क्रिकेटर कुलदीप यादव वंशिका संग मसूरी में 7 फेरे लेंगे:14 मार्च को शादी, 17 को लखनऊ में रिसेप्शन; पिता ने CM योगी को दिया न्योता
टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की 14 मार्च को शादी है। उत्तराखंड के मसूरी में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ 7 फेरे लेंगे। सोमवार को कुलदीप के पिता राम सिंह यादव ने लखनऊ में CM योगी को शादी का न्योता दिया। कुलदीप और वंशिका ने 4 जून 2025 को लखनऊ में सगाई की थी, जिसमें क्रिकेटर रिंकू सिंह, प्रिया सरोज समेत कई करीबी लोग शामिल हुए थे। कुलदीप-वंशिका की रिंग सेरेमनी की 3 तस्वीरें देखिए… कानपुर में कुलदीप-वंशिका के घर की दूरी 3 किमी कुलदीप की होने वाली पत्नी वंशिका कानपुर के श्याम नगर की रहने वाली हैं। वर्तमान में LIC में कार्यरत हैं। जबकि, कुलदीप यादव वंशिका के घर से 3 किलोमीटर दूर लाल बंगले में रहते हैं। कुलदीप और वंशिका बचपन के दोस्त हैं और लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं। पहले यह चर्चा थी कि शादी नवंबर 2025 में होगी, लेकिन भारतीय टीम के व्यस्त शेड्यूल और विश्व कप की वजह से इसे टाल दिया गया था। अब T-20 विश्व कप जीतने के बाद कुलदीप नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं। मसूरी में शादी और लखनऊ में रिसेप्शन होगा कुलदीप के कोच और पारिवारिक मित्र कपिल देव पांडेय ने बताया- शादी की रस्में 13 मार्च से शुरू होंगी। इस दिन हल्दी और मेहंदी का कार्यक्रम होगा। 14 मार्च को मसूरी के एक भव्य रिजॉर्ट में शादी होगी। शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होगी। इसमें भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के साथ-साथ कई देशों के क्रिकेटर्स, बॉलीवुड की नामचीन हस्तियां और उत्तर प्रदेश के दिग्गज राजनेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। कुलदीप ने कहा था- पत्नी ऐसी होगी, जो परिवार का ध्यान रख सके वंशिका, कुलदीप की बचपन की दोस्त हैं। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। वंशिका ने कानपुर से अपनी पढ़ाई भी पूरी की है। कुलदीप ने साल- 2024 में एक इंटरव्यू में कहा था कि वह किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से शादी नहीं करेंगे। उनकी पत्नी ऐसी होगी, जो परिवार का ध्यान रख सके। वंशिका के बारे में बात करते हुए कुलदीप ने बताया कि वह उनकी जिंदगी में एक विशेष स्थान रखती हैं। उनका रिश्ता बहुत पुराना है। पिता की वजह से क्रिकेटर बने कुलदीप यादव कुलदीप का जन्म यूपी के उन्नाव जिले के एक गांव में हुआ था। पिता ईंट-भट्ठा चलाते थे। उन्हें क्रिकेट का जबरदस्त शौक था। वो जब भी मैच का प्रसारण होता, तो टीवी पर देखना भी नहीं भूलते थे। 14 दिसंबर, 1994 को कुलदीप यादव का जन्म हुआ, तो पिता ने उन्हें क्रिकेटर बनाने का ही सोचा। कुलदीप कहते हैं- मुझे ये खेल बिल्कुल पसंद नहीं था। बस फ्रेंड्स के साथ टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलता था। मैं पढ़ाई में काफी अच्छा था। क्रिकेट का खेल मुझे कभी भी पसंद नहीं रहा। हालांकि, आज कुलदीप खुद और पिता की मेहनत से इंडियन क्रिकेट के करिश्माई ऑफ स्पिनर हैं। आज बेहद रॉयल लाइफ जीते हैं। कानपुर के लाल बंगले जैसे पॉश इलाके में रहते हैं। उनके पास कई महंगी लग्जरी गाड़ियां हैं।
'द 50' में अपनी वापसी को लेकर सिद्धार्थ भारद्वाज ने कहा, 'असली गेम दर्शकों का दिल जीतना है'
मुंबई, 10 मार्च (आईएएनएस)। एक्टर और वीजे सिद्धार्थ भारद्वाज इन दिनों जियो के पॉपुलर शो 'द 50' की वजह से सुर्खियों में हैं। शो में अपनी आक्रामक और निडर पर्सनैलिटी को लेकर उन्होंने दर्शकों का काफी ध्यान खींचा। हाल ही में अभिनेता ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत में शो में हिस्सा लेने का कारण और जिंदगी के संघर्षों पर बातें कीं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Samacharnama













/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

.jpg)



