इसकी गति सितंबर की तुलना में कम रही, जिससे मुद्रास्फीति के दबाव में कुछ राहत के संकेत मिले हैं. पीएमआई सर्वेक्षण के अनुसार, सेवा अर्थव्यवस्था के सभी चार प्रमुख क्षेत्रों में नए कारोबार और उत्पादन में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जिनमें वित्त एवं बीमा क्षेत्र सबसे आगे रहा, जबकि रियल एस्टेट और बिजनेस सर्विसेज क्षेत्र अपेक्षाकृत पीछे रहा. आंकड़ों से यह भी पता चला है कि अक्टूबर में बिक्री वृद्धि का मुख्य स्रोत घरेलू बाजार रहा. भारतीय उपभोक्ताओं और व्यवसायों से मिली मांग ने सेवा क्षेत्र के विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान दिया.

भविष्य को लेकर भी सेवा क्षेत्र की कंपनियां आशावादी बनी हुई हैं. सर्वेक्षण में शामिल सेवा प्रदाताओं ने अगले 12 महीनों के दौरान उत्पादन और कारोबार में और वृद्धि की उम्मीद जताई है. इस बीच ताजा आंकड़ों से यह भी पता चला कि सेवा क्षेत्र की कंपनियां लंबित कार्यों को तेजी से पूरा करने में सफल रहीं. पिछले चार महीनों में तीसरी बार अधूरे कार्यों की मात्रा में कमी आई है, हालांकि यह गिरावट सीमित रही, जिसके चलते अक्टूबर के दौरान रोजगार वृद्धि की गति थोड़ी धीमी पड़ गई. रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि सेवा क्षेत्र में महंगाई का दबाव विनिर्माण क्षेत्र की तुलना में कम रहा. इससे संकेत मिलता है कि सेवा उद्योग लागत नियंत्रण के मामले में अपेक्षाकृत बेहतर स्थिति में है और इससे आने वाले महीनों में उपभोक्ताओं को भी राहत मिल सकती है.  

INPUT: IANS

Continue reading on the app

  Sports

जेम्स एंडरसन को इस टीम से मिला कॉन्ट्रैक्ट, 44 साल की उम्र में जताया भरोसा

इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन जेम्स एंडरसन का साथ लैंकशर ने छोड़ दिया लेकिन 44 की उम्र में उनपर नई टीम ने भरोसा जताया है. Fri, 06 Nov 2026 18:33:41 +0530

  Videos
See all

Kirit Somaiya On Demography: मुंबई में डेमोग्राफी चेंज? बीजेपी नेता का बड़ा दावा | Mumbai | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T13:36:37+00:00

Halla Bol With Anjana Om Kashyap: Regime Change को लेकर क्या बोले Waris Pathan? | NDA Vs INDIA #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T13:35:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers